SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

डॉ. जसवंत यादव को अंतिम विदाई देने पहुंचे CM भजनलाल शर्मा, बेटे और टीकाराम जूली ने दिया कंधा

बहरोड़ विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. जसवंत यादव का पार्थिव शरीर पैतृक गांव सिलपट्टा पहुंचा. अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग और BJP-कांग्रेस के नेता पहुंचे. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी अंतिम संस्कार स्थल पर पहुंचकर श्रद्धांजलि दी.

Written By Ansh Raj
Published: Nov 09, 2026, 03:59 PM IST | Updated: Nov 09, 2026, 03:59 PM IST
Image Credit: Jaswant Yadav
Join

अलवर बहरोड़ विधायक और राजस्थान सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. जसवंत यादव का पार्थिव शरीर सोमवार को उनके पैतृक गांव सिलपट्टा पहुंचा. उनके अंतिम दर्शन के लिए गांव में बड़ी संख्या में ग्रामीण, समर्थक और राजनीतिक नेता पहुंचे. अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी सिलपट्टा पहुंचे. डॉ. जसवंत यादव को उनके बेटे मोहित यादव ने कंधा दिया. नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भी उनकी पार्थिव देह को कंधा देकर श्रद्धांजलि दी.

बेटे मोहित यादव और टीकाराम जूली ने दिया कंधा

डॉ. जसवंत यादव के पार्थिव शरीर के गांव पहुंचते ही माहौल गमगीन हो गया. अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग अंतिम संस्कार स्थल पर पहुंचे. इस दौरान कांग्रेस और बीजेपी के कई नेता भी मौजूद रहे. उनके बेटे मोहित यादव ने पिता की पार्थिव देह को कंधा दिया. नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भी उन्हें कंधा दिया. अपने नेता को अंतिम विदाई देने पहुंचे लोगों की भीड़ के बीच शोक का माहौल रहा.

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी पहुंचे सिलपट्टा

डॉ. जसवंत यादव के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा खैरथल-तिजारा के दौरे पर पहुंचे. वहां से वे हेलीकॉप्टर के जरिए कोटकासिम के सिलपट्टा गांव पहुंचे. मुख्यमंत्री ने अंतिम संस्कार स्थल पर पहुंचकर डॉ. जसवंत यादव को श्रद्धांजलि दी. कुछ समय रुकने के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा अंतिम संस्कार स्थल से रवाना हो गए. मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए प्रशासन भी अलर्ट रहा.

ये भी पढ़ें - नहीं रहे राजस्थान के पूर्व कैबिनेट मंत्री जसवंत यादव, जयपुर में ली अंतिम सांस

 

राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

डॉ. जसवंत यादव का अंतिम संस्कार सोमवार दोपहर 3 बजे उनके पैतृक गांव सिलपट्टा में राजकीय सम्मान के साथ किया जाना तय था. उनके बेटे मोहित यादव उन्हें मुखाग्नि देंगे. अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और कई नेता गांव पहुंचे. बड़ी संख्या में ग्रामीण भी अपने क्षेत्र के नेता को अंतिम विदाई देने के लिए मौजूद रहे.

 

ये भी पढ़ें - राजस्थान के पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. जसवंत यादव का 9 नवंबर को होगा अंतिम संस्कार, बहरोड़ में शोक की लहर

 

लंबी बीमारी के बाद हुआ था निधन

बहरोड़ विधायक डॉ. जसवंत यादव का 8 नवंबर को जयपुर के महात्मा गांधी अस्पताल में निधन हो गया था. वे लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे. उन्होंने सुबह 8:15 बजे अंतिम सांस ली थी. उनके निधन की खबर से बहरोड़ और अलवर क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई थी. उनके अंतिम दर्शन के लिए सोमवार सुबह अलवर स्थित उनके आवास जसवंत नगर में भी बड़ी संख्या में लोग और बीजेपी के वरिष्ठ नेता पहुंचे थे. इसके बाद पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए पैतृक गांव सिलपट्टा ले जाया गया.

 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

अंश राज Zee Rajasthan में सब-एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर उनकी पैनी नजर रहती है. क्राइम, पॉलिटिक्स और पावर कॉरिडोर से जुड़ी खबरों में उनकी खास दिलचस्पी है. नई चीजों को सीखने की फिराक में रहते हैं. ऑपरेशन सिंदूर से लेकर विधानसभा चुनावों और प्रदेश के दिग्गज नेताओं के हर बड़े बयान तक, अंश राज खबरों की नब्ज पर नजर रखते हैं. हेडलाइन से खेलना, खबर की काट-छांट करना और किसी भी स्टोरी को ज्यादा प्रभावी और रोचक अंदाज में पेश करना उनकी खासियत है. खबर को सिर्फ लिखना नहीं, बल्कि उसे बेहतर तरीके से पैकेज कर दर्शकों तक पहुंचाना उनके काम का अहम हिस्सा है.  डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव रखने वाले अंश राज इससे पहले Zee Uttar Pradesh/Uttarakhand और Zee Bharat के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में मास्टर्स किया है. खबरों की गंध को सबसे पहले पहचानना, उसकी तह तक पहुंचना और उसे सबसे पहले, सबसे तेज और सबसे बेहतर तरीके से दर्शकों तक पहुंचाना... यही अंश राज की पहचान है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES