SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

घर में दिवाली की तैयारी, बच्चों को पिता के लौटने का इंतजार... लेकिन पहुंची मौत की खबर

दिवाली की खुशियों के बीच अलवर में दर्दनाक सड़क हादसे ने एक परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया. शिवाजी पार्क थाना क्षेत्र में बाबू शोभाराम कॉलेज के सामने पुलिया पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार 46 वर्षीय जगजीत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया.

Written By Zee Rajasthan Web Team
Published: Nov 07, 2026, 09:42 PM IST | Updated: Nov 07, 2026, 09:56 PM IST
Image Credit: घर लौट रहे पिता की सड़क पर मौत
Join

अलवर में दिवाली के त्योहार के बीच अलवर शहर में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां मातम में बदल दीं. शिवाजी पार्क थाना क्षेत्र में राजकीय बाबू शोभाराम कला महाविद्यालय के सामने पुलिया पर ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार 46 वर्षीय व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई. सूचना पर शिवाजी पार्क थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी जुटाई.

नीमराना से घर लौट रहे थे जगजीत सिंह
मृतक की पहचान जगजीत सिंह पुत्र स्वर्ण सिंह निवासी बोहरा कॉलोनी, तूलेड़ा, ट्रांसपोर्ट नगर के रूप में हुई है. जगजीत सिंह नीमराना स्थित एक निजी कंपनी में नौकरी करते थे. शनिवार शाम वह बाइक से अपने घर लौट रहे थे. बताया जा रहा है कि वह जेल चौराहे की ओर से पुलिया के रास्ते अपने घर जा रहे थे. इसी दौरान पुलिया पर पहले दो बाइकों के बीच भिड़ंत हो गई. इसके बाद पीछे से आ रहे एक ट्रक ने जगजीत सिंह की बाइक को टक्कर मार दी.

यह भी पढ़ेंः माण्डलगढ़ में भीषण सड़क हादसा, कार पलटकर श्रमिकों पर गिरी, 3 की मौत और 8 गंभीर घायल

ट्रक के पहिए की चपेट में आने से मौके पर मौत
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि जगजीत सिंह बाइक से सड़क पर गिर गए और ट्रक के पहिए की चपेट में आ गए. गंभीर रूप से कुचले जाने के कारण उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. जगजीत सिंह की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. उनके दो बच्चे हैं.

दिवाली की खुशियां मातम में बदलीं
दिवाली के त्योहार को लेकर घर में खुशियों का माहौल था और परिवार खरीदारी सहित अन्य तैयारियों में जुटा था, लेकिन एक हादसे ने पलभर में सब कुछ बदल दिया. जिस पिता और पति के घर लौटने का परिवार इंतजार कर रहा था, उसकी मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया.

यह भी पढ़ेंः धनतेरस के दिन बुझ गया घर का चिराग, बालकनी से सिर के बल गिरने से मौत, मचा कोहराम

पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाया, जांच जारी
सूचना पर पहुंची शिवाजी पार्क थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है. रविवार सुबह पोस्टमार्टम करवाया जाएगा. पुलिस हादसे के कारणों और पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी है. 

Report-Jugal Gandhi

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

ZEENEWS TRENDING STORIES