भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /राजस्थान
  • /बॉबी देओल के 'बाबा निराला' अवतार ने बढ़ाई धड़कनें, दौसा की जेल में चल रही 'आश्रम 4' की शूटिंग

बॉबी देओल के 'बाबा निराला' अवतार ने बढ़ाई धड़कनें, दौसा की जेल में चल रही 'आश्रम 4' की शूटिंग

Dausa News: 'आश्रम 4' की शूटिंग इन दिनों राजस्थान में चल रही है. जयपुर के बाद टीम दौसा पहुंची है, जहां श्यालावास सेंट्रल जेल में 10 अक्टूबर तक अहम दृश्यों की शूटिंग होगी. बॉबी देओल को देखने स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ी.

Written BySandhya Yadav
Published: Oct 07, 2026, 02:35 PM IST|Updated: Oct 07, 2026, 05:34 PM IST
joinshare
बॉबी देओल के 'बाबा निराला' अवतार ने बढ़ाई धड़कनें, दौसा की जेल में चल रही 'आश्रम 4' की शूटिंग
Image Credit: दौसा की श्यालावास सेंट्रल जेल में 'आश्रम 4' की शूटिंग जारी.

About the Author

Sandhya Yadav

Sandhya Yadav

लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने वाली संध्या ने Zee News से पहले Newstrack और ETV Bharat जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल न्यूज़ संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं. जमीनी खबरों की गहरी समझ रखने वाली संध्या ने राजस्थान विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव, गहलोत-पायलट राजनीतिक संकट और कोविड-19 महामारी समेत कई बड़े और जटिल घटनाक्रमों की बेहतरीन कवरेज की है.आप संध्या यादव से सीधे SANDHYA.YADAV@zeemedia.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा राजस्थान की खबरों के रियल-टाइम अपडेट्स के लिए आप उनसे लिंक्डइन (https://in.linkedin.com/in/sandhya-yadav-5734ba144) पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
'ब्लैक डे' से 'जश्न के उत्सव' तक... BJP ने कैसे विलय की वर्षगांठ को 'नए कश्मीर' के जश्न में बदला?

'ब्लैक डे' से 'जश्न के उत्सव' तक... BJP ने कैसे विलय की वर्षगांठ को 'नए कश्मीर' के जश्न में बदला?

2

कल से बदल जाएगा रेलवे का नियम, लाइन में लगकर ट्रेप टिकट लेने वालों को मिलेगी यह खुशखबरी

3

कोटा में 16 साल के JEE स्टूडेंट ने किया सुसाइड, 6 महीने पहले करने आया था तैयारी

4

अनंत सिंह की भविष्यवाणी पर JDU का करारा पलटवार, श्याम रजक बोले, पहले अपना भविष्य तो देख लेते

5

राजस्थान मौसम अपडेट: फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 29-30 अक्टूबर को बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

Dausa News: फिल्म निर्देशक प्रकाश झा की चर्चित वेब सीरीज 'आश्रम 4' की शूटिंग राजस्थान में तेजी से चल रही है. जयपुर के कई हिस्सों में शूटिंग के बाद अब सीरीज की टीम दौसा पहुंच गई है. यहां श्यालावास सेंट्रल जेल परिसर में सीरीज से जुड़े महत्वपूर्ण दृश्यों को फिल्माया जा रहा है. शूटिंग को लेकर स्थानीय लोगों और प्रशंसकों में उत्सुकता देखने को मिल रही है.

श्यालावास जेल में 10 अक्टूबर तक शूटिंग
सीरीज की कहानी की जरूरत के मुताबिक वास्तविक जेल का माहौल दिखाने के लिए श्यालावास सेंट्रल जेल परिसर को शूटिंग के लिए चुना गया है. प्रशासन की ओर से टीम को 10 अक्टूबर तक यहां शूटिंग की अनुमति दी गई है. इस दौरान जेल के अंदर और आसपास की लोकेशन पर लगातार दृश्यों को कैमरे में कैद किया जा रहा है. वास्तविक जेल परिसर का इस्तेमाल सीरीज के दृश्यों को प्रभावी बनाने के लिए किया जा रहा है.

'बाबा निराला' को देखने उमड़े लोग
'आश्रम' सीरीज में बाबा निराला का मुख्य किरदार अभिनेता बॉबी देओल निभा रहे हैं. दौसा में शूटिंग के दौरान जब बॉबी देओल कार से उतरकर जेल परिसर के अंदर जा रहे थे, तब उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया. अभिनेता को देखकर स्थानीय लोगों में उत्साह नजर आया. इस दौरान कई लोग 'जपनाम' बोलते हुए दिखाई दिए. बॉबी देओल की झलक पाने को लोग उत्साहित रहे.

य़ह भी पढ़ें- Jaipur: 'आश्रम 4' की शूटिंग पूरी कर मुंबई लौटीं अदिति पोहनकर, एयरपोर्ट पर दिखा खास अंदाज
 

राजस्थान में होगी अधिकांश शूटिंग
'आश्रम 4' की 90 प्रतिशत से अधिक शूटिंग राजस्थान में ही करने की योजना है. सितंबर के आखिरी सप्ताह में बॉबी देओल और पूरी टीम जयपुर पहुंची थी. इसके बाद जयपुर और आसपास की कई लोकेशन पर शूटिंग की गई.

टीम ने कूकस स्थित शिव विलास होटल और जयपुर के अन्य रिसॉर्ट्स में दृश्य फिल्माए हैं. इसके अलावा बस्सी क्षेत्र के बांसखोह किले में भी शूटिंग हुई. यहां फलहारी बाबा का आश्रम तैयार किया गया था, जहां सीरीज के कुछ दृश्य फिल्माए गए.

ऐतिहासिक लोकेशन से बढ़ी उत्सुकता
'आश्रम 4' की शूटिंग राजस्थान की अलग-अलग खास लोकेशन पर होने से लोगों की दिलचस्पी बढ़ी है. ऐतिहासिक इमारतों, किलों और रिसॉर्ट्स के बाद अब वास्तविक जेल परिसर में शूटिंग हो रही है. दौसा में बॉबी देओल और टीम की मौजूदगी ने स्थानीय स्तर पर चर्चा और उत्सुकता बढ़ा दी है. प्रशंसक शूटिंग से जुड़ी नई जानकारी और कलाकारों की झलक को लेकर नजर बनाए हुए हैं. राजस्थान में चल रही इस हाई-प्रोफाइल शूटिंग से सीरीज को लेकर दर्शकों की दिलचस्पी बनी है.

य़ह भी पढ़ें- राजस्थान में बॉलीवुड हसीनाएं: ‘द रॉयल्स 2’ के लिए जयपुर आईं नोरा फतेही, सेलिना जेटली को देख धड़के दिल
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
Dausa News