SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

राजस्थान पंचायत चुनाव में अफसरों के परिवार की एंट्री: IAS की पत्नी BJP तो RAS की पत्नी कांग्रेस से मैदान में उतरीं

दौसा में पंचायत चुनाव में IAS और RAS अधिकारियों के परिजन भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. पंजाब कैडर के IAS सुमेर सिंह गुर्जर की पत्नी पिंकी गुर्जर BJP के टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं. वहीं RAS अधिकारी विजेंद्र मीणा की पत्नी गीता देवी कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं.

Written By Aman Singh
Published: Oct 29, 2026, 05:20 PM IST | Updated: Oct 29, 2026, 05:30 PM IST
Image Credit: Zee Media
Join

राजस्थान के दौसा जिले में पंचायत चुनाव में राजनेता ही नहीं बल्कि IAS और आरएएस अफसर के परिजन भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. पंजाब कैडर के IAS सुमेर सिंह गुर्जर की पत्नी पिंकी गुर्जर जिले की सिकंदरा पंचायत समिति सदस्य के चुनाव के लिए मैदान में हैं.

पंचायत चुनाव मैदान में IAS की पत्नी

पिंकी गुर्जर वार्ड 13 से भाजपा के टिकट पर चुनावी रण में हैं. पति भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी तो पत्नी अब राजनीति में दस्तक दे रही है. हालांकि, पिंकी गुर्जर ने पूर्व में विधानसभा चुनाव के दौरान भी टिकट के लिए काफी प्रयास किए थे, लेकिन उस दौरान टिकट नहीं मिलने पर अब पंचायत चुनाव में अपनी किस्मत आजमा रही है. लोगों में चर्चा यह भी है कि सिकंदरा पंचायत समिति प्रधान की सीट ओबीसी है.

यह भी पढ़ें- मदन राठौड़ का राहुल गांधी पर हमला, बोले- संसद के दौरान विदेश दौरे पर जाते हैं, वोट चोरी मामले पर भी घेरा

पिंकी गुर्जर ने बताया राजनीति में आने का मकसद

ऐसे में पिंकी गुर्जर की निगाह प्रधान की सीट पर भी है. हालांकि, पिंकी गुर्जर से जब प्रधान की सीट को लेकर बात की गई, तो उन्होंने कहा कि यह फैसला पार्टी का है पार्टी जिसे मौका देगी वह प्रधान बनेगा. वही पिंकी गुर्जर से राजनीति में आने का कारण पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि जन सेवा मेरा मकसद है और जनता ने मुझे मौका दिया, तो मैं पूर्ण रूप से ईमानदारी के साथ अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करूंगी.

कांग्रेस के टिकट पर मैदान में गीता देवी

दौसा जिले के लालसोट में पद स्थापित एसडीएम विजेंद्र मीणा की पत्नी गीता देवी और मां रूमाली देवी भी पंचायत चुनाव में अपनी किस्मत आजमा रही हैं. हालांकि, एसडीएम विजेंद्र मीणा का पैतृक निवास करौली जिले के नादौती पंचायत समिति क्षेत्र में है.

यह भी पढ़ें- जयपुर में साइबर ठगों का जाल: मोबाइल हैक कर लाखों निकाले, मैरिज साइट और OLX पर भी लोगों को बनाया शिकार

ऐसे में RAS विजेंद्र मीणा की पत्नी गीता देवी नादौती पंचायत समिति से कांग्रेस के टिकट पर सदस्य का चुनाव लड़ रही है. तो वहीं मां रूमाली देवी दलपुरा ग्राम पंचायत से सरपंच बनने की तैयारी कर रही है. नादौती पंचायत समिति की प्रधान की सीट सामान्य महिला है. ऐसे में गीता देवी की निगाह प्रधान की सीट पर भी मानी जा रही है.

Reporter- Laxmi Sharma

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

जून 2023 से ज़ी राजस्थान के साथ कार्यरत अमन लगातार अपनी क्रिएटिविटी और प्रोफेशनल स्किल्स के जरिए पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद खबरें पहुंचा रहे हैं. वे उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले हैं, अमन ने जौनपुर से ही अपनी इंटरमीडिएट तक की शिक्षा पूरी की. इसके बाद उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. डिजिटल पत्रकारिता में गहरी समझ, तेज खबर पकड़ने की क्षमता के कारण अमन सिंह एक उभरते हुए और भरोसेमंद मीडिया प्रोफेशनल के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES