SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

20 लाख RTGS, 1 लाख कैश: फिर 1.50 करोड़ का फर्जी भुगतान! प्लॉट हड़पने निकला भूमाफिया गिरफ्तार

Jaipur Crime: जयपुर की सांगानेर सदर थाना पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर और भूमाफिया घनश्याम शर्मा को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक आरोपी पर 1.83 करोड़ रुपए कीमत के 533 वर्ग गज के आवासीय भूखंड को हड़पने की कोशिश का आरोप है. इकरारनामे में 1.50 करोड़ रुपए के फर्जी नकद भुगतान का उल्लेख करने और कूटरचित दस्तावेज तैयार करने का आरोप है. आरोपी के खिलाफ सांगानेर सदर, सांगानेर और बस्सी थानों में करीब 16 मामले दर्ज बताए गए हैं.

Reported By Vishnu Prakash Sharma Written By Ansh Raj
Published: Sep 14, 2026, 10:11 AM IST | Updated: Sep 14, 2026, 10:17 AM IST
Image Credit: Land Mafia, Ghanshyam Sharma
Join

Land Mafia, Ghanshyam Sharma: जयपुर शहर पुलिस ने भूमाफिया के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सांगानेर सदर थाना क्षेत्र में हिस्ट्रीशीटर घनश्याम शर्मा को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक आरोपी पर 1.83 करोड़ रुपए कीमत के आवासीय भूखंड को हड़पने की कोशिश का आरोप है. मामले में आरोपी द्वारा कथित तौर पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर प्लॉट पर कब्जा करने का प्रयास किया गया. पुलिस के अनुसार घनश्याम के खिलाफ पहले से करीब 16 मामले दर्ज हैं.

1.83 करोड़ के प्लॉट को हड़पने का आरोप

पुलिस के मुताबिक ग्राम ग्वार ब्राह्मणान क्षेत्र में सचिवालय सिटी स्थित 533 वर्ग गज के आवासीय भूखंड को हड़पने की साजिश रची गई. परिवादिया लता शर्मा के मुताबिक प्लॉट का सौदा 1 करोड़ 83 लाख रुपए में तय हुआ था. इकरारनामे के समय 20 लाख रुपए RTGS और 1 लाख रुपए नकद दिए गए थे. बाकी रकम तय समय में देने के बाद रजिस्ट्री और कब्जा सौंपा जाना था.

इकरारनामे में फर्जी भुगतान दर्शाने का आरोप

आरोप है कि इकरारनामे के दौरान परिवादिया के हस्ताक्षर और अंगूठे के निशान स्टाम्प की पिछली तरफ भी करवा लिए गए. इसके बाद कथित तौर पर उसी जगह पर 1.50 करोड़ रुपए नकद भुगतान किए जाने का फर्जी उल्लेख कर दिया गया.

पुलिस के अनुसार इकरारनामे का समय बढ़ाते हुए बिना भुगतान किए ही 1.50 करोड़ रुपए नकद दिए जाने की बात लिखी गई. इसके बाद परिवादिया लता शर्मा को डराने-धमकाने और प्लॉट पर कब्जा करने का प्रयास किए जाने का आरोप है.

जांच में आरोपी नहीं हुआ शामिल

मामले में BNS की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई. जांच के दौरान पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी, कूटरचना और अन्य आरोपों में अपराध प्रमाणित पाए गए. पुलिस ने आरोपी को नोटिस दिया, लेकिन वह जांच में शामिल नहीं हुआ.

13 सितंबर को पुलिस ने पकड़ा

डीसीपी साउथ राजर्षि राज के निर्देशन में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की गई. सांगानेर सदर थाना पुलिस और तकनीकी टीम ने आरोपी की तलाश शुरू की. लगातार तलाश के बाद पुलिस ने 13 सितंबर को घनश्याम शर्मा को पकड़ लिया. अनुसंधान के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया.

आरोपी के खिलाफ करीब 16 मामले दर्ज

40 वर्षीय घनश्याम गोविंदपुरा, सांगानेर का रहने वाला है और सांगानेर सदर थाने का हिस्ट्रीशीटर बताया गया है. पुलिस के मुताबिक वह आदतन अपराधी और भूमाफिया है. उसके खिलाफ सांगानेर सदर, सांगानेर और बस्सी थानों में करीब 16 प्रकरण दर्ज हैं. इनमें मारपीट, जुआ, छेड़छाड़, अवैध कब्जे, गृह अतिचार और धोखाधड़ी जैसे मामले शामिल हैं. पुलिस अब कूटरचित दस्तावेज और पूरे जमीन सौदे से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

जी राजस्थान में सीनियर कॉरेस्पॉन्डेंट के रूप में कार्यरत विष्णु प्रकाश शर्मा पत्रकारिता के क्षेत्र में विगत 30 वर्षों से सक्रिय हैं. जी मीडिया में वे BJP, तीसरा मोर्चा,  RSS सहित अन्य राजनीतिक विषय या गृह, वित्त और क्राइम से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से कवर करते हैं. बात चाहे बीजेपी संगठन में किसी भी हलचल की या फिर पार्टी के वीवीआईपी दौरों से लेकर कानून व्यवस्था से जुड़ी खबरों की, विष्णु शर्मा सक्रिय रूप से इन सभी की न्यूज कवर कर दर्शकों तक पहुंचाते हैं। राजनीतिक और गृह-पुलिस की खबरों पर भी गहरी पकड़ रखते हैं. राजनीति से जुड़ी हर छोटी बड़ी खबरों को भी दर्शकों तक पहुंचाते हैं.  विष्णु प्रकाश शर्मा जी मीडिया समूह से पहले दैनिक भास्कर में 10 साल, राजस्थान पत्रिका में 12 साल, फर्स्ट इंडिया न्यूज 7 महीने कार्य कर चुके हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES