SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

कांग्रेस छोड़ BJP में आईं गीता सैनी, खेतड़ी में निर्विरोध चेयरमैन बनकर रचा नया सियासी समीकरण

Khetri Municipality: झुंझुनूं की खेतड़ी नगरपालिका में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुईं गीता सैनी निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित हो गई हैं. नामांकन के अंतिम दिन भाजपा ने उन्हें प्रत्याशी बनाया और उनके सामने किसी अन्य उम्मीदवार ने पर्चा दाखिल नहीं किया. गीता सैनी वार्ड 5 से कांग्रेस के टिकट पर पार्षद चुनी गई थीं और निवर्तमान चेयरमैन भी थीं.

Written By Ansh Raj
Published: Sep 16, 2026, 04:17 PM IST | Updated: Sep 16, 2026, 04:19 PM IST
Image Credit: Khetri Municipality
Join

Jhunjhunu News: झुंझुनूं जिले की खेतड़ी नगरपालिका अध्यक्ष पद के चुनाव में बड़ा सियासी बदलाव सामने आया है. कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुईं गीता सैनी निर्विरोध नगरपालिका अध्यक्ष निर्वाचित हो गई हैं. अध्यक्ष पद के लिए नामांकन के अंतिम दिन भाजपा ने गीता सैनी को अपना प्रत्याशी बनाया. उनके सामने किसी अन्य उम्मीदवार ने नामांकन दाखिल नहीं किया, जिसके बाद उन्हें निर्विरोध अध्यक्ष घोषित कर दिया गया.


नामांकन के आखिरी दिन बदला चुनावी समीकरण
गीता सैनी वार्ड नंबर 5 से कांग्रेस के टिकट पर पार्षद निर्वाचित हुई थीं. वह खेतड़ी नगरपालिका की निवर्तमान चेयरमैन भी थीं. नामांकन के अंतिम दिन दोपहर करीब 3 बजे से कुछ समय पहले उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की. इसके बाद भाजपा ने उन्हें अध्यक्ष पद का उम्मीदवार बनाया और उन्होंने पार्टी के प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया. नामांकन के बाद उनके सामने कोई दूसरा प्रत्याशी नहीं आया. ऐसे में गीता सैनी का निर्विरोध निर्वाचन हुआ और खेतड़ी नगरपालिका के अध्यक्ष पद का चुनाव समाप्त हो गया.


विधायक धर्मपाल गुर्जर की भूमिका चर्चा में
गीता सैनी के भाजपा में शामिल होने और अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशी बनाए जाने के बाद स्थानीय राजनीति में विधायक इंजीनियर धर्मपाल गुर्जर की भूमिका भी चर्चा में रही. भाजपा ने नामांकन के अंतिम दिन गीता सैनी पर दांव लगाया, जिससे चुनावी समीकरण बदल गया.


निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद गीता सैनी ने कहा कि उन्होंने भाजपा इसलिए ज्वाइन की, क्योंकि विधायक धर्मपाल गुर्जर ने पिछले दो वर्षों में खेतड़ी में अच्छे कार्य किए हैं. उन्होंने खेतड़ी के विकास और जनता की सेवा करने की बात कही.

25 वार्डों में भाजपा के 8 पार्षद
खेतड़ी नगरपालिका में कुल 25 वार्ड हैं. चुनाव में भाजपा के 8, कांग्रेस के 4 और 13 निर्दलीय पार्षद निर्वाचित हुए थे. कांग्रेस के टिकट पर जीतकर आईं गीता सैनी के भाजपा में शामिल होने के बाद अध्यक्ष पद का समीकरण बदल गया. बाद उन्हें अध्यक्ष पद हासिल हुआ. वहीं, कांग्रेस के लिए यह घटनाक्रम राजनीतिक झटके के रूप में सामने आया है. अब गीता सैनी के सामने नगरपालिका के विकास कार्यों और जनता से जुड़े मुद्दों पर काम करने की जिम्मेदारी होगी.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

अंश राज Zee Rajasthan में सब-एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर उनकी पैनी नजर रहती है. क्राइम, पॉलिटिक्स और पावर कॉरिडोर से जुड़ी खबरों में उनकी खास दिलचस्पी है. नई चीजों को सीखने की फिराक में रहते हैं. ऑपरेशन सिंदूर से लेकर विधानसभा चुनावों और प्रदेश के दिग्गज नेताओं के हर बड़े बयान तक, अंश राज खबरों की नब्ज पर नजर रखते हैं. हेडलाइन से खेलना, खबर की काट-छांट करना और किसी भी स्टोरी को ज्यादा प्रभावी और रोचक अंदाज में पेश करना उनकी खासियत है. खबर को सिर्फ लिखना नहीं, बल्कि उसे बेहतर तरीके से पैकेज कर दर्शकों तक पहुंचाना उनके काम का अहम हिस्सा है.  डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव रखने वाले अंश राज इससे पहले Zee Uttar Pradesh/Uttarakhand और Zee Bharat के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में मास्टर्स किया है. खबरों की गंध को सबसे पहले पहचानना, उसकी तह तक पहुंचना और उसे सबसे पहले, सबसे तेज और सबसे बेहतर तरीके से दर्शकों तक पहुंचाना... यही अंश राज की पहचान है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES