जयपुर में बॉबी देओल का शाही ठिकाना: 'आश्रम 4' की शूटिंग के बीच द विजयरण पैलेस में ठहरे, जानें किराया
Jaipur News: बॉबी देओल इन दिनों जयपुर में 'आश्रम 4' की शूटिंग कर रहे हैं. उन्होंने द विजयरण पैलेस से तस्वीरें शेयर कीं. यहां सुइट का किराया 12 हजार से 43 हजार रुपये तक है, जिसमें टैक्स शामिल नहीं है.
Jaipur News: बॉबी देओल इन दिनों जयपुर में हैं. खबरों के अनुसार, वह 'आश्रम' सीजन 4 की शूटिंग के लिए जयपुर आए हुए हैं. बॉबी ने हाल ही में अपने जयपुर प्रवास की कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कीं. इन तस्वीरों के साथ उन्होंने लिखा, 'Nights in the Pink City.' यानी गुलाबी शहर में रातें.
द विजयरण पैलेस में ठहरे बॉबी देओल
बॉबी देओल की शेयर की गई तस्वीरों की लोकेशन द विजयरण पैलेस बताई गई है. यह पैलेस चारों तरफ हरियाली से घिरा हुआ है. यहां से अरावली पर्वतमाला का खूबसूरत नजारा भी दिखाई देता है. यही वजह है कि यह जगह लग्जरी के साथ प्रकृति के करीब रहने का अनुभव देती है.
द विजयरण पैलेस की ऑफिशियल वेबसाइट के अनुसार, यह जगह शाही माहौल और लग्जरी का अनुभव देती है. यहां आधुनिक सुविधाओं के साथ सुकून भरा माहौल भी मिलता है. पैलेस की पुरानी शैली की खूबसूरती, भव्य इमारत और अरावली के नजारे इसे खास बनाते हैं.
मेहमानों के लिए कई खास एक्टिविटीज
इस हेरिटेज रिजॉर्ट में ठहरने वाले मेहमानों के लिए कई तरह की एक्टिविटीज भी हैं. यहां गाइडेड योग सेशन में हिस्सा लिया जा सकता है. इसके अलावा लोकगीत और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लिया जा सकता है. मेहमान स्पा सेशन ले सकते हैं और सुबह या शाम स्विमिंग का मजा भी उठा सकते हैं.
रिजॉर्ट में हाथी की सवारी के साथ लंच या डिनर का विकल्प भी है. इसके अलावा घुड़सवारी, ऊंट की सवारी और जीप सफारी की सुविधा भी उपलब्ध है. मेहमान बर्डवॉचिंग कर सकते हैं और गांव में ट्रेकिंग का अनुभव भी ले सकते हैं.
12 हजार से 43 हजार रुपये तक है किराया
द विजयरण पैलेस में ठहरने के लिए अलग-अलग तरह के सुइट उपलब्ध हैं. Jharokha Haveli Suite Kamalbagh की कीमत 12,000 से 15,200 रुपये तक है. Jharokha Haveli Suite के लिए 12,800 से 16,000 रुपये तक खर्च करना पड़ सकता है.
Balcony Haveli Suite की कीमत 13,600 से 16,800 रुपये और Courtyard Haveli Suite की कीमत 14,400 से 17,600 रुपये तक है. वहीं Terrace Haveli Suite का किराया 15,200 से 18,400 रुपये तक है.
सबसे महंगा ऑप्शन Presidential Suite With Private Pool and Garden है. इसकी कीमत 40,000 से 43,000 रुपये तक है. इन सभी कीमतों में टैक्स शामिल नहीं हैं.
शादी और कार्यक्रमों के लिए भी होती है बुकिंग
द विजयरण पैलेस में शादियों, प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन, मीटिंग्स और अन्य कार्यक्रमों के लिए भी बुकिंग होती है. पैलेस की लोकेशन जयपुर के पास है. यहां से मेहमान आमेर किला, हवा महल, सिटी पैलेस, बिरला मंदिर, जयपुर के बाजार और गैटोर की छतरियां देख सकते हैं.
क्या है 'आश्रम' की कहानी
'आश्रम' Amazon MX Player का ड्रामा है. इसकी कहानी एक पाखंडी बाबा के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने फॉलोवर्स के धर्म और अंधविश्वास का इस्तेमाल अपनी करप्ट लाइफस्टाइल के लिए करता है. कहानी में बाबा की आपराधिक एक्टिविटीज को दिखाया गया है, जिनमें हत्या, बलात्कार, जबरन पुरुष नसबंदी, ड्रग तस्करी और वोट बैंक की राजनीति शामिल हैं.
5 सितंबर को MX Player और Prime Video ने 'आश्रम' को लेकर संयुक्त घोषणा की थी. पोस्ट के कैप्शन में लिखा था, 'Baba Nirala ke swagat ki taiyaari kar lo, naya aarambh kareeb hai! Japnaam! Filming now.' यानी बाबा निराला के स्वागत की तैयारी कर लीजिए, नई शुरुआत करीब है. शूटिंग जारी है.