SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

राजस्थान में खौफनाक सुबह: बहन के यहां से लौटे एक ही परिवार के तीन लोगों की लाश मिलने से सनसनी

राजस्थान के धौलपुर में सिकरौदा गांव के पास एक युवक और दो बच्चों के शव मिलने से सनसनी फैल गई. युवक का शव पेड़ से लटका मिला, वहीं, दोनों बच्चों के शव खेत में पड़े थे. ग्रामीणों ने SP को बुलाने की मांग करते हुए शव उठाने से रोक दिया.

Written By Sandhya Yadav
Published: Oct 21, 2026, 11:03 AM IST | Updated: Oct 21, 2026, 12:15 PM IST
Image Credit: 3 लाशें मिलते ही ग्रामीणों ने पुलिस को घेरा.
Join

धौलपुर जिले के कंचनपुर थाना क्षेत्र के सिकरौदा गांव के पास बुधवार सुबह खेतों में एक ही परिवार के तीन लोगों के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. चाचा का शव पेड़ से फंदे पर लटका मिला, वहीं, दो मासूम भतीजों के शव पास के खेत में पड़े मिले. एक साथ तीन मौतों से पूरे क्षेत्र में शोक और हड़कंप का माहौल है. घटना की सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए और पुलिस को शव नहीं ले जाने दिया.

बहन के घर से लौटते समय हुई घटना
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान विष्णु पुत्र सीतोली उम्र 22 वर्ष, सनी उम्र 10 वर्ष और मानव उम्र 8 वर्ष के रूप में हुई है. सनी और मानव संतोष के पुत्र और सगे भाई हैं, जबकि विष्णु उनका चाचा है. तीनों पुरा सिकरौदा गांव के निवासी हैं. परिजनों के अनुसार चाचा विष्णु अपने दोनों भतीजों को साथ लेकर एक दिन पहले बसेड़ी क्षेत्र के आकपुरा गांव में अपनी बहन के घर गया था. मंगलवार शाम को तीनों बहन के घर से पुरा सिकरौदा लौटने के लिए निकले थे, लेकिन देर रात तक घर नहीं पहुंचे. परिजन रातभर उनकी तलाश करते रहे. बुधवार सुबह ग्रामीणों ने सिकरौदा के पास खेतों में तीनों के शव देखे तो हड़कंप मच गया.

यह भी पढ़ें- हंसता-खेलता परिवार खत्म: जयपुर से लौट रहे लोगों की डंपर से आमने-सामने की टक्कर, एक ही झटके में 4 की मौत

एफएसएल और फोरेंसिक टीम मौके पर रवाना, जुटाए जा रहे साक्ष्य
घटना की सूचना मिलते ही कंचनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची. मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी विकास सांगवान के निर्देशन में एफएसएल और फोरेंसिक टीम को मौके के लिए रवाना किया गया है. फोरेंसिक टीम मौके से हर छोटा-बड़ा साक्ष्य कलेक्ट करेगी. टीम ने पेड़ पर लटके फंदे, मृतकों के कपड़े, जमीन पर मिले निशान और आसपास के साक्ष्यों को सुरक्षित किया है. पुलिस का कहना है कि मामला प्रथम दृष्टया संदिग्ध है, आत्महत्या है या हत्या, इसका खुलासा पोस्टमार्टम और एफएसएल रिपोर्ट के बाद ही होगा. पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है.

ग्रामीणों ने रोके शव, एसपी को मौके पर बुलाने की मांग
घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस को शव नहीं ले जाने दिए. ग्रामीणों की मांग है कि मौके पर पुलिस अधीक्षक और उच्च अधिकारी आएं और निष्पक्ष जांच का आश्वासन दें, तभी शव उठाने दिए जाएंगे. ग्रामीण पूरे मामले के जल्द खुलासे की मांग पर अड़े हैं. मौके पर तनाव की स्थिति बनी हुई है. पुलिस अधिकारी ग्रामीणों को समझाने में जुटे हैं.

Reporter- Bhanu Sharma

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने वाली संध्या ने Zee News से पहले Newstrack और ETV Bharat जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल न्यूज़ संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं. जमीनी खबरों की गहरी समझ रखने वाली संध्या ने राजस्थान विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव, गहलोत-पायलट राजनीतिक संकट और कोविड-19 महामारी समेत कई बड़े और जटिल घटनाक्रमों की बेहतरीन कवरेज की है.आप संध्या यादव से सीधे SANDHYA.YADAV@zeemedia.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा राजस्थान की खबरों के रियल-टाइम अपडेट्स के लिए आप उनसे लिंक्डइन (https://in.linkedin.com/in/sandhya-yadav-5734ba144) पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES