वैशाली के महुआ अनुमंडल में देर शाम तेज आंधी और चक्रवाती तूफान ने अचानक रफ्तार पकड़ ली. महुआ प्रखंड की शेरपुर मानिकपुर पंचायत में तूफान का सबसे ज्यादा असर देखने को मिला. पंचायत के वार्ड नंबर 8 और 9 में दर्जनों घरों के ऊपर लगे करकट शेड तेज हवा में उड़ गए. लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही तूफान ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया.
वैशाली के महुआ में शनिवार की देर शाम अचानक आए चक्रवाती तूफान ने जमकर तबाही मचाई है. तेज रफ्तार हवा के आगे बड़े-बड़े पेड़ भी टिक नहीं सके. कई घरों के ऊपर लगे करकट शेड उड़ गए, तो कहीं बिजली के पोल और विशाल पेड़ उखड़कर सड़क पर जा गिरे. जिससे सड़क पर आवागमन बाधित हो गया और बिजली आपूर्ति भी ठप हो गई. राहत की बात यह है कि अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.
1/6
किसी अप्रिय घटना या जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं
फिलहाल, जिला प्रशासन की ओर से स्थानीय स्तर पर नुकसान का आकलन किया जा रहा है. हालांकि, राहत की बात यह है कि अभी तक किसी अप्रिय घटना या जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है.
रिपोर्ट: राजकुमार सिंह
2/6
तूफान ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी
तूफान से केले की फसल को भी भारी नुकसान पहुंचा है. पिछले तीन दिनों से जिले में रुक-रुककर तेज हवा के साथ बारिश हो रही है, लेकिन महुआ में देर शाम आए इस तूफान ने खास तौर पर लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी.
3/6
पूरी घटना CCTV कैमरे में भी कैद हुई
तूफान की रफ्तार का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि कई जगहों पर पेड़ और घरों के छप्पर हवा में उड़ते नजर आए. पूरी घटना CCTV कैमरे में भी कैद हुई है.
4/6
घरों के ऊपर लगे करकट शेड तेज हवा में उड़ गए
पंचायत के वार्ड नंबर 8 और 9 में दर्जनों घरों के ऊपर लगे करकट शेड तेज हवा में उड़ गए. लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही तूफान ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया. अख्तियारपुर गांव में तो तबाही का मंजर और भी डराने वाला था. तेज हवा के बीच विशाल पेड़ कुछ ही सेकेंड में जड़ से उखड़ गया और सड़क पर धराशायी हो गया. पेड़ के साथ बिजली का पोल भी गिर गया. जिससे बिजली आपूर्ति बाधित हो गई और सड़क पर आवागमन भी रुक गया.
5/6
शेरपुर मानिकपुर पंचायत में तूफान का सबसे ज्यादा असर
ये तस्वीरें वैशाली के महुआ अनुमंडल की हैं, जहां देर शाम तेज आंधी और चक्रवाती तूफान ने अचानक रफ्तार पकड़ ली. महुआ प्रखंड की शेरपुर मानिकपुर पंचायत में तूफान का सबसे ज्यादा असर देखने को मिला.
6/6
चक्रवाती तूफान ने जमकर तबाही मचाई
वैशाली के महुआ में शनिवार की देर शाम अचानक आए चक्रवाती तूफान ने जमकर तबाही मचाई है. तेज रफ्तार हवा के आगे बड़े-बड़े पेड़ भी टिक नहीं सके. कई घरों के ऊपर लगे करकट शेड उड़ गए, तो कहीं बिजली के पोल और विशाल पेड़ उखड़कर सड़क पर जा गिरे. जिससे सड़क पर आवागमन बाधित हो गया और बिजली आपूर्ति भी ठप हो गई. राहत की बात यह है कि अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.