SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

डूंगरपुर में नकली नोटों का कारोबार: सोशल मीडिया से सीखा नकली नोट छापना, 4.95 लाख नोटों के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार

डूंगरपुर जिले में रामसागड़ा थाना पुलिस ने नकली नोटों के कारोबार का खुलासा करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 500-500 रुपये के कुल 4 लाख 95 हजार 500 रुपये के नकली नोट, एक लैपटॉप, कलर प्रिंटर, लग्जरी कार और स्कूटी जब्त की है. पुलिस के अनुसार, आरोपी सोशल मीडिया से आइडिया लेकर लैपटॉप और प्रिंटर की मदद से नकली नोट छाप रहे थे. वे पिछले 8 से 10 दिनों से इस काम में जुटे थे. कार्रवाई के दौरान एक अन्य युवक अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया. पुलिस अब फरार आरोपी की तलाश के साथ नकली नोटों के नेटवर्क और अब तक खपाए गए नोटों की जांच कर रही है.

Written By Sneha Aggarwal
Published: Sep 30, 2026, 08:41 PM IST | Updated: Sep 30, 2026, 08:52 PM IST
Image Credit: Dungarpur News
Join

Dungarpur News: राजस्थान के डूंगरपुर जिले की रामसागड़ा थाना पुलिस ने नकली नोट के लेनदेन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है. पुलिस ने 2 सप्लायर के पास से 4 लाख 95 हजार 500 रुपये के नकली नोट बरामद किए है. ये सभी नोट 500-500 के है. एक आरोपी रात के अंधेरे में फरार हो गया. 

पुलिस ने नकली नोट के दोनों सप्लायर को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं, पुलिस ने उनके पास से एक लैपटॉप, कलर प्रिंटर भी बरामद किया है, जिससे नकली नोट छापने का काम करते थे. आरोपियों ने डूंगरपुर में ही नकली नोट छापकर ख़ापाने की तैयारी में थे.

नकली नोटों के लेनदेन की सूचना पर पुलिस की दबिश 
एसपी मनीष कुमार ने बताया कि रामसागड़ा थाना क्षेत्र के माड़ा स्कूल मैदान में एक कार के अंदर कुछ लोगों की ओर से नकली नोटों के लेनदेन की सूचना मिली थी. इस पर रामसगाड़ा थानाधिकारी कैलाश पंचारिया पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे. रात के अंधेरे में मैदान में एक लग्जरी कार ओर पास में एक स्कूटी खड़ी थी. कार के अंदर कुछ लोग बैठे थे. गोपनीय तरीके से पास पहुंचे ओर दबिश दी तो कार के ड्राइवर सीट की तरफ बैठा युवक अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया लेकिन साइड ओर पीछे बैठे दोनों युवकों को पकड़ लिया.  

कार में मिले 4.95 लाख के नकली नोट 
कार की सीटों पर 500 -500 रुपए की नोटों के बंडल पड़े हुए थे. पुलिस ने इन नोटों के बारे में पूछा तो दोनों घबरा गए. जांच में कार से मिली 500 -500 रुपये की नोट नकली पाई गई. पुलिस ने दोनों से नाम पूछे जिस पर उन्होंने अपने नाम भावेश खटीक (23) निवासी विजयगंज कॉलोनी डूंगरपुर ओर नयन जोशी (19) निवासी नालंदा बैंगलोज डूंगरपुर का होना बताया. पुलिस ने नकली नोट को जब्त कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया ओर थाने पर ले गए. वही लग्जरी कार ओर स्कूटी को भी जब्त कर लिया.

सोशल मीडिया से मिला नकली नोट छापने का आइडिया
पूछताछ की तो आरोपी नयन ओर भावेश ने बताया कि 8 से 10 दिन पहले ही उन्होंने नकली नोट छापने का काम शुरू किया। एक लैपटॉप मिला है, जिससे ऐप के जरिए 500 रुपये की हूबहू ही नकली नोट का डिजाइन तैयार किया. इसके बाद कलर प्रिंटर से 500 के 4 लाख 95 हजार 500 रुपये नकली छाप दिए.  आरोपियों ने ये भी बताया कि ये आइडिया सोशल मीडिया से मिला.

नकली नोट सप्लाई के आरोपी के परिजन चारधाम यात्रा पर 
पुलिस ने नकली नोट सप्लाई कर रहे नयन जोशी को गिरफ्तार किया है. नयन के माता-पिता और परिवार के लोग चारधाम यात्रा पर गए हुए है. नकली नोटो की सप्लाई में बेटे को पकड़े जाने की खबर भी उन्हें दी गई तो वे यात्रा छोड़कर वापस घर के लिए निकल गए है लेकिन उनके आने में भी अभी समय लगेगा.

नकली नोटों के नेटवर्क और सप्लाई को लेकर पूछताछ जारी
पुलिस ने नकली नोटो की सप्लाई करने वाले भावेश ओर नयन को गिरफ्तार किया है लेकिन एक आरोपी अभी फरार है. ऐसे में पुलिस कई सवालों को लेकर पूछताछ कर रही है. दोनों सप्लायर ये नकली नोट कहा से लेकर आए या फिर खुद ही इन नकली नोटो को छाप रहे थे. वहीं, नकली नोट का ये कारोबार कितने समय से चल रहा था और अब तक कितने रुपये के नकली नोट चला चुके हैं. इस बारे में भी पुलिस पड़ताल कर रही है. इसके अलावा फरार आरोपी के पकड़े जाने पर ही आरोपी नकली नोटों को कहा खपाता था, इसकी पूछताछ की जाएगी. 

Report- Akhilesh Sharma

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

मैं स्नेहा अग्रवाल जी राजस्थान न्यूज में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हूं और राजस्थान से जुड़ी हर बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी न्यूज़ पर पकड़ रखती हूं. क्राइम और कल्चर की खबरों में दिलचस्पी है. मुझे डिजिटल मीडिया का करीब 4 साल का साल का अनुभव है. इससे पहले मैं ZeeBihar में अपनी सेवाएं दे चुकी हूं. 4 साल के जर्नलिज्म करियर में लोकल, क्राइम, हेल्थ, एंटरटेनमेंट, वायरल और लाइफस्टाइल बीट पर काम किया है. मैंने यहां पर राजस्थान विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव, ऑपेरशन सिंदूर समेत कई बड़े ईवेंट्स कवर किए हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES