SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

सरदारशहर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का हल्लाबोल: उपखंड कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन, नोटिस और सेवा से हटाने के आदेश पर बवाल

Churu News: चूरू जिले के सरदारशहर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका यूनियन ने महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय में कथित अनियमितताओं और कार्यकर्ताओं को नोटिस व सेवा से पृथक करने के आदेशों के विरोध में धरना-प्रदर्शन किया. यूनियन ने विवादित आदेश तत्काल वापस लेने और अनियमितताओं पर कार्रवाई की मांग की.

Written By Aman Singh
Published: Sep 29, 2026, 12:44 PM IST | Updated: Sep 29, 2026, 12:57 PM IST
Image Credit: AI Generated Image
Join

Churu News: राजस्थान के चूरू जिले में सरदारशहर महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय में कथित अनियमितताओं और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं को जारी नोटिस एवं सेवा से पृथक करने के आदेशों के विरोध में सोमवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका यूनियन ने उपखंड कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया.

कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को डराने-धमकाने के नोटिस जारी

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका यूनियन ने उपखंड कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने कार्यालय की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए आदेश वापस लेने की मांग की और मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी. धरने को संबोधित करते हुए राजस्थान शिक्षक संघ के प्रांतीय महामंत्री विजय पोटलिया, प्रांतीय प्रतिनिधि रणवीर सारण, गौरीशंकर सिहाग एवं किसान सभा के रामकृष्ण छींपा ने कहा कि महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय में व्याप्त अनियमितताओं के खिलाफ यूनियन ने एकजुट संघर्ष का ऐलान किया था.

संघर्ष के ऐलान के बाद कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को डराने-धमकाने और प्रताड़ित करने की नीयत से नोटिस जारी की गई. इसके साथ ही मानदेय सेवा से पृथक करने के भी आदेश जारी किए गए हैं. वक्ताओं ने कहा कि इस प्रकार की कार्यशैली किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं है. संगठन ने मांग की है कि जारी किए गए आदेशों को तत्काल प्रत्याहारित किया जाए तथा कार्यालय में व्याप्त अनियमितताओं पर आवश्यक कार्रवाई की जाए.

विवादित आदेश वापस नहीं लेने पर आंदोलन की चेतावनी

यूनियन पदाधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते विवादित आदेश वापस नहीं लिए गए, तो अन्य संगठनों एवं आमजन को साथ लेकर व्यापक आंदोलन किया जाएगा. इसके तहत पोषण ट्रैकर कार्य सहित अन्य आंगनबाड़ी गतिविधियों का बहिष्कार करने की चेतावनी भी दी गई. धरने को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका यूनियन की जिला अध्यक्ष सुशीला कंवर, जिला कोषाध्यक्ष सरोज कुलहरी, तहसील अध्यक्ष रमेश सिहाग, राजस्थान शिक्षक संघ के गौरीशंकर बाना एवं अमरचंद सांडेला सहित अन्य वक्ताओं ने संबोधित किया.

इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कमलेश, प्रतिभा, गायत्री, विद्या, कंचन, दुर्गा जेदिया, सविता सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं मौजूद रहीं. प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट किया है कि यदि उनकी मांगों पर समय रहते सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई, तो संगठन बेमियादी धरना शुरू करने के लिए मजबूर होगा.

पढ़ें एक और बड़ी खबर

विश्व प्रसिद्ध सिद्धपीठ श्री सालासर बालाजी धाम में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के छोटे भाई तारानिसेन ने सपरिवार पहुंचकर श्री बालाजी महाराज के दर्शन किए और विधिवत पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया. मंदिर परिसर पहुंचने पर मांगीलाल पुजारी, मनोज पुजारी सहित श्री हनुमान सेवा समिति के पदाधिकारियों एवं पुजारी परिवार द्वारा उनका स्वागत किया गया.

तारानिसेन ने परिवार सहित बालाजी महाराज की चौखट पर मत्था टेका और देश की सुख-समृद्धि एवं परिवार की खुशहाली की मंगलकामना की. दर्शन के उपरांत मंदिर ट्रस्ट की ओर से उन्हें बालाजी महाराज का प्रसाद, दुपट्टा एवं प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया. विशिष्ट अतिथि के सालासर आगमन पर मंदिर परिसर में उपस्थित श्रद्धालुओं में भी खासा उत्साह देखने को मिला. सुरक्षा एवं व्यवस्था की दृष्टि से स्थानीय प्रशासन और मंदिर प्रबंधन मुस्तैद नजर आया.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

जून 2023 से ज़ी राजस्थान के साथ कार्यरत अमन लगातार अपनी क्रिएटिविटी और प्रोफेशनल स्किल्स के जरिए पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद खबरें पहुंचा रहे हैं. वे उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले हैं, अमन ने जौनपुर से ही अपनी इंटरमीडिएट तक की शिक्षा पूरी की. इसके बाद उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. डिजिटल पत्रकारिता में गहरी समझ, तेज खबर पकड़ने की क्षमता के कारण अमन सिंह एक उभरते हुए और भरोसेमंद मीडिया प्रोफेशनल के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES