सोनिया की किताब से लेकर धनखड़ के 'बंगले' तक, गहलोत का बयान, बोले- "मैं अभी न दिल्ली में हूं, न राजस्थान में"
पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने जगदीप धनखड़ को अब तक टाइप-8 सरकारी बंगला न मिलने को लेकर तंज कसा है, गहलोत ने कहा कि उनका 2 साल से दोस्त के फार्म हाउस में रहना उचित नहीं है. इसके अलावा, कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बनने की अटकलों और सोनिया गांधी की किताब में अपने जिक्र पर भी गहलोत ने खुलकर चुप्पी तोड़ी.
सोनिया गांधी की किताब में अपने जिक्र को लेकर बोले गहलोत
गहलोत ने कहा कि उन्होंने मेरे बारे में कोई चैप्टर नहीं लिखा है. केवल उन्होंने अपना अनुभव बताया है कि इन लोगों को मैं पहले से जानती थी, राजीव गांधी के समय से. उन्होंने केवल अपनी भावना रखी है. इसमें मीनिंग निकालने की जरूरत नहीं है.
वहीं सोनिया गांधी की किताब को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि सोनिया गांधी का ये व्यक्तिगत फैसला था. मेरे बारे में लोगों ने कई तरह की बातें की हैं. किताब के जरिए से उन्होंने अपनी बात लोगों के सामने रखी है. चुनाव में इसका क्या असर पड़ेगा या नहीं पड़ेगा, यह बात हमारे दिमाग में नहीं है. य सिर्फ बीजेपी सोचती है.
कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बनने के सवाल पर बोले गहलोत
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि इस तरह की बातें मैं 3 साल से सुन रहा हूं. मैं अभी न राजस्थान में इन्वॉल्व हूं और न दिल्ली में इन्वॉल्व हूं. इसके बारे में मुझसे किसी ने कोई चर्चा नहीं की है, किसी ने कोई हिंट भी नहीं दिया. मीडिया का मुझ पर प्रेम है. 3 साल से मैं कई चीजें सुन रहा हूं कि मैं क्या-क्या बन रहा हूं. मैं राजस्थान से दूर नहीं हूं. मैं दिल से राजस्थान की सेवा करना चाहता हूं. किसी भी पद पर रहूं या नहीं रहूं, राजस्थान के लोगों की सेवा करने की भावना मेरी है और आगे भी यही रहेगी. अगर पार्टी मुझे कोई जिम्मेदारी देगी तो मैं मना नहीं करूंगा. पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि बीजेपी डेमोक्रेसी को पसंद नहीं करती है. डेमोक्रेसी को बचाने के लिए सभी लोगों को आगे आना पड़ेगा.
बजट फाइल्स को लेकर बोले पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत
गहलोत ने कहा कि हमने जो बजट फाइल्स शुरू की हैं, एक एपिसोड में सरकार की धज्जियां उड़ गई हैं. जल जीवन मिशन में जो वादे सरकार ने किए थे, वे पूरे नहीं हो पाए. हमने 1 साल में 14 लाख कनेक्शन दिए, इन्होंने 3 साल में इतने कनेक्शन दिए हैं. सरकार को जल जीवन मिशन को प्राथमिकता देनी चाहिए थी, लेकिन यह सिर्फ कांग्रेस सरकारों पर आरोप लगाने में उलझे हुए हैं. ED ने महेश जोशी की गिरफ्तारी की, उसके बाद उन्हें जमानत मिल गई. ACB दबाव बनाकर इस केस में फिर से गिरफ्तार किया गया. सरकार सिर्फ एक केस को लेकर पब्लिक में भ्रम पैदा कर रही है.
पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को लेकर किया पोस्ट
गहलोत ने सोशल मीडिया पर लिखा कि - उपराष्ट्रपति को रिटायरमेंट के बाद, रिटायरमेंट मतलब टर्म ख़त्म हो जाए तब भी, या फिर अगर इस्तीफा दे दें तब भी, उनको टाइप 8 बंगला मिलता ह. राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्राइम मिनिस्टर, तीन को मिलता है. धनखड़ साहब को दो साल से अधिक समय हो गया मेरे ख्याल से. अभी तक कोई हलचल ही नहीं है वहाँ पर बंगले की. ये रहें कहाँ पर ? ये कोई अपने दोस्त के फार्म हाउस में रह रहे हैं, ये तो उचित नहीं है. उपराष्ट्रपति को रिटायरमेंट के बाद, रिटायरमेंट मतलब टर्म ख़त्म हो जाए तब भी, या फिर अगर इस्तीफा दे दें तब भी, उनको टाइप 8 बंगला मिलता है. राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्राइम मिनिस्टर, तीन को मिलता है. धनखड़ साहब को दो साल से अधिक समय हो गया मेरे ख्याल से. अभी तक कोई हलचल ही नहीं है वहाँ पर बंगले की. ये रहें कहाँ पर ? ये कोई अपने दोस्त के फार्म हाउस में रह रहे हैं, ये तो उचित नहीं है.