उधर पुलिस तलाशती रही... इधर नरेश मीणा ने फरार होकर भी कर डाली चुनावी सभा, जीतने के लिए मोबाइल से मांगे वोट
बारां में फरार चल रहे नरेश मीणा ने छीपाबड़ौद की चुनावी सभा को मोबाइल से संबोधित किया. उन्होंने हाथी के चुनाव चिन्ह पर वोट देने की अपील की. वहीं, उनके बेटे अनिरुद्ध मीणा ने चौथे चरण के पंचायतीराज चुनाव में प्रचार की कमान संभाल रखी है.
Published: Nov 08, 2026, 10:32 AM IST
| Updated: Nov 08, 2026, 10:35 AM IST
किसान नेता नरेश मीणा की फरारी के बीच चौथे चरण के पंचायतीराज चुनावों में उनका प्रचार जारी है. नाहरगढ़ में वन विभाग कार्यालय में तोड़फोड़ और मारपीट के मामले में नरेश मीणा फरार बताए जा रहे हैं. पुलिस उनकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है. इस बीच उनके बेटे अनिरुद्ध मीणा ने चुनाव प्रचार की कमान संभाल रखी है. अनिरुद्ध क्षेत्र में जनसंपर्क कर रहे हैं और चुनावी सभाओं के जरिए पिता का संदेश लोगों तक पहुंचा रहे हैं.
मोबाइल स्पीकर से चुनावी सभा को किया संबोधित
छीपाबड़ौद क्षेत्र में आयोजित एक चुनावी सभा में नरेश मीणा मोबाइल के जरिए जुड़े. उन्होंने मोबाइल स्पीकर पर ही सभा को संबोधित किया और लोगों से तीसरे मोर्चे के पक्ष में मतदान करने की अपील की. नरेश मीणा ने अपने भाषण में कहा कि लोग हाथी के चुनाव चिन्ह पर मतदान करें और तीसरे मोर्चे को मजबूत बनाएं. सभा में मौजूद समर्थकों ने भी मोबाइल के जरिए दिए गए नरेश मीणा के संदेश का समर्थन किया. उनकी गैरमौजूदगी में बेटे अनिरुद्ध मीणा सभाओं और जनसंपर्क के जरिए प्रचार को आगे बढ़ा रहे हैं.
ये भी पढ़ें- नरेश मीणा पर 25 पैसे का इनाम: तलाश में बारां पुलिस की बड़ी दबिश… गुंड़ई गांव के फार्म हाउस पर देर रात छापा
बेटे अनिरुद्ध ने संभाली प्रचार की जिम्मेदारी
चौथे चरण के पंचायतीराज चुनाव में अनिरुद्ध मीणा लगातार क्षेत्र में सक्रिय हैं. वह लोगों के बीच पहुंचकर जनसंपर्क कर रहे हैं और चुनावी सभाओं में अपने पिता का संदेश पहुंचा रहे हैं. इस तरह नरेश मीणा की गैरमौजूदगी में उनके बेटे चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं.