भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /फोटोज़
  • /जहीर के सामने कठिन चुनौती, 19 सालों के IPL इतिहास में सिर्फ 2 इंडियन हेड कोच ने जीती है ट्रॉफी

जहीर के सामने कठिन चुनौती, 19 सालों के IPL इतिहास में सिर्फ 2 इंडियन हेड कोच ने जीती है ट्रॉफी

Written ByRitesh Kumar
Published: Sep 22, 2026, 10:30 PM IST|Updated: Sep 22, 2026, 10:47 PM IST
joinshare

आईपीएल की सबसे सफल टीम चेन्नई सुपर किंग्स ने अगले सीजन से पहले बड़ा दांव खेला है. फ्रेंचाइजी ने पहली बार विदेशी को हेड कोच बनाने का फैसला किया है. उन्होंने ये जिम्मेदारी भारत के पूर्व महान गेंदबाज जहीर खान को दी है. वैसे तो जहीर पूरी तरह से इस रोल के लिए काबिल हैं, लेकिन कोचिंग का ये डगर उतना आसान नहीं होने वाला है.
 

IPL Head Coach1/5

विदेशी कोच वाला फॉर्मूला ज्यादा हिट

आईपीएल के 19 सालों के इतिहास में कई टीमों ने भारतीय को हेड कोच बनाने का दांव खेला, लेकिन ये निर्णय उल्टा पड़ा. यकीन करना मुश्किल है, लेकिन सच्चाई यही है कि इंडियन प्रीमियर लीग में इंडियन हेड कोच का रिकॉर्ड अच्छा नहीं रहा है. IPL में विदेशी कोच वाला फॉर्मूला ज्यादा हिट हुआ है.
Indian Head Coach Record2/5

सिर्फ 2 इंडियन हेड कोच हुए हिट

आईपीएल के 19 सालों के इतिहास में सिर्फ दो भारतीय हेड कोचों पर किस्मत मुस्कुराई है और उनकी कोचिंग में टीम चैंपियन बनी है. 2008 से लेकर 2021 तक तो कोई भी इंडियन हेड कोच अपनी टीम को खिताब नहीं दिला सके.
Nehra ends drought3/5

नेहरा जी के आने से खत्म हुआ सूखा

भारत के पूर्व स्टार तेज गेंदबाज आशीष नेहरा ने पहली बार इस परंपरा को तोड़ा. 2022 में गुजरात टाइटंस ने आईपीएल में डेब्यू किया और फ्रेंचाइजी ने इंडियन कोच यानी आशीष नेहरा पर दांव लगाया. पूर्व भारतीय पेसर ने उन्हें निराश नहीं किया. हार्दिक पांड्या की कप्तानी में गुजरात टाइटंस अपने पहले ही सीजन में चैंपियन बन गई थी.
Chandrakant pandit4/5

चंद्रकांत पंडित भी बने हीरो

आईपीएल में इंडियन हेड कोच का फॉर्मूला हिट होने के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स ने भी 2022 में रिस्क लिया. KKR ने भारत के लिए 5 टेस्ट और 36 ODI खेल चुके चंद्रकांत पंडित को हेड कोच नियुक्त किया. ये फैसला सुपरहिट साबित हुआ. मेंटर गौतम गंभीर और कप्तान श्रेयस अय्यर के साथ काम कर चंद्रकांत पंडित ने कमाल कर दिया और 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स चैंपियन बनी.
Zaheer Khan becomes CSK Head Coach5/5

जहीर बदलेंगे CSK की तकदीर?

19 सालों में सिर्फ दो भारतीय हेड कोच अपनी टीम को चैंपियन बनाने में सफल हुए हैं. इसके बावजूद 5 बार की चैंपियन CSK ने इस रोल के लिए जहीर खान पर भरोसा जताया है. देखना दिलचस्प होगा कि उनका ये फैसला सही साबित होता है या नहीं. बता दें कि आखिरी तीन सालों में चेन्नई सुपर किंग्स का सफर प्लेऑफ से पहले खत्म हो गया. CSK 5 बार चैंपियन बनी है और इन सभी सीजन में स्टीफन फ्लेमिंग टीम के कोच रहे हैं.
TAGS:
Cricket

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
'ब्लैक डे' से 'जश्न के उत्सव' तक... BJP ने कैसे विलय की वर्षगांठ को 'नए कश्मीर' के जश्न में बदला?

'ब्लैक डे' से 'जश्न के उत्सव' तक... BJP ने कैसे विलय की वर्षगांठ को 'नए कश्मीर' के जश्न में बदला?

2

कल से बदल जाएगा रेलवे का नियम, लाइन में लगकर ट्रेप टिकट लेने वालों को मिलेगी यह खुशखबरी

3

कोटा में 16 साल के JEE स्टूडेंट ने किया सुसाइड, 6 महीने पहले करने आया था तैयारी

4

अनंत सिंह की भविष्यवाणी पर JDU का करारा पलटवार, श्याम रजक बोले, पहले अपना भविष्य तो देख लेते

5

राजस्थान मौसम अपडेट: फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 29-30 अक्टूबर को बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.