भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /राजस्थान
  • /राजस्थान में कर्मचारी मनाएंगे काली दीपावली, लंबित भुगतान पर सरकार के खिलाफ आंदोलन का ऐलान

राजस्थान में कर्मचारी मनाएंगे काली दीपावली, लंबित भुगतान पर सरकार के खिलाफ आंदोलन का ऐलान

Rajasthan Employees Protest: राजस्थान में लंबित भुगतान, सेवानिवृत्ति परिलाभों में देरी और RGHS में कथित कटौतियों के विरोध में अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ ने आंदोलन का ऐलान किया है. 14 अक्टूबर को मुख्य सचिव और वित्त विभाग के प्रमुख शासन सचिव को ज्ञापन दिया जाएगा. मांगों पर कार्रवाई नहीं होने पर मतदान प्रशिक्षण में भोजन-नाश्ते के बहिष्कार, मतदान दिवस पर उपवास सत्याग्रह और उपमुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री के आवास पर काली दीपावली मनाने की चेतावनी दी गई है. महासंघ ने OPS और आठवें वेतन आयोग का मुद्दा भी उठाया है.

Written ByAnsh Raj
Published: Oct 12, 2026, 12:45 PM IST|Updated: Oct 12, 2026, 12:48 PM IST
joinshare
राजस्थान में कर्मचारी मनाएंगे काली दीपावली, लंबित भुगतान पर सरकार के खिलाफ आंदोलन का ऐलान
Image Credit: Rajasthan Employees Protest

About the Author

Ansh Raj

Ansh Raj

अंश राज Zee Rajasthan में सब-एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर उनकी पैनी नजर रहती है. क्राइम, पॉलिटिक्स और पावर कॉरिडोर से जुड़ी खबरों में उनकी खास दिलचस्पी है. नई चीजों को सीखने की फिराक में रहते हैं. ऑपरेशन सिंदूर से लेकर विधानसभा चुनावों और प्रदेश के दिग्गज नेताओं के हर बड़े बयान तक, अंश राज खबरों की नब्ज पर नजर रखते हैं. हेडलाइन से खेलना, खबर की काट-छांट करना और किसी भी स्टोरी को ज्यादा प्रभावी और रोचक अंदाज में पेश करना उनकी खासियत है. खबर को सिर्फ लिखना नहीं, बल्कि उसे बेहतर तरीके से पैकेज कर दर्शकों तक पहुंचाना उनके काम का अहम हिस्सा है.  डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव रखने वाले अंश राज इससे पहले Zee Uttar Pradesh/Uttarakhand और Zee Bharat के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में मास्टर्स किया है. खबरों की गंध को सबसे पहले पहचानना, उसकी तह तक पहुंचना और उसे सबसे पहले, सबसे तेज और सबसे बेहतर तरीके से दर्शकों तक पहुंचाना... यही अंश राज की पहचान है.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
हरियाणा में धान के गेट पास नहीं कटे तो भड़के किसान, करनाल-कैथल रोड किया जाम

हरियाणा में धान के गेट पास नहीं कटे तो भड़के किसान, करनाल-कैथल रोड किया जाम

2

अतीक अहमद के अवैध साम्राज्य पर फिर चला पुलिस का डंडा; मदनलाल के नाम दर्ज 30 करोड़ की 14 बेनामी संपत्तियां कुर्क

3

जान से खिलवाड़? घंटों इंतजार के बाद भी नहीं मिली 108 एंबुलेंस, मालवाहक में ऑक्सीजन सिलेंडर बांधकर मरीज पहुंचे अस्पताल

4

'गुस्सा और बेबसी महसूस हुई', शिल्पा राव का शो बीच में रोके जाने पर भड़के पति; बोले-हम नहीं भूलेंगे

5

'मौत को छूकर टक से वापस आ गया': UK में तूफान बोएलो का खौफनाक मंजर; प्लेन की ऐसी लैंडिंग देख कांप उठी रूह

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

Pending Salary Payments: राजस्थान में लंबित भुगतान और कर्मचारी हितों से जुड़ी मांगों को लेकर सरकारी कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ आंदोलन की तैयारी तेज कर दी है. अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ ने भुगतान में देरी, सेवानिवृत्ति परिलाभ अटकने और RGHS योजना में कथित कटौतियों के विरोध में आंदोलन का ऐलान किया है. महासंघ ने मांगें पूरी नहीं होने पर उपमुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री के आवास पर काली दीपावली मनाने की चेतावनी दी है.

14 अक्टूबर को सौंपेंगे ज्ञापन

महासंघ की जयपुर स्थित प्रदेश कार्यालय में हुई महासमिति की बैठक में आंदोलन की रणनीति तय की गई. पहले चरण में 14 अक्टूबर को प्रदेश नेतृत्व की ओर से मुख्य सचिव और वित्त विभाग के प्रमुख शासन सचिव को ज्ञापन सौंपा जाएगा. वहीं, जिला मुख्यालयों पर जिलाध्यक्ष कलेक्टर्स के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देंगे.

महासंघ का कहना है कि कर्मचारियों की आर्थिक मांगों और 11 सूत्रीय मांग-पत्र पर प्रभावी कार्रवाई नहीं होने के कारण आंदोलन का निर्णय लिया गया है.

छह महीने से भुगतान का इंतजार

महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष महावीर शर्मा और महामंत्री महावीर सियाग के मुताबिक, अप्रैल में देय समर्पित उपार्जित अवकाश का भुगतान छह महीने बाद भी नहीं हुआ है. वहीं, सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति परिलाभ प्राप्त करने के लिए आठ से दस महीने तक इंतजार करना पड़ रहा है.

संगठन ने GPF, SI, पेंशन, ग्रेच्युटी, कम्यूटेशन और समर्पित अवकाश के भुगतान में देरी का मुद्दा उठाया है. महासंघ के अनुसार, त्योहारों के समय भुगतान अटकने से कर्मचारियों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इसके साथ ही RGHS योजना में कथित अवांछित कटौतियों को लेकर भी नाराजगी जताई गई है.

मतदान प्रशिक्षण में भोजन-नाश्ते का बहिष्कार

महासंघ ने चेतावनी दी है कि ज्ञापन के बाद भी मांगों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को आगे बढ़ाया जाएगा. इसके तहत पंचायती राज संस्थाओं के मतदान कर्मी मतदान संबंधी प्रशिक्षण के दौरान भोजन और नाश्ते का बहिष्कार करेंगे. इसके बाद मतदान दिवस पर मतदान दलों की ओर से उपवास सत्याग्रह किया जाएगा.

वित्त मंत्री के आवास पर मनाएंगे काली दीपावली

आंदोलन के अगले चरण में महासंघ ने उपमुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री के आवास पर सैकड़ों कर्मचारियों के साथ काली दीपावली मनाने का निर्णय लिया है. संगठन ने सरकार से लंबित भुगतान जारी करने और कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान करने की मांग की है.

OPS और आठवें वेतन आयोग की मांग

महासंघ ने 12 दिसंबर को दिल्ली में होने वाली रैली में भी बड़ी संख्या में कर्मचारियों की भागीदारी सुनिश्चित करने का फैसला लिया है. इस रैली में पुरानी पेंशन योजना (OPS), आठवें वेतन आयोग को जल्द लागू करने और कर्मचारी हितों से जुड़े अन्य मुद्दे उठाए जाएंगे. अब 14 अक्टूबर को सौंपे जाने वाले ज्ञापन के बाद सरकार की कार्रवाई पर आंदोलन की अगली रणनीति निर्भर करेगी.

 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
Rajasthan News