SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

पुष्कर मेले में विदेशी पर्यटक खेलेंगे राजस्थान के देसी खेल, 17 नवंबर से होगा आगाज

पुष्कर मेला-2026 का आयोजन 17 से 24 नवंबर तक होगा. इस बार विदेशी पर्यटक लगड़ी टांग, सतोलिया और गिल्ली-डंडा जैसे देसी खेलों में हिस्सा लेंगे. ऊंट-घोड़ा नृत्य, लोक संगीत, महाआरती और फूड एंड क्राफ्ट फेस्टिवल भी आकर्षण रहेंगे. शिल्पग्राम में खास आयोजन भी होगा.

Reported By Ashish Chauhan Edited By Ansh Raj
Published: Nov 15, 2026, 22:40 IST | Updated: Nov 15, 2026, 22:44 IST
Image Credit: Pushkar Fair 2026
Join

राजस्थान की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान से जुड़ा पुष्कर मेला-2026 इस बार 17 से 24 नवंबर तक आयोजित होगा. मेले में धार्मिक आयोजनों के साथ ग्रामीण खेल और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे. खास बात यह है कि विदेशी पर्यटक भी स्थानीय लोगों के साथ राजस्थान के पारंपरिक खेलों में हिस्सा लेंगे. लगड़ी टांग, सतोलिया और गिल्ली-डंडा जैसे खेलों के अलावा ऊंट-घोड़ा नृत्य, लोक संगीत और फूड एंड क्राफ्ट फेस्टिवल भी आकर्षण रहेंगे.

विदेशी पर्यटक खेलेंगे राजस्थान के पारंपरिक खेल

पर्यटन विभाग के अनुसार, मेले में इस बार कई ग्रामीण खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी. इनमें लगड़ी टांग, सतोलिया और गिल्ली-डंडा शामिल हैं. इन खेलों में विदेशी पर्यटक भी स्थानीय प्रतिभागियों के साथ हिस्सा लेंगे. इसके अलावा स्थानीय लोगों और विदेशी पर्यटकों के बीच फुटबॉल मुकाबला भी होगा. मेले में रस्साकशी, कबड्डी और वॉलीबॉल की प्रतियोगिताएं भी होंगी. वहीं अंतर पंचायत समिति ग्रामीण खेल प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी.

ऊंट और घोड़ा नृत्य के साथ होंगी कई प्रतियोगिताएं

पुष्कर मेले में ऊंट दौड़, ऊंट नृत्य और घोड़ा नृत्य भी होंगे. इसके साथ साफा बांधने और मूंछ प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी. महिलाओं की मटका दौड़ और म्यूजिकल चेयर जैसी गतिविधियां भी मेले का हिस्सा रहेंगी. इन आयोजनों के जरिए राजस्थान की ग्रामीण संस्कृति और पारंपरिक जीवनशैली को सामने लाया जाएगा.

ये भी पढ़ें- पुष्कर मेले में 5-5 करोड़ के घोड़े बने आकर्षण का केंद्र, RDX और एलेक्स को देखने उमड़ रही भीड़
 

20 नवंबर से शिल्पग्राम में फूड एंड क्राफ्ट फेस्टिवल

मेले के दौरान शिल्पग्राम में 20 नवंबर को फूड एंड क्राफ्ट फेस्टिवल का उद्घाटन होगा. यह आयोजन 21 से 23 नवंबर तक चलेगा. इसमें राजस्थान के पारंपरिक व्यंजनों और हस्तशिल्प उत्पादों को प्रदर्शित किया जाएगा. स्थानीय शिल्पकारों और कारीगरों को अपने उत्पाद बेचने का मौका मिलेगा.

घाटों पर महाआरती और दीपदान होंगे

पुष्कर सरोवर के घाटों पर महाआरती, दीपदान और धार्मिक गतिविधियां आयोजित होंगी. प्रतिदिन होने वाली महाआरती श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए आकर्षण रहेगी. राजस्थान सहित देश के अलग-अलग राज्यों के लोक कलाकार संगीत और पारंपरिक नृत्य प्रस्तुतियां देंगे. 17 नवंबर को मेले के उद्घाटन के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू होंगे. वहीं 24 नवंबर को मेगा सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रतियोगिताओं का पुरस्कार वितरण और समापन समारोह होगा.

2025 में पहुंचे थे 1.32 करोड़ से ज्यादा घरेलू पर्यटक

पर्यटन विभाग के आंकड़ों के अनुसार, 2023 में पुष्कर में 59,951 विदेशी और 76.42 लाख घरेलू पर्यटक पहुंचे थे. 2024 में 74,726 विदेशी और 1.24 करोड़ घरेलू पर्यटक आए. 2025 में 68,327 विदेशी पर्यटकों के साथ 1.32 करोड़ से अधिक घरेलू पर्यटक पुष्कर पहुंचे. वहीं 2026 में अगस्त तक 31,459 विदेशी और 70.88 लाख से अधिक घरेलू पर्यटकों का आगमन दर्ज किया गया.

पर्यटन विभाग के संयुक्त निदेशक अजय शर्मा के अनुसार, मेले का उद्देश्य देशी-विदेशी पर्यटकों को राजस्थान की संस्कृति, खानपान और ग्रामीण जीवन से जोड़ना है. इस बार नए पर्यटन अनुभवों के जरिए पुष्कर की अंतरराष्ट्रीय पहचान को और व्यापक बनाने का प्रयास किया जा रहा है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

आशीष चौहान
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES