SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

डूंगरपुर में खौफनाक हादसा: NH 48 पर पलटा केमिकल टैंकर, ड्राइवर की जिंदा जलकर मौत

Rajasthan News: डूंगरपुर के बिछीवाड़ा में NH-48 पर तेज रफ्तार केमिकल टैंकर पलटकर आग की चपेट में आ गया. हादसे में ड्राइवर राजाराम चौहान की जिंदा जलने से मौत हो गई, जबकि उसका भांजा घायल हो गया. टैंकर में एसिड भरा था.

Written By SAGAR CHAUDHARY
Published: Oct 04, 2026, 07:06 PM IST | Updated: Oct 04, 2026, 07:10 PM IST
Image Credit: Dungarpur NH 48 Accident
Join

Dungarpur News: डूंगरपुर के बिछीवाड़ा थाना क्षेत्र में NH-48 पर रविवार शाम करीब 4 बजे भीषण सड़क हादसा हो गया. गोगा फला के पास तेज रफ्तार केमिकल टैंकर अचानक बेकाबू होकर सड़क पर पलट गया. टैंकर के पलटते ही उसमें आग लग गई और कुछ ही देर में आग की लपटें तेज हो गईं. हादसे के दौरान ड्राइवर टैंकर के अंदर ही फंस गया. आग की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, उसका भांजा और हेल्पर घायल हो गया. हादसे के बाद हाईवे पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई.

बड़ौदा से उत्तर प्रदेश जा रहा था टैंकर
बिछीवाड़ा पुलिस के अनुसार केमिकल टैंकर बड़ौदा से उत्तर प्रदेश की ओर जा रहा था. टैंकर में एसिड भरा हुआ था. रविवार दोपहर बाद गोगा फला के पास अचानक टैंकर अनियंत्रित हो गया. ड्राइवर संभाल पाता, इससे पहले ही टैंकर सड़क पर पलट गया. इसके बाद उसमें भरा एसिड सड़क पर फैल गया. एसिड जहां-जहां गिरा, वहां से धुआं उठने लगा और कुछ ही देर में टैंकर में आग लग गई.

आग की चपेट में आया ड्राइवर
हादसे के समय ड्राइवर राजाराम चौहान (26) टैंकर के अंदर फंस गया था. आग तेजी से फैलने के कारण वह बाहर नहीं निकल पाया. देखते ही देखते टैंकर आग की लपटों से घिर गया और राजाराम की जिंदा जलने से मौके पर ही मौत हो गई. हादसे की जानकारी मिलने पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली.

भांजा हादसे में घायल, अस्पताल में भर्ती
टैंकर में राजाराम का भांजा जगदीश मौर्य (18) हेल्पर के तौर पर मौजूद था. हादसे के बाद वह किसी तरह टैंकर से बाहर निकल आया, लेकिन घायल हो गया. पुलिस ने उसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया. पुलिस के मुताबिक राजाराम और जगदीश दोनों मध्यप्रदेश के धार जिले के पूरा टांडा गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं.

दमकल ने काफी मशक्कत के बाद बुझाई आग
हादसे की सूचना मिलते ही डूंगरपुर से फायर ब्रिगेड की टीम को मौके पर भेजा गया. दमकलकर्मियों ने काफी देर तक मशक्कत की और इसके बाद आग पर काबू पाया. टैंकर में एसिड होने के कारण आग बुझाने के दौरान विशेष सावधानी बरती गई. आग शांत होने के बाद पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त टैंकर को सड़क से हटवाया.

हाईवे पर दोनों तरफ लगा जाम
टैंकर पलटने और आग लगने के बाद NH-48 पर यातायात बुरी तरह प्रभावित हो गया. दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई और कुछ समय के लिए ट्रैफिक पूरी तरह रुक गया. आग बुझाने और टैंकर हटाने के बाद पुलिस ने वाहनों को धीरे-धीरे निकालना शुरू करवाया. फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

सागर चौधरी, अप्रैल 2024 से वे ज़ी न्यूज़ संस्थान का हिस्सा हैं और अपनी मेहनत व काम करने की क्षमता से लगातार टीम में योगदान दे रहे हैं.सागर चौधरी का संबंध हरियाणा के फरीदाबाद से है, जहां उन्होंने इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद उन्होंने महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री हासिल की और मीडिया क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES