SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

चंबल की दुर्गम चट्टानों में बसा है 500 गिद्धों का रहस्यमयी संसार, भारत में पाई जाने वाली सातों प्रजातियां मौजूद

कोटा का मुकुंदरा टाइगर रिजर्व और चंबल घाटी दक्षिण एशिया की सबसे महत्वपूर्ण 'वल्चर कॉलोनी' बन चुकी है. जानिए कैसे गहरी खाइयों ने इन दुर्लभ पक्षियों को अब तक का सबसे सुरक्षित घर दे दिया है.

Reported By Chetan Gurjar Written By Pragati Pant Awasthi
Published: Nov 17, 2026, 09:49 IST | Updated: Nov 17, 2026, 10:21 IST
Image Credit: Chambal Valley Vulture Colony
Join

कोटा में चंबल नदी की घाटी सिर्फ अपने मगरमच्छों और प्राकृतिक सौंदर्य के लिए ही नहीं, बल्कि एक और दुर्लभ खजाने के लिए जानी जाती है। यह इलाका दक्षिण एशिया की सबसे महत्वपूर्ण गिद्ध कॉलोनियों (Vulture Colonies) में शुमार हो चुका है. मुकुंदरा टाइगर रिजर्व और चंबल घाटी का यह क्षेत्र गिद्धों के लिए एक ऐसा सुरक्षित प्राकृतिक आशियाना बन चुका है, जहां भारत में पाई जाने वाली गिद्धों की सातों प्रजातियों की मौजूदगी दर्ज की गई है.

वन विभाग के प्रामाणिक आंकड़ों के मुताबिक, मुकुंदरा टाइगर रिजर्व में वर्तमान में 400 से 500 गिद्धों का बड़ा कुनबा आबाद है. खास बात ये है कि ये गिद्ध यहां सिर्फ प्रवास नहीं कर रहे, बल्कि चंबल की ऊंची और दुर्गम चट्टानों पर घोंसले बनाकर अपनी आबादी को भी बढ़ा रहे हैं.

चंबल की खाइयां कैसे बनीं सबसे सुरक्षित घर ?
दरअसल चंबल नदी की भौगोलिक बनावट इन पक्षियों के लिए किसी प्राकृतिक किले से कम नहीं है. नदी के दोनों ओर मौजूद गहरी गॉर्ज (कराइयां) और खड़ी चट्टानें बेहद दुर्गम हैं. आम इंसानों की पहुंच से दूर होने के चलते गिद्धों को यहां घोंसले बनाने और बच्चों को पालने के लिए 100% सुरक्षित माहौल मिल जाता है.  जिसके चलते गेपरनाथ महादेव, गराड़िया महादेव, राणाप्रताप सागर और भैंसरोड़गढ़ से लेकर गांधीसागर तक का क्षेत्र गिद्धों का मुख्य आवास बन चुका है.

सातों प्रजातियों का डेरा : 4 स्थायी और 3 प्रवासी
नेचर प्रमोटर ए.एच. जैदी के मुताबिक कोटा की चंबल घाटी में मुख्य रूप से चार प्रकार के गिद्ध साल भर देखे जाते हैं, वहीं सर्दियों के मौसम में यहां तीन अन्य प्रवासी प्रजातियां भी पहुंचती हैं, जिससे इस इलाके में गिद्धों की विविधता और बढ़ जाती है.


इंडियन वल्चर (Indian Vulture)
इजिप्शियन वल्चर (Egyptian Vulture)
व्हाइट रम्प्ड वल्चर (White Rumped Vulture)
रेड हेडेड वल्चर (Red Headed Vulture)

 

चट्टानों पर हो रही है ब्रीडिंग
सीसीएफ डॉ. टी. मोहन राज बताते हैं कि साल 2026 के रैप्टर सर्वे के मुताबिक अकेले मुकुंदरा टाइगर रिजर्व में इंडियन और इजिप्शियन वल्चर की संख्या 380 से 400 के बीच है. अन्य प्रजातियों को मिलाकर ये आंकड़ा 500 तक पहुंचता है. गेपरनाथ और गराड़िया महादेव की सीधी चट्टानों पर इनके घोंसले साफ देखे जा सकते हैं, जो साबित करता है कि ये क्षेत्र गिद्धों के संरक्षण और प्रजनन के लिए कितना महत्वपूर्ण है.

ये भी पढ़ें : 90s में एक दवा ने कर दिया था गिद्धों का सफाया, अब चंबल में तैयार हो रही पूरी फौज

 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

चेतन गुर्जर , राजस्थान के टोंक जिले के गांव थड़ी से आते हैं. उन्होंने साल 2019 में जयपुर से पत्रकारिता की शुरुआत की और आज तक (Aaj Tak) के साथ अपनी सेवाएं दीं. फिर साल 2023 में उन्होंने कोटा में रिपोर्टिंग की जिम्मेदारी संभाली. वे कोटा जिले की प्रमुख खबरों, अपराध, राजनीति, शिक्षा और जनहित से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते रहे हैं. अक्टूबर 2026 से उन्होंने जी मीडिया (Zee Media) के साथ नई शुरुआत की है और अब कोटा में जी मीडिया के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES