SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

धौलपुर में B-Tech छात्र बना तस्कर: पिस्टल पर लिखा 'Made in Japan', बैग में मिले 5 हथियार

धौलपुर के सरमथुरा थाना पुलिस ने खरैर पुल के पास नाकाबंदी कर अंतरराज्यीय हथियार तस्कर आदित्य सिंह ठाकुर उर्फ लक्की को गिरफ्तार किया है. आरोपी ग्वालियर से करौली जा रही प्राइवेट बस में लाल बैग के जरिए हथियारों की खेप ले जा रहा था. तलाशी में 5 अवैध हथियार और 38 जिंदा कारतूस बरामद हुए. बरामद हथियारों में एक पिस्टल पर 'मेड इन जापान' लिखा है. पुलिस के अनुसार, आरोपी पहले एमआईटीएस ग्वालियर में बीटेक की पढ़ाई कर चुका है और अब 2,000 से 3,000 रुपये के लिए हथियार सप्लाई करता था.

Written By Sneha Aggarwal
Published: Oct 11, 2026, 04:45 PM IST | Updated: Oct 11, 2026, 04:53 PM IST
Image Credit: B-Tech छात्र बना तस्कर
Join

Dholpur News: पंचायत चुनाव की आचार संहिता के बीच धौलपुर में पुलिस पूरी तरह एक्शन मोड में है. एसपी विकास सांगवान की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सरमथुरा थाना पुलिस ने अंतरराज्यीय हथियार तस्कर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. ग्वालियर से करौली जा रही प्राइवेट बस में हथियारों की खेप लेकर आ रहे तस्कर आदित्य सिंह ठाकुर उर्फ लक्की को खरैर पुल के पास दबोचा गया है. 

उसके लाल बैग से 5 अवैध हथियार, जिनमें मेड इन जापान लिखी पिस्टल भी शामिल है और 38 जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं. कभी एमआईटीएस कॉलेज का बी-टेक छात्र रहा यह तस्कर नशे की लत के कारण अपराध की दुनिया में आ गया और अब 2000-3000 रुपये के लिए हथियार सप्लाई करता था. पुलिस अब इसके पूरे गैंग और नेटवर्क को खंगाल रही है.

सूचना पर बिछाया जाल 
एसपी विकास सांगवान के निर्देशन, एएसपी श्रवण कुमार, एएसपी बाड़ी दुलीचंद व वृत्त सरमथुरा के सुपरविजन में थानाधिकारी कैलाशचंद के नेतृत्व में कांस्टेबल धर्मवीर 592 व विनोद कुमार 841 एरिया डोमिनेशन पर थे. खरैर पुल पर मुखबिर से सूचना मिली कि ग्वालियर से करौली जा रही बस में एक व्यक्ति लाल बैग में अवैध हथियार लेकर आ रहा है. इस पर बसंतपुरा मोड़ से पहले नाकाबंदी की गई.

लाल बैग लेकर भागा 
बस को रोककर चेक किया गया तो पीछे बैठा युवक लाल बैग लेकर बसंतपुरा लिंक रोड की तरफ कूद कर भागने लगा. कांस्टेबल धर्मवीर ने अदम्य साहस दिखाते हुए पीछा कर दबोच लिया. आरोपी ने नाम आदित्य सिंह ठाकुर उर्फ लक्की पुत्र योगेन्द्र उम्र 36 साल निवासी पंकज विहार कॉलोनी यादव धर्मकांटा गोले का मंदिर ग्वालियर, मूल निवासी तिलावटी देवगढ़ मुरैना बताया.

बैग खुलते ही मिला हथियारों का जखीरा 
तलाशी में बैग से 2 देशी पिस्टल. 32 बोर मय 2 मैगजीन (एक पर मेड इन जापान लिखा), 2 देशी कट्टे 315 बोर और 1 पौना 315 बोर कुल 5 हथियार बरामद हुए. साथ ही 18 कारतूस .32 बोर और 20 कारतूस 315 बोर कुल 38 जिंदा कारतूस मिले लेकिन लाइसेंस नहीं मिला.

बी-टेक से अपराध तक का सफर 
पूछताछ में सामने आया कि आदित्य ने 12वीं जौरा से की, 2004-05 में एमआईटीएस ग्वालियर में बी-टेक कंप्यूटर में एडमिशन लिया. तीन साल पढ़ा, फिर खराब संगति में स्मैक और शराब की लत लग गई. पिता ने पढ़ाई छुड़वा दी. मालानपुर इंडस्ट्रीज में नौकरी की, नशे के कारण छूट गई. फिर बाइक चोरी करने लगा.

कई थानों में केस दर्ज, नेटवर्क की तलाश जारी 
आरोपी के खिलाफ ग्वालियर के बहोड़ापुरा, मुरार, पड़ाव, जनकगंज, झांसीरोड थानों में दर्जनों मामले दर्ज हैं. अब 2000-3000 रुपये में हथियार सप्लाई करता था. पुलिस ने आर्म्स एक्ट व बीएनएस की संगठित अपराध धारा में केस दर्ज कर पूरे गैंग और सप्लाई नेटवर्क को खंगालना शुरू कर दिया है. एसपी सांगवान की सख्ती से जिले के तस्करों में हड़कंप मचा है. 

Report- Bhanu Sharma

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

मैं स्नेहा अग्रवाल जी राजस्थान न्यूज में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हूं और राजस्थान से जुड़ी हर बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी न्यूज़ पर पकड़ रखती हूं. क्राइम और कल्चर की खबरों में दिलचस्पी है. मुझे डिजिटल मीडिया का करीब 4 साल का साल का अनुभव है. इससे पहले मैं ZeeBihar में अपनी सेवाएं दे चुकी हूं. 4 साल के जर्नलिज्म करियर में लोकल, क्राइम, हेल्थ, एंटरटेनमेंट, वायरल और लाइफस्टाइल बीट पर काम किया है. मैंने यहां पर राजस्थान विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव, ऑपेरशन सिंदूर समेत कई बड़े ईवेंट्स कवर किए हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES