SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे से बैलेट पेपर तक… अलका लांबा ने रखीं कांग्रेस की तीन बड़ी मांगें

जयपुर में अलका लांबा ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और गिरफ्तारी की मांग की. SIR और EVM पर सवाल उठाते हुए 2029 का लोकसभा चुनाव बैलेट पेपर से कराने की मांग की. 1 नवंबर की दिल्ली महारैली में 10 लाख लोगों को जुटाने का लक्ष्य बताया.

Reported By Ashutosh Sharma Edited By SAGAR CHAUDHARY
Published: Oct 28, 2026, 07:51 PM IST | Updated: Oct 28, 2026, 07:54 PM IST
Image Credit: Alka Lamba
Join

महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा ने जयपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र की भाजपा सरकार, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और चुनावी प्रक्रिया को लेकर कई गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली कांग्रेस की ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली के लिए राजस्थान के लोगों से दिल्ली पहुंचने की अपील की. लांबा ने दावा किया कि कांग्रेस और INDIA गठबंधन ने महारैली में 10 लाख लोगों को जुटाने का लक्ष्य रखा है, जिसमें 50 हजार महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं के पहुंचने का लक्ष्य रखा गया है.

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और गिरफ्तारी की मांग
अलका लांबा ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ तीखा हमला बोलते हुए उनके इस्तीफे और गिरफ्तारी की मांग की. उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस मांग पर कोई समझौता नहीं करेगी. लांबा ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल हैं और चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित की जानी चाहिए. उन्होंने चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया में भारत के मुख्य न्यायाधीश को शामिल करने की भी मांग की.

SIR प्रक्रिया का विरोध, मतदाता सूची से नाम काटने का आरोप
लांबा ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया का विरोध करते हुए दावा किया कि इसके तहत बड़ी संख्या में लोगों के नाम मतदाता सूची से हटाए गए हैं. उन्होंने देशभर में 13 करोड़ से अधिक और राजस्थान में 41 लाख मतदाताओं के नाम कटने का आरोप लगाया. उनके मुताबिक, जयपुर में भी करीब पांच लाख लोगों के नाम मतदाता सूची से हटाए गए हैं.

यह भी पढ़ें - SIR पर कांग्रेस के हमलों के बीच BJP का बड़ा प्लान: राजस्थान में उतरेगी पूरी टीम

कांग्रेस ने रखीं तीन प्रमुख मांगें
अलका लांबा ने कांग्रेस की तीन प्रमुख मांगें सामने रखीं. पहली, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा और उनके खिलाफ कार्रवाई. दूसरी, SIR प्रक्रिया का विरोध. तीसरी, 2029 का लोकसभा चुनाव EVM के बजाय बैलेट पेपर से कराना. उन्होंने दावा किया कि मतदाताओं के बीच EVM को लेकर विश्वास का संकट है.

अमित शाह पर प्रदर्शनकारियों पर पाबंदियां लगाने का आरोप
लांबा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि पिछले विरोध प्रदर्शन के दौरान दिल्ली में बैरिकेडिंग, मेट्रो सेवाओं और इंटरनेट को लेकर पाबंदियां लगाई गईं तथा प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया. उन्होंने आशंका जताई कि 1 नवंबर की महारैली के दौरान भी इसी तरह की पाबंदियां लगाई जा सकती हैं.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

आशुतोष शर्मा वर्ष 2011 से मुख्यधारा की मीडिया में सक्रिय एक वरिष्ठ पत्रकार हैं. डेढ़ दशक से अधिक के अपने समृद्ध पत्रकारिता करियर में उन्होंने इंडिया न्यूज़,ज़ी न्यूज़ और न्यूज़ नेशन जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों के साथ काम किया है. वर्तमान में वे ज़ी राजस्थान न्यूज़ में सीनियर स्पेशल कॉरेस्पॉन्डेंट के रूप में कार्यरत हैं और राजधानी जयपुर से राज्य के महत्वपूर्ण विषयों को कवर कर रहे हैं.उनकी मुख्य विशेषज्ञता राजस्थान की राजनीति,प्रशासनिक फैसलों,चुनाव और जनहित के मुद्दों के साथ-साथ अपराध और कानून-व्यवस्था की ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग में है. पुलिस मुख्यालय (PHQ), जयपुर पुलिस कमिश्नरेट और विभिन्न जांच एजेंसियों से जुड़े बड़े व चर्चित मामलों की एक्सक्लूसिव कवरेज उनकी पत्रकारिता की प्रमुख पहचान रही है. ब्रेकअप न्यूज़,गहन राजनीतिक विश्लेषण और एक्सक्लूसिव क्राइम स्टोरीज़ के ज़रिए आशुतोष शर्मा ने राजस्थान मीडिया जगत में अपनी एक विश्वसनीय और प्रभावशाली पहचान बनाई है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES