SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

अशोक गहलोत ने पुलिस-प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप​, कहा-चुनावों में लोकतंत्र की हुई हत्या

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत दो दिवसीय प्रवास के बाद जयपुर रवाना होने से पहले सर्किट हाउस में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मिले. इस दौरान उन्होंने राजस्थान की सांस्कृतिक एकता और भाईचारे की तारीफ की. गहलोत ने हालिया नगर निकाय और पंचायत चुनावों में पुलिस एवं प्रशासनिक मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए लोकतंत्र की स्थिति पर सवाल उठाए.

Written By Rakesh Bhardwaj
Published: Nov 08, 2026, 02:17 PM IST | Updated: Nov 08, 2026, 02:23 PM IST
Image Credit: लोकतंत्र और परिसीमन के मुद्दे पर विपक्ष का बड़ा हमला
Join

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत दो दिवसीय प्रवास के बाद आज सर्किट हाउस से जयपुर के लिए रवाना हुए रवाना होने से पूर्व उन्होंने सर्किट हाउस में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने के बाद कहा कि राजस्थान प्रदेश अपनी सांस्कृतिक विविधता, आपसी भाईचारे, प्रेम और मोहब्बत के लिए जाना जाता है. 

दीपावली के शुभ अवसर पर प्रदेश के राजनीतिक माहौल, लोकतंत्र की स्थिति और हालिया चुनावों को लेकर एक वरिष्ठ नेता ने गंभीर चिंताएं व्यक्त की हैं. उन्होंने कहा कि राजस्थान में सभी जातियों और वर्गों के लोग पार्टी लाइनों से ऊपर उठकर आपसी सौहार्द के साथ रहते हैं, और यही हमारी असली ताकत है.

यह भी पढ़ेंः नहीं रहे राजस्थान के पूर्व कैबिनेट मंत्री जसवंत यादव, जयपुर में ली अंतिम सांस

​नगर निकाय और पंचायत चुनावों में पुलिस के दुरुपयोग का आरोप
​नेता ने हालिया नगर निगम, नगरपालिका, नगर परिषद और पंचायत चुनावों में प्रशासनिक मशीनरी और पुलिस के दुरुपयोग पर तीखा हमला बोला. उन्होंने परिसीमन प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए कहा कि इन चुनावों में जिस तरह की बेईमानी और लोकतंत्र की हत्या की गई, वैसी ही स्थितियां देश के अन्य हिस्सों में भी देखने को मिली हैं.

उन्होंने चेताया कि यदि देश में लोकतंत्र और जमूरियत को बचाना है, तो प्रदेशवासियों और देशवासियों को आगे आकर सोचना होगा कि कौन सही है और कौन गलत? गलत के खिलाफ आवाज नहीं उठाने पर आने वाली पीढ़ियों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा.

​परिसीमन और महिला आरक्षण पर राहुल गांधी की मांग का समर्थन
​संसद द्वारा महिलाओं के आरक्षण का कानून बन जाने पर खुशी जताते हुए उन्होंने मांग की कि इसे जल्द से जल्द लागू किया जाए. साथ ही, उन्होंने राहुल गांधी की इस चिंता का समर्थन किया कि परिसीमन को लेकर चलने वाले मूव्स बहुत खतरनाक साबित हो सकते हैं. 

उन्होंने अंदेशा जताया कि यदि निष्पक्ष लोकतांत्रिक प्रक्रिया खत्म हुई, तो देश की स्थिति चीन, रूस और नॉर्थ कोरिया जैसी हो जाएगी, जहां सत्ताधारी पक्ष और विपक्ष दोनों पर एक ही नियंत्रण होता है. बंगाल का उदाहरण देते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि किस प्रकार विपक्षी विधायकों को तोड़कर पक्ष और विपक्ष दोनों पर नियंत्रण स्थापित करने के खतरनाक खेल खेले जा रहे हैं. 
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

राकेश कुमार भारद्वाज पाली (राजस्थान) निवासी वरिष्ठ पत्रकार हैं, जो पिछले 20 से अधिक वर्षों से प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में सक्रिय हैं। वर्तमान में वे ज़ी राजस्थान में जोधपुर जिला ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं।इतिहास में एमए, विधि (LL.B.)में अध्यनरत, पत्रकारिता (BJMC) में बहु-विषयक शिक्षा प्राप्त भारद्वाज जी ने अपने करियर की शुरुआत पाली में लॉकल न्यूज चैनल से की इसके बाद उन्होंने दैनिक नवज्योति ,ईटीवी राजस्थान ,जी राजस्थान जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में लंबे समय तक अपनी सेवाएँ दीं। पाली व जोधपुर में लम्बे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में विशेषकर स्वास्थ्य-चिकित्सा और क्षेत्रीय राजनीति की सटीक व संवेदनशील रिपोर्टिंग के साथ राजस्थान हाईकोर्ट मुख्यपीठ में पत्रकारिता के लिए जाना जाता है।
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES