SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

वोट चोरी के आरोप पर कांग्रेस का हल्लाबोल, संविधान की किताब लेकर पहुंचे कार्यकर्ता, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

सीकर में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिला कांग्रेस ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन किया. कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी और काले कपड़े पहनकर आक्रोश रैली निकाली और मुख्य निर्वाचन अधिकारी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की. प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच जोर-आजमाइश भी हुई. कांग्रेस ने SIR के नाम पर वोट चोरी और दिल्ली में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल के साथ कथित दुर्व्यवहार का आरोप लगाया.

Written By Ansh Raj
Published: Oct 08, 2026, 01:34 PM IST | Updated: Oct 08, 2026, 01:35 PM IST
Image Credit: Sikar Congress Protest
Join

Congress Protest : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर सीकर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से गुरुवार को जिला कलेक्ट्रेट पर विरोध प्रदर्शन किया गया. कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने वोट चोरी के आरोप लगाते हुए मुख्य निर्वाचन अधिकारी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की. प्रदर्शन के दौरान कलेक्ट्रेट पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच जोर-आजमाइश भी देखने को मिली. प्रदर्शन से पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहर के डाक बंगले से जिला कलेक्ट्रेट तक आक्रोश रैली निकाली. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी बांध रखी थी और कई कार्यकर्ता काले कपड़ों में नजर आए.

हाथ में संविधान की किताब लेकर पहुंचीं जिलाध्यक्ष
रैली में कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनीता गठाला हाथ में संविधान की किताब लेकर सबसे आगे चल रही थीं. प्रदर्शन के दौरान उन्होंने केंद्र सरकार और मुख्य निर्वाचन अधिकारी ज्ञानेश कुमार पर SIR के नाम पर वोट चोरी करने का आरोप लगाया. सुनीता गठाला ने कहा कि देश में बड़े स्तर पर वोट चोरी हुई है. उन्होंने करीब 13 करोड़ मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाए जाने का आरोप लगाया. कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि जब तक ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देते, तब तक पार्टी का संघर्ष जारी रहेगा.

दिल्ली में कथित लाठीचार्ज का भी विरोध
कांग्रेस नेताओं ने दिल्ली में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल के साथ हुए कथित लाठीचार्ज और दुर्व्यवहार को लेकर भी विरोध जताया. सुनीता गठाला ने इंडिया गठबंधन के सांसदों, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ दिल्ली पुलिस के कथित व्यवहार की आलोचना की. उन्होंने केंद्र सरकार पर ईडी, इनकम टैक्स और सीबीआई जैसी संवैधानिक संस्थाओं के दुरुपयोग का भी आरोप लगाया.

निकाय चुनावों को लेकर भी लगाए आरोप
प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने राजस्थान के हालिया निकाय चुनावों का भी मुद्दा उठाया. उन्होंने भाजपा सरकार पर पुलिस और प्रशासनिक तंत्र के दुरुपयोग का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि देश संविधान से चलेगा, तानाशाही और वोट चोरी से नहीं. प्रदर्शन में पूर्व सभापति जीवण खां, शहर कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष राजेश सैनी, प्रदेश प्रवक्ता गोविंद पटेल, कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष रविकांत तिवाड़ी, लॉ कॉलेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष राकेश गढ़वाल समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

अंश राज Zee Rajasthan में सब-एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर उनकी पैनी नजर रहती है. क्राइम, पॉलिटिक्स और पावर कॉरिडोर से जुड़ी खबरों में उनकी खास दिलचस्पी है. नई चीजों को सीखने की फिराक में रहते हैं. ऑपरेशन सिंदूर से लेकर विधानसभा चुनावों और प्रदेश के दिग्गज नेताओं के हर बड़े बयान तक, अंश राज खबरों की नब्ज पर नजर रखते हैं. हेडलाइन से खेलना, खबर की काट-छांट करना और किसी भी स्टोरी को ज्यादा प्रभावी और रोचक अंदाज में पेश करना उनकी खासियत है. खबर को सिर्फ लिखना नहीं, बल्कि उसे बेहतर तरीके से पैकेज कर दर्शकों तक पहुंचाना उनके काम का अहम हिस्सा है.  डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव रखने वाले अंश राज इससे पहले Zee Uttar Pradesh/Uttarakhand और Zee Bharat के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में मास्टर्स किया है. खबरों की गंध को सबसे पहले पहचानना, उसकी तह तक पहुंचना और उसे सबसे पहले, सबसे तेज और सबसे बेहतर तरीके से दर्शकों तक पहुंचाना... यही अंश राज की पहचान है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES