SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

चुनावी मैदान में उतरीं विधायक की मां-पत्नी और पूर्व मंत्री की बेटी, दांव पर लगी 4 नेताओं की प्रतिष्ठा

राजस्थान पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में दौसा जिले की 24 जिला परिषद और 8 पंचायत समितियों की 142 सीटों पर मतदान होगा. इस चुनाव में भाजपा विधायक विक्रम बंशीवाल की मां कौशल्या देवी, पूर्व मंत्री ममता भूपेश की बेटी देवांगना और कांग्रेस विधायक डीडी बैरवा की पत्नी बीना बैरवा की प्रतिष्ठा दांव पर है.

Written By Aman Singh
Published: Nov 01, 2026, 04:37 PM IST | Updated: Nov 01, 2026, 04:47 PM IST
Image Credit: ZEE Media
Join

राजस्थान में पंचायत चुनाव के तीसरे चरण के लिए 3 अक्टूबर को मतदान होगा. ऐसे में चुनाव प्रचार का शोर आज सायंकाल थमेगा. तीसरे चरण में दौसा जिले की 24 जिला परिषद सदस्यों की सीट और 8 पंचायत समिति के 142 सदस्यों के लिए मतदान होगा.

तीसरे चरण के चुनाव में जिले के चार नेताओं की प्रतिष्ठा भी दाव पर है. सिकराय से भाजपा विधायक विक्रम बंशीवाल की मां कौशल्या देवी जिला परिषद सदस्य के लिए चुनावी मैदान में है, तो वहीं पूर्व मंत्री ममता भूपेश की बेटी देवांगना भी पहली बार राजनीति में अपनी किस्मत आजमा रही है.

चुनावी रण में कांग्रेस विधायक डीडी बैरवा की पत्नी

वहीं दौसा से कांग्रेस विधायक डीडी बैरवा की पत्नी बीना बैरवा भी चुनावी रण में है. तीनों ही प्रत्याशी जिला प्रमुख के प्रबल दावेदार भी हैं, तो वहीं पूर्व विधायक नंदलाल बंशीवाल के बेटे रोहित बंशीवाल भी पंचायत समिति सदस्य के लिए अपना भाग्य आजमा रहे हैं. यह भी नांगल राजावतान के प्रधान के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं. जीत किसकी होगी और किसकी हार यह तो मतदाता तय करेंगे, लेकिन चारों ही नेता अपने परिवार के सदस्यों को जीत दिलाने के लिए जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें- सांसद राहुल कस्वां का राजेंद्र राठौड़ पर तंज: बोले- गांवों में झूठी घोषणाएं कर रहे काका

सांसद अलका सिंह ने कई प्रत्याशियों के समर्थन में किया प्रचार

एक ओर जहां प्रत्याशी और उनके परिजन जीत के लिए पूरा दमखम लगा रहे हैं, तो वहीं दूसरी ओर कांग्रेस और भाजपा के नेता भी अपने-अपने प्रत्याशियों को विजयश्री दिलवाने के लिए गांव-गांव पहुंच रहे हैं. भाजपा से राज्यसभा सांसद अलका सिंह ने कई प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार किया, तो वहीं दौसा से कांग्रेस सांसद मुरारी लाल मीणा ने भी कांग्रेस प्रत्याशियों की जीत के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक रखी है.

पढ़ें एक और बड़ी खबर

पाली के सुजीत पंचायत समिति की ग्राम पंचायत खारिया सोडा में आज नवनिर्वाचित सरपंच डिंपल कवर सहित उप सरपंच वैदेही चारण एवं वार्डपंच गणो ने कार्यभार ग्रहण किया. इस दौरान पंचायत मुख्यालय पर कार्यकारिणी की बैठक भी आयोजित की गई, जिसमें ग्राम विकास को लेकर के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई. इस दौरान सरपंच डिंपल कंवर ने कहा कि ग्राम पंचायत क्षेत्र का सर्वांगीण विकास ही हमारा उद्देश्य रहेगा.

Reporter- Laxmi Sharma

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

जून 2023 से ज़ी राजस्थान के साथ कार्यरत अमन लगातार अपनी क्रिएटिविटी और प्रोफेशनल स्किल्स के जरिए पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद खबरें पहुंचा रहे हैं. वे उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले हैं, अमन ने जौनपुर से ही अपनी इंटरमीडिएट तक की शिक्षा पूरी की. इसके बाद उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. डिजिटल पत्रकारिता में गहरी समझ, तेज खबर पकड़ने की क्षमता के कारण अमन सिंह एक उभरते हुए और भरोसेमंद मीडिया प्रोफेशनल के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES