SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

'दोनों दोस्तों की सांसें थम गईं': भेहणा मोड़ पर हुआ दिल दहला देने वाला हादसा, एक झटके में उजड़ गए दो हंसते-खेलते परिवार

डूंगरपुर के बिछीवाड़ा थाना क्षेत्र में भेहणा मोड़ के पास स्कूटी और बाइक की टक्कर में दो दोस्तों की मौत हो गई. हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर घायल हुआ, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किया गया.

Written By Sandhya Yadav
Published: Oct 21, 2026, 04:38 PM IST | Updated: Oct 21, 2026, 04:45 PM IST
Image Credit: डूंगरपुर के भेहणा मोड़ के पास स्कूटी और बाइक की टक्कर हुई.
Join

राजस्थान के डूंगरपुर जिले में सड़क हादसे में स्कूटी सवार दो दोस्तों की मौत हो गई, जबकि बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसा बिछीवाड़ा थाना क्षेत्र में भेहणा मोड़ के पास हुआ. स्कूटी और बाइक के बीच टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए. घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की.

देर रात घर लौट रहे थे दोनों दोस्त
बिछीवाड़ा थाने के एएसआई संतोष कुमार के अनुसार, हादसा बीती रात हुआ. कनबा निवासी 25 वर्षीय रितेश साद अपने दोस्त किंचित प्रजापत के साथ स्कूटी पर सवार होकर डूंगरपुर से अपने घर कनबा की ओर जा रहा था. दोनों दोस्त देर रात घर लौट रहे थे.

यह भी पढ़ें- Kota Accident: दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, खाई में गिरी ट्रैवल बस, 5 लोगों की मौत

इसी दौरान भेहणा मोड़ के पास सामने से तेज रफ्तार में आ रही एक बाइक ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों को भारी नुकसान पहुंचा. हादसे में स्कूटी सवार रितेश साद और किंचित प्रजापत गंभीर रूप से घायल हो गए. वहीं, बाइक चला रहा युवक भी गंभीर रूप से चोटिल हो गया.

हादसे के बाद मौके पर जुटे लोग
दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई. हादसे की जानकारी मिलने पर कनबा चौकी से एएसआई संतोष कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने स्थिति का जायजा लिया और घायलों को अस्पताल पहुंचाने की कार्रवाई की.

तीनों युवकों को हादसे में गंभीर चोटें आई थीं. स्कूटी सवार दोनों दोस्तों की जान नहीं बचाई जा सकी. वहीं, बाइक सवार युवक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे डूंगरपुर जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया. इसके बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उसे रेफर कर दिया.

यह भी पढ़ें- जोधपुर में बोरवेल की जंग हार गया भोमाराम: देसी जुगाड़ से निकला शरीर, लेकिन पानी छीन ले गया जिंदगी

पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपे शव
हादसे के बाद पुलिस ने दोनों मृतकों के शव डूंगरपुर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए. बुधवार को अस्पताल की मोर्चरी में दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवाया गया. कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिए.

दो युवकों की मौत से उनके परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा. घर लौट रहे दोनों दोस्तों की इस तरह सड़क हादसे में मौत होने से क्षेत्र में भी शोक का माहौल है. पुलिस ने दुर्घटना के संबंध में मामला दर्ज कर लिया है. फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है. पुलिस घटना से जुड़े तथ्यों की पड़ताल कर रही है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने वाली संध्या ने Zee News से पहले Newstrack और ETV Bharat जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल न्यूज़ संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं. जमीनी खबरों की गहरी समझ रखने वाली संध्या ने राजस्थान विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव, गहलोत-पायलट राजनीतिक संकट और कोविड-19 महामारी समेत कई बड़े और जटिल घटनाक्रमों की बेहतरीन कवरेज की है.आप संध्या यादव से सीधे SANDHYA.YADAV@zeemedia.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा राजस्थान की खबरों के रियल-टाइम अपडेट्स के लिए आप उनसे लिंक्डइन (https://in.linkedin.com/in/sandhya-yadav-5734ba144) पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES