SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

4 लाख सरकारी नौकरी के वादे पर CM का बड़ा दावा: बोले- 1.93 लाख युवाओं को दे चुके नियुक्ति, 1.18 लाख प्रक्रियाधीन

Rajasthan Government Jobs: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर में सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित ‘सपनों की उड़ान’ कार्यक्रम में कहा कि सरकार ने 4 लाख सरकारी नौकरियां देने का वादा किया था. अब तक 1.93 लाख युवाओं को नियुक्तियां दी जा चुकी हैं, जबकि 1.18 लाख नियुक्तियां प्रक्रियाधीन हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार अपने वादे को पूरा करने की दिशा में आगे बढ़ रही है. कार्यक्रम में 4,091 युवाओं को नियुक्ति पत्र भी दिए गए.'

Written By Ansh Raj
Published: Oct 02, 2026, 05:40 PM IST | Updated: Oct 02, 2026, 05:41 PM IST
Image Credit: Rajasthan
Join

Rajasthan: जयपुर में सेवा संकल्प अभियान के तहत भवानी निकेतन स्कूल में आयोजित ‘सपनों की उड़ान’ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने युवाओं को लेकर सरकार की उपलब्धियां गिनाईं. मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने विधानसभा चुनाव के दौरान 4 लाख सरकारी नौकरियां देने का वादा किया था और अब इस दिशा में तेजी से काम किया जा रहा है. उन्होंने दावा किया कि अब तक 1 लाख 93 हजार युवाओं को सरकारी नियुक्तियां दी जा चुकी हैं, जबकि 1 लाख 18 हजार नियुक्तियां प्रक्रियाधीन हैं.

4,091 युवाओं को दिए नियुक्ति पत्र

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान 4,091 युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए. उन्होंने कहा कि सरकार ने जो लक्ष्य तय किया है, उसे पूरा करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं. सीएम ने कहा कि सरकार की ओर से करीब सवा लाख पदों का भर्ती कैलेंडर भी जारी किया जा चुका है. उन्होंने कहा कि ढाई से तीन साल के भीतर 4 लाख सरकारी नौकरियों का लक्ष्य पूरा करने की दिशा में सरकार आगे बढ़ रही है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि जब सरकार ने 4 लाख सरकारी नौकरियां देने की बात कही थी, तब कांग्रेस के नेताओं ने इसे पूरा नहीं होने की बात कही थी, लेकिन सरकार अपने संकल्प को पूरा करने की दिशा में काम कर रही है.

नशामुक्ति के लिए युवाओं को दिलाई शपथ

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने युवाओं को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई. इस दौरान नशा मुक्त प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम और नशा मुक्ति केंद्र पोर्टल की शुरुआत की गई. इसके साथ ही प्रतिभा पोर्टल, खेल मित्र और खेलो राजस्थान पोर्टल का भी लोकार्पण किया गया.

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की करीब 60 प्रतिशत आबादी 35 वर्ष से कम उम्र की है. यह युवा शक्ति देश के विकास की बड़ी पूंजी है. उन्होंने कहा कि विकसित भारत और विकसित राजस्थान के संकल्प को पूरा करने के लिए युवाओं का स्वस्थ और सशक्त होना जरूरी है.

खेलों और युवाओं को बढ़ावा देने पर जोर

कार्यक्रम में खेल एवं युवा मामलों से जुड़े मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने भी संबोधित किया. उन्होंने युवाओं से सफलता हासिल करने के लिए सबसे पहले खुद पर नियंत्रण रखने की अपील की. उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री और महात्मा गांधी के जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही.

राज्य सरकार की ओर से 2036 ओलंपिक की तैयारियां अभी से शुरू करने की बात भी कही गई. कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय शूटर अन्नत जीत सिंह नरुका और कुशाग्र सिंह को क्रमशः 60 लाख और 1 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया गया.

इसके अलावा बीकानेर, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, बारां, बूंदी, झालावाड़ और कोटा जिलों में 3,075 करोड़ रुपये के 668 विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण किया गया. मुख्यमंत्री ने युवाओं से संवाद कर सरकारी योजनाओं और कार्यक्रमों को लेकर उनका फीडबैक भी लिया.
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

अंश राज Zee Rajasthan में सब-एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर उनकी पैनी नजर रहती है. क्राइम, पॉलिटिक्स और पावर कॉरिडोर से जुड़ी खबरों में उनकी खास दिलचस्पी है. नई चीजों को सीखने की फिराक में रहते हैं. ऑपरेशन सिंदूर से लेकर विधानसभा चुनावों और प्रदेश के दिग्गज नेताओं के हर बड़े बयान तक, अंश राज खबरों की नब्ज पर नजर रखते हैं. हेडलाइन से खेलना, खबर की काट-छांट करना और किसी भी स्टोरी को ज्यादा प्रभावी और रोचक अंदाज में पेश करना उनकी खासियत है. खबर को सिर्फ लिखना नहीं, बल्कि उसे बेहतर तरीके से पैकेज कर दर्शकों तक पहुंचाना उनके काम का अहम हिस्सा है.  डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव रखने वाले अंश राज इससे पहले Zee Uttar Pradesh/Uttarakhand और Zee Bharat के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में मास्टर्स किया है. खबरों की गंध को सबसे पहले पहचानना, उसकी तह तक पहुंचना और उसे सबसे पहले, सबसे तेज और सबसे बेहतर तरीके से दर्शकों तक पहुंचाना... यही अंश राज की पहचान है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES