SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

सूर्यकिरण के 9 हॉक जेट से तेजस और सुखोई-30 तक, Air Force Day पर हवाई करतबों से रोमांचित होगा आसमान

Air Force Day 2026 पर राजस्थान का जोधपुर वायु शक्ति के शानदार प्रदर्शन का गवाह बनेगा. एयर फोर्स स्टेशन जोधपुर में सूर्यकिरण एरोबेटिक टीम के 9 हॉक जेट आसमान में रोमांचक करतब दिखाएंगे. इसके साथ तेजस और सुखोई-30 समेत भारतीय वायुसेना के प्रमुख लड़ाकू विमान भी अपनी क्षमता का प्रदर्शन करेंगे. वहीं, जोधपुर में जारी Tarang Shakti 2026 के चलते राफेल समेत कई अत्याधुनिक लड़ाकू विमानों की मौजूदगी इस आयोजन को और खास बना रही है.

Written By Ansh Raj
Published: Oct 08, 2026, 09:23 AM IST | Updated: Oct 08, 2026, 10:38 AM IST
Image Credit: Air Force Day 2026
Join

Jodhpur Air Show: राजस्थान का जोधपुर आज भारतीय वायुसेना दिवस के मौके पर आसमानी रोमांच का गवाह बनेगा. एयर फोर्स स्टेशन जोधपुर में Air Force Day के अवसर पर विशेष एयर शो आयोजित किया जा रहा है. इसमें सूर्यकिरण एरोबेटिक टीम के 9 हॉक जेट आसमान में अलग-अलग फॉर्मेशन और एरोबेटिक करतब दिखाएंगे. इसके साथ भारतीय वायुसेना के तेजस और सुखोई-30 जैसे लड़ाकू विमान भी अपनी ताकत और उड़ान क्षमता का प्रदर्शन करेंगे.


सूर्यकिरण के 9 हॉक जेट होंगे खास आकर्षण
एयर शो का सबसे बड़ा आकर्षण भारतीय वायुसेना की सूर्यकिरण एरोबेटिक टीम रहेगी. टीम के 9 हॉक जेट एक साथ आसमान में उड़ान भरते हुए अलग-अलग फॉर्मेशन बनाएंगे. सूर्यकिरण अपने सटीक तालमेल और रोमांचक हवाई करतबों के लिए जानी जाती है. जोधपुर में होने वाला यह प्रदर्शन Air Force Day के कार्यक्रम को खास बनाने वाला है.

तेजस-सुखोई भी दिखाएंगे दम
सूर्यकिरण के साथ भारतीय वायुसेना के अग्रिम पंक्ति के लड़ाकू विमान भी कार्यक्रम का हिस्सा होंगे. स्वदेशी तेजस और सुखोई-30 एमकेआई जैसे विमान भारतीय वायु शक्ति की तस्वीर पेश करेंगे. जोधपुर में इन दिनों बहुराष्ट्रीय हवाई अभ्यास Tarang Shakti 2026 भी चल रहा है, जिससे एयर शो का माहौल और ज्यादा खास हो गया है. यह अभ्यास 26 सितंबर से 12 अक्टूबर तक आयोजित किया जा रहा है.

राफेल पर भी रहेगी खास नजर
जोधपुर में जारी Tarang Shakti की वजह से राफेल भी इस पूरे आयोजन का अहम आकर्षण बना हुआ है. फ्रांस की वायुसेना और भारतीय वायुसेना के राफेल विमानों ने अभ्यास के दौरान संयुक्त मिशन, एयर-टू-एयर रिफ्यूलिंग ड्रिल और ऑपरेशनल ट्रेनिंग में हिस्सा लिया है. दोनों देशों के राफेल विमानों की संयुक्त उड़ान ने जोधपुर के आसमान को अंतरराष्ट्रीय एयर पावर का मंच बना दिया है.


F-35, राफेल और तेजस की एक साथ उड़ान
Tarang Shakti 2026 में अमेरिका के F-35A, फ्रांस के राफेल और भारत के तेजस-सुखोई समेत कई आधुनिक एयरक्राफ्ट शामिल हैं. हाल ही में F-35, राफेल और तेजस ने साझा फॉर्मेशन में उड़ान भरकर भी खास ध्यान खींचा. अभ्यास में सात विदेशी देशों की भागीदारी है और इसका थीम ‘Power in Partnership’ रखा गया है.

जोधपुर बना एयर पावर का बड़ा मंच
इस तरह इस साल राजस्थान के लिए Air Force Day सिर्फ एक वार्षिक समारोह नहीं, बल्कि भारतीय और वैश्विक वायु शक्ति के संगम के तौर पर भी खास है. सूर्यकिरण के हवाई करतबों से लेकर तेजस, सुखोई और राफेल जैसे फाइटर जेट की मौजूदगी तक, जोधपुर का आसमान आज देश की एयर पावर और अंतरराष्ट्रीय सैन्य साझेदारी की तस्वीर पेश करेगा.

 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

अंश राज Zee Rajasthan में सब-एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर उनकी पैनी नजर रहती है. क्राइम, पॉलिटिक्स और पावर कॉरिडोर से जुड़ी खबरों में उनकी खास दिलचस्पी है. नई चीजों को सीखने की फिराक में रहते हैं. ऑपरेशन सिंदूर से लेकर विधानसभा चुनावों और प्रदेश के दिग्गज नेताओं के हर बड़े बयान तक, अंश राज खबरों की नब्ज पर नजर रखते हैं. हेडलाइन से खेलना, खबर की काट-छांट करना और किसी भी स्टोरी को ज्यादा प्रभावी और रोचक अंदाज में पेश करना उनकी खासियत है. खबर को सिर्फ लिखना नहीं, बल्कि उसे बेहतर तरीके से पैकेज कर दर्शकों तक पहुंचाना उनके काम का अहम हिस्सा है.  डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव रखने वाले अंश राज इससे पहले Zee Uttar Pradesh/Uttarakhand और Zee Bharat के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में मास्टर्स किया है. खबरों की गंध को सबसे पहले पहचानना, उसकी तह तक पहुंचना और उसे सबसे पहले, सबसे तेज और सबसे बेहतर तरीके से दर्शकों तक पहुंचाना... यही अंश राज की पहचान है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES