SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

छठ पूजा पर रेलवे का बड़ा तोहफा! 129 स्पेशल ट्रेनें, 961 ट्रिप का इंतजाम

छठ पूजा को देखते हुए उत्तर-पश्चिम रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं. रेलवे 129 स्पेशल ट्रेनों की 961 ट्रिप संचालित कर रहा है. इसके अलावा 50 से अधिक नियमित ट्रेनों में करीब 140 अतिरिक्त कोच लगाए गए हैं. जयपुर, हनुमानगढ़, साबरमती और खातीपुरा से पटना, गया और मुजफ्फरपुर सहित कई शहरों के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं.

Written By Kashiram Chaudhary
Published: Nov 10, 2026, 06:09 AM IST | Updated: Nov 10, 2026, 06:16 AM IST
Image Credit: यात्रियों को बड़ी राहत!
Join

यात्रियों के लिए उत्तर-पश्चिम रेलवे प्रशासन की तैयारी इस बार बेहतर साबित हुई है. रेलवे प्रशासन छठ पर्व को देखते हुए भी स्पेशल ट्रेनें संचालित कर रहा है. एक तरफ जहां रेलवे ने नियमित ट्रेनों में 140 कोच बढ़ाए हैं, वहीं स्पेशल ट्रेनों की भी 961 ट्रिप संचालित की जा रही हैं. दरअसल उत्तर-पश्चिम रेलवे के बेहतर प्रबंधन और पूर्व तैयारियों से इस बार त्यौहारों के मौसम में यात्रियों का सफर आसान साबित हो रहा है.  

छठ पूजा पर्व के मौके पर उत्तर-पश्चिम रेलवे के प्रमुख स्टेशनों पर भीड़ से निपटने के लिए क्राउड मैनेजमेंट किया गया है. जयपुर सहित प्रमुख स्टेशनों पर यात्रियों के लिए होल्डिंग एरिया बनाए गए हैं, जिससे कि प्लेटफार्मों पर एक साथ भीड़ नहीं बढ़े और यात्रियों को चरणबद्ध तरीके से प्रवेश दिया जा सकें. इसके साथ ही ट्रेनों में यात्रियों को कन्फर्म सीट देने के लिए 129 स्पेशल ट्रेनों की 961 ट्रिप संचालित की जा रही हैं. अब तक रेलवे प्रशासन ने 50 से अधिक ट्रेनों में करीब 140 डिब्बों की बढ़ोतरी की है. मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि यात्रियों की मांग के अनुरूप स्पेशल ट्रेनों के रूट निर्धारित किए गए हैं.

यह भी पढ़ेंः गोवर्धन पूजा पर रंग-बिरंगी कतरनों और मोर पंख से सजाकर दौड़ाई गायें, सफेद गाय को मिला पहला स्थान
 

छठ पूजा के लिए स्पेशल ट्रेनें

09723/24 जयपुर-गया-जयपुर अनारक्षित स्पेशल ट्रेन संचालित
जयपुर से सोमवार दोपहर 1:30 बजे हुई रवाना
गया से मंगलवार दोपहर 1:30 बजे होगी संचालित
गांधीनगर, खातीपुरा, दौसा, भरतपुर, ईदगाह, टूंडला,मिर्जापुर होकर संचालित


04737/38 हनुमानगढ़-पटना-हनुमानगढ़ साप्ताहिक स्पेशल
हनुमानगढ़ से 11 से 25 नवंबर तक हर बुधवार सुबह 10:30 बजे चलेगी
पटना से 12 से 26 नवंबर तक हर गुरुवार रात 10 बजे चलेगी
मार्ग में सूरतगढ़, बीकानेर, चूरू, जयपुर, दौसा, भरतपुर, प्रयागराज आदि में ठहराव

09473/74 साबरमती बीजी-मुजफ्फरपुर-साबरमती बीजी अनारक्षित स्पेशल
साबरमती से 14 नवंबर शाम 7 बजे, मुजफ्फरपुर से 16 नवंबर सुबह 7:30 बजे चलेगी
महेसाना, आबूरोड, अजमेर, जयपुर, भरतपुर, ईदगाह, कानपुर सेंट्रल में ठहराव


09715/16 खातीपुरा (जयपुर)-पटना-खातीपुरा साप्ताहिक
खातीपुरा से आज से 30 नवंबर तक हर सोमवार दोपहर 12 बजे चलेगी
पटना से हर कल से 1 दिसंबर तक हर मंगलवार दोपहर 12 बजे चलेगी
बांदीकुई, भरतपुर, ईदगाह, पं. दीनदयाल उपाध्याय, आरा एवं दानापुर में ठहराव

09569/70 राजकोट-बरौनी-राजकोट साप्ताहिक स्पेशल चलेगी
राजकोट से 26 नवंबर तक हर गुरुवार शाम 5 बजे चलेगी
बरौनी से 28 नवंबर तक हर शनिवार बरौनी से रात 10 बजे चलेगी
वांकानेर, महेसाना, आबूरोड, अजमेर, जयपुर, भरतपुर, प्रयागराज, बलिया, हाजीपुर में ठहराव

मंडल कार्यालयों में बनाए वॉर रूम
रेलवे प्रशासन ने उत्तर-पश्चिम रेलवे के जयपुर जंक्शन, जोधपुर, अजमेर, बीकानेर आदि प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर अधिक भीड़ को देखते हुए इंतजाम किए हैं. मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि रेलवे सुरक्षा बल के कंट्रोल रूम के माध्यम से स्टेशन परिसरों में लगातार निगरानी रखी जा रही है. सीसीटीवी कैमरों से मॉनिटरिंग से यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा रही है. वहीं, आपात स्थिति पर नजर रखने के लिए जयपुर, जोधपुर, अजमेर और बीकानेर चारों मंडलों पर वॉर रूम बनाए गए हैं. इन वॉर रूम के जरिए भी यात्रियों के आवागमन और ट्रेनों की स्थिति को लेकर मॉनिटरिंग की जा रही है. रेलवे प्रशासन का प्रयास है कि त्यौहारों के मौके पर यात्री सुरक्षित रूप से अपने गंतव्य तक पहुंच सकें. 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

जी राजस्थान में स्पेशल कॉरेस्पॉन्डेंट के रूप में कार्यरत काशीराम चौधरी पत्रकारिता के क्षेत्र में विगत 21 वर्षों से सक्रिय हैं. जी मीडिया में वे ट्रांसपोर्ट विषय से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से कवर करते हैं. बात चाहे सड़क परिवहन की हो, फ्लाइट मूवमेंट की या फिर रेलवे परिवहन, सभी क्षेत्रों में काशीराम सक्रिय रूप से न्यूज कवर करते रहे हैं. काशीराम कृषि और पशुपालन से जुड़ी खबरों पर भी गहरी पकड़ रखते हैं. किसानों की जमीनी हकीकत दिखाने के साथ ही कृषि विपणन मंडियों की भी रिपोर्टिंग करते रहे हैं. साथ ही वे आबकारी और माइंस सेक्टर की खबरों को भी दर्शकों तक पहुंचाते हैं. काशीराम जी मीडिया समूह से पहले राजस्थान पत्रिका, डीएनए, ईटीवी राजस्थान, फर्स्ट इंडिया न्यूज में भी कार्य कर चुके हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES