जयपुर रोड शो में गरजे CM भजनलाल, लव जिहाद पर बोले- अब नहीं चलेगा खेल
Bhajan Lal Sharma: जयपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का रोड शो किया. यह रोड शो चुनाव प्रचार के आखिरी दिन सीएम सांगानेरी गेट से त्रिपोलिया गेट तक था. रोड शो के जरिए मुख्यमंत्री चारदीवारी के कमजोर माने जा रहे वार्डों में बीजेपी प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल बनाने की कोशिश की. उनका काफिला तीन विधानसभा क्षेत्रों के करीब 20 वार्डों से होकर गुजरा.
CM Bhajan lal Sharma Road Show: जयपुर में नगर निकाय चुनाव के प्रचार के आखिरी दिन मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रोड शो किया. सीएम का काफिला सांगानेरी गेट से रवाना होकर त्रिपोलिया गेट तक रोड शो के दौरान गया. मुख्यमंत्री के रोड शो को लेकर बीजेपी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह नजर आया.
लव जिहाद और धर्मांतरण पर सीएम की हुंकार
त्रिपोलिया गेट पर आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस की लूट और झूठ अब नहीं चलेगा. CM ने लव जिहाद, धर्मांतरण, तुष्टिकरण, यमुना और ERCP जैसे मुद्दों पर सरकार का पक्ष रखते हुए कहा कि डबल इंजन सरकार प्रदेश के विकास पर काम कर रही है. उन्होंने दावा किया कि परकोटे के लोगों को अब पलायन नहीं करना पड़ेगा और सरकार 45 किलोमीटर व्यस्त मार्ग पर मेट्रो का काम कर रही है. मुख्यमंत्री ने निकाय चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों को जिताकर ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने की अपील की.
सांगानेरी गेट से शुरू हुआ था रोड शो
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के रोड शो की शुरुआत सांगानेरी गेट से हुई. पहले रोड शो का रूट सांगानेरी गेट से चांदपोल गेट तक प्रस्तावित था, लेकिन चुनाव प्रचार के आखिरी दिन को देखते हुए रूट छोटा कर दिया गया. जिसके बाद सीएम का रोड शो त्रिपोलिया गेट तक हुआ.
चारदीवारी के वार्डों पर भाजपा का खास फोकस
बीजेपी ने मुख्यमंत्री के इस रोड शो के जरिए जयपुर की चारदीवारी में चुनावी समीकरण मजबूत करने की रणनीति बनाई है. पार्टी की नजर खास तौर पर उन वार्डों पर है, जिन्हें चुनावी लिहाज से कमजोर माना जा रहा है. मुख्यमंत्री रोड शो के दौरान बीजेपी प्रत्याशियों के समर्थन में माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं.
करीब 20 वार्डों से गुजरा रोड शो
सीएम भजनलाल शर्मा का रोड शो जयपुर के तीन विधानसभा क्षेत्रों के करीब 20 वार्डों को कवर किया. ऐसे में निकाय चुनाव के लिहाज से यह रोड शो बीजेपी के लिए अहम माना जा रहा था. रोड शो के दौरान बड़ी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता एवं समर्थकों की भीड़ जुटी.
प्रचार के आखिरी दिन बीजेपी का शक्ति प्रदर्शन
नगर निकाय चुनाव के प्रचार अभियान का आज आखिरी दिन है. ऐसे में बीजेपी ने चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है. मुख्यमंत्री का जयपुर रोड शो इसी रणनीति का हिस्सा है. चारदीवारी में रोड शो के जरिए पार्टी मतदाताओं तक अपना संदेश पहुंचाने और प्रत्याशियों के पक्ष में समर्थन जुटाने की कोशिश कर रही है.
त्रिपोलिया गेट तक पहुंचा था काफिला
मुख्यमंत्री का रोड शो सांगानेरी गेट से शुरू होकर त्रिपोलिया गेट तक गया. रोड शो के दौरान सड़क के दोनों ओर कार्यकर्ताओं और समर्थकों की मौजूदगी देखने को मिली. सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी पुलिस और प्रशासन की ओर से इंतजाम किए गए. .