SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

कार के नीचे दुबके शिकारी ने उड़ा डाले होश: सड़क पर 4 फिट मगरमच्छ देख मचा हड़कंप

Kota crocodile News: कोटा के बोरखेड़ा इलाके में रविवार देर रात एक कार के नीचे करीब साढ़े 4 फीट लंबा मगरमच्छ छिपा मिला. कार मालिक की नजर आगे के टायर के पास निकली मगरमच्छ की पूंछ पर पड़ी, जिसके बाद पुलिस कंट्रोल रूम और वन विभाग को सूचना दी गई.

Written By Ansh Raj
Published: Sep 28, 2026, 11:45 AM IST | Updated: Sep 28, 2026, 11:46 AM IST
Image Credit: Rajasthan News
Join

Kota News: कोटा शहर के बोरखेड़ा इलाके में रविवार देर रात एक कार के नीचे करीब साढ़े 4 फीट लंबा मगरमच्छ छिपा मिलने से हड़कंप मच गया. कार मालिक ने जब मगरमच्छ को कार के आगे वाले टायर के पास देखा तो उसके होश उड़ गए. मगरमच्छ की पूंछ बाहर निकली हुई थी. इसके बाद कार मालिक ने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम और वन विभाग को सूचना दी. सूचना मिलते ही वन विभाग की तीन सदस्यीय टीम मौके पर पहुंची और करीब 15 मिनट की मशक्कत के बाद मगरमच्छ का सुरक्षित रेस्क्यू किया.


मामला रविवार रात करीब 11 बजे थेगड़ा रोड स्थित कंचन रिसोर्ट के पास जैन मंदिर वाली कॉलोनी का है. फॉरेस्टर वीरेंद्र सिंह ने बताया कि मगरमच्छ कार के आगे के टायर के पास छिपा हुआ था. उसकी पूंछ बाहर दिखाई दे रही थी. कार मालिक की नजर जब उस पर पड़ी तो उसने आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी और पुलिस कंट्रोल रूम तथा वन विभाग को सूचना दी गई. कुछ ही देर में वन विभाग की तीन सदस्यीय टीम मौके पर पहुंच गई.


मगरमच्छ मिलने की सूचना आसपास के इलाके में फैलते ही कॉलोनी में लोगों की भीड़ जमा हो गई. वन विभाग की टीम ने सबसे पहले लोगों को मौके से दूर किया और इसके बाद सावधानी से कार को हटाने की कार्रवाई शुरू की. जैसे ही कार को हटाया गया, मगरमच्छ अचानक बाहर निकला और सड़क पर करीब 20 फीट तक दौड़ लगा दी. अचानक मगरमच्छ के तेजी से आगे बढ़ने से मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई.


वन विभाग की टीम ने स्थिति को संभालते हुए रस्सी की मदद से मगरमच्छ को काबू किया. रेस्क्यू के दौरान उसकी आंखों पर काला कपड़ा डाल दिया गया, ताकि वह शांत रहे और टीम उसे सुरक्षित तरीके से पकड़ सके. करीब 15 मिनट की मशक्कत के बाद साढ़े 4 फीट लंबे मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ लिया गया.


फॉरेस्टर वीरेंद्र सिंह ने बताया कि कंचन रिसोर्ट के पास नाला है. ऐसे में संभावना है कि मगरमच्छ नाले से निकलकर आवासीय कॉलोनी में पहुंचा होगा. इसके बाद वह किसी तरह कार के नीचे जाकर छिप गया. वन विभाग की टीम ने समय रहते मौके पर पहुंचकर मगरमच्छ का रेस्क्यू कर लिया, जिससे कॉलोनी के लोगों के लिए किसी तरह का खतरा नहीं रहा.
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

अंश राज Zee Rajasthan में सब-एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर उनकी पैनी नजर रहती है. क्राइम, पॉलिटिक्स और पावर कॉरिडोर से जुड़ी खबरों में उनकी खास दिलचस्पी है. नई चीजों को सीखने की फिराक में रहते हैं. ऑपरेशन सिंदूर से लेकर विधानसभा चुनावों और प्रदेश के दिग्गज नेताओं के हर बड़े बयान तक, अंश राज खबरों की नब्ज पर नजर रखते हैं. हेडलाइन से खेलना, खबर की काट-छांट करना और किसी भी स्टोरी को ज्यादा प्रभावी और रोचक अंदाज में पेश करना उनकी खासियत है. खबर को सिर्फ लिखना नहीं, बल्कि उसे बेहतर तरीके से पैकेज कर दर्शकों तक पहुंचाना उनके काम का अहम हिस्सा है.  डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव रखने वाले अंश राज इससे पहले Zee Uttar Pradesh/Uttarakhand और Zee Bharat के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में मास्टर्स किया है. खबरों की गंध को सबसे पहले पहचानना, उसकी तह तक पहुंचना और उसे सबसे पहले, सबसे तेज और सबसे बेहतर तरीके से दर्शकों तक पहुंचाना... यही अंश राज की पहचान है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES