SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

धौलपुर में पत्नी के प्रेम प्रसंग के शक में युवक की गोली मारकर हत्या, यूपी पुलिस का जवान डिटेन

धौलपुर के अर्जुन नगर में यूपी पुलिस के जवान पर युवक की गोली मारकर हत्या का आरोप है. मामला मृतक की पत्नी से कथित प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है. पुलिस ने आरोपी जवान को डिटेन कर जांच शुरू की है.

Written By Bhanu Pratap Sharma
Published: Nov 24, 2026, 13:57 IST | Updated: Nov 24, 2026, 14:06 IST
Image Credit: पत्नी के प्रेम प्रसंग को लेकर यूपी पुलिस के जवान ने ली युवक की जान.
Join

धौलपुर के सदर थाना इलाके के अर्जुन नगर में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. आरोप है कि उत्तर प्रदेश पुलिस में तैनात जवान ने युवक पर गोली चलाई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. परिजनों में कोहराम मच गया.

प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा मामला
जानकारी के अनुसार, घटना की वजह प्रेम प्रसंग बताई जा रही है. बताया जा रहा है कि मृतक की पत्नी और यूपी पुलिस में तैनात जवान के बीच प्रेम प्रसंग था. इसी बात को लेकर दोनों के बीच पहले से विवाद होने की आशंका जताई जा रही है.

आरोप है कि इसी विवाद के चलते जवान ने युवक को गोली मार दी. गोली लगते ही युवक जमीन पर गिर पड़ा. इसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी.

यह भी पढे़ं- 3 बेटियों के बाद बेटे की सनक में रची खौफनाक साजिश! अलीगढ़ के दंपती ने दिल्ली से चुराया 8 महीने का मासूम, पुलिस ने ऐसे किया पर्दाफाश

मौके पर पहुंची पुलिस
सूचना मिलने पर सीओ सिटी प्रदीप नेहरा और सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंचे. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया. इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया.

आरोपी जवान डिटेन, पूछताछ जारी
पुलिस ने आरोपी जवान को डिटेन कर लिया है. उससे पूछताछ की जा रही है. पुलिस पूछताछ में मामले का पूरा खुलासा होने की उम्मीद है. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि युवक और जवान के बीच विवाद किन परिस्थितियों में हुआ और घटना को अंजाम देने की वजह क्या थी.

यह भी पढे़ं- झालावाड़ में पारिवारिक कलह के चलते खूनी संघर्ष, बहू ने ससुर पर चाकू से किया जानलेवा हमला, हालत नाजुक

फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की गंभीरता से जांच कर रही है. प्रेम प्रसंग और आपसी विवाद से जुड़े तथ्यों की भी पड़ताल की जा रही है. पोस्टमार्टम और पूछताछ के बाद मामले से जुड़ी आगे की जानकारी सामने आ सकेगी. घटना के बाद अर्जुन नगर में सनसनी का माहौल है.
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

भानु प्रताप शर्मा, धौलपुर (राजस्थान) निवासी पत्रकार हैं, जो पिछले कई वर्षों से प्रिंट व डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। वर्तमान में वे ज़ी राजस्थान न्यूज़ में कार्यरत हैं, जहाँ वे पिछले लगभग 10 वर्षों से बेहतर रिपोर्टिंग का कार्य कर रहे हैं. पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि शहीद परिवार, राजनीति, स्वास्थ्य-चिकित्सा, सामाजिक सरोकार और समाज की सकारात्मक कहानियों को कवर करने में है। इसके अलावा क्राइम, ग्राउंड रिपोर्टिंग और क्षेत्रीय मुद्दों की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना, प्रशासन और आमजन के बीच की कड़ी बनना और सच को बिना डर के सामने लाना उनकी पत्रकारिता की खास पहचान है। उन्होंने ग्रेजुएशन तक शिक्षा प्राप्त की है और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ की गई उनकी रिपोर्टिंग ने उन्हें धौलपुर सहित पूरे राजस्थान में एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES