Who is Tanya Mishra: सोशल मीडिया पर अपनी ग्लैमरस तस्वीरों की वजह से तान्या मिश्रा का नाम जमकर ट्रेंड कर रहा है और लोग उन्हें 'नेशनल क्रश' बता रहे हैं. आइए ऐसे में जानते हैं कौन हैं तान्या मिश्रा? क्यों लोग उन्हें बोल रहे हैं नेशनल क्रश?
1/5
ग्लैमरस तस्वीरों से इंटरनेट पर छाईं तान्या मिश्रा
इन दिनों सोशल मीडिया पर आपने तान्या मिश्रा का नाम तो कई बार सुना होगा. सोशल मीडिया पर तान्या की ग्लैमरस तस्वीरें और स्टाइलिश अंदाज काफी सुर्खियों में बना हुआ है. उनकी खूबसूरती और लुक हर किसी का ध्यान खींच रही हैं. लोग उन्हें 'नेशनल क्रश' तक कहने लगे हैं. आइए जानते हैं उनके करियर, फिल्मों और वेब सीरीज के बारे में-
2/5
आखिर कौन हैं तान्या मिश्रा?
दरअसल, तान्या मिश्रा एक मॉडल और एक्ट्रेस हैं. इंटरनेट पर मौजूद प्रोफाइल के मुताबिक, उनका जन्म 31 जनवरी 1999 को बिहार के गया में हुआ था. उनकी पढ़ाई की बात करें तो उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी से बीकॉम किया है. तान्या ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की और फेमिना, फिल्मफेयर और ग्राज़िया जैसी मैगजीन से जुड़े असाइनमेंट भी किए हैं. फेमिना मैगजीन के अप्रैल-मई 2024 के एडिशन में उनका कवर अपीयरेंस भी जुड़ा है. इसके साथ ही IAWA के मिस इंडिया 2019 की फोर्थ रनरअप भी रह चुकी हैं. फिलहाल इंस्टाग्राम पर उनके करीब 12 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. अब फैंस उनकी तस्वीरों को देखने के बाद उन्हें भारत की नई 'नेशनल क्रश' कह रहे हैं. उन्होंने कई सीरीज और फिल्मों में काम किया है.
3/5
क्यों चर्चा में आईं तान्या मिश्रा?
तान्या मिश्रा सितंबर 2026 में अपनी ग्लैमरस तस्वीरों को लेकर सोशल मीडिया पर काफी तेजी से चर्चा में आ गई हैं और फैंस उन्हें 'नई नेशनल क्रश' कह रहे हैं. आम तौर पर सोशल मीडिया पर फैंस किसी कलाकार की फेमस और उसके प्रति अपनी पसंद जाहिर करने के लिए इस तरह के नाम का इस्तेमाल करते हैं.
4/5
किन फिल्मों-सीरीज में किया काम?
तान्या मिश्रा साल 2017 में सबसे पहले 'साइलेंट लव' नाम की शॉर्ट फिल्म में नजर आईं. साथ ही म्यूजिक वीडियोज से लेकर सीरीज में उन्होंने भी काम किया. इतना ही नहीं, साल 2020 में तान्या 'हिंदुस्तान पेट्रोलियम' के वीडियोज में बतौर मॉडल नजर आईं. इसके बाद इसी साल एक टीवी सीरीज में दिखीं और अगले साल सीरीज 'प्रवचन' में नजर आईं. इन सबके बाद साल 2023 में उन्हें पहली बड़ी सीरीज 'गजनवी' मिली, जिसमें उन्होंने नेहा का किरदार निभाया. साल 2025 में 'चिड़िया घर', म्यूजिक वीडियो 'रहबरा 2.0' में नजर आईं. अब जल्द ही वह 'सफल मोहब्बत का' म्यूजिक वीडियो में नजर आने वाली हैं.
5/5
सोशल मीडिया पर लाखों फॉलोअर्स
बता दें कि तान्या मिश्रा अभी तक किसी बड़े स्टार या बड़े प्रोजेक्ट में नजर नहीं आई हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. इंस्टाग्राम पर तान्या के 1.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं और फेसबुक पर करीब 9 हजार लोग फॉलो करते हैं. फिलहाल तान्या मुंबई के जुहू में रहती हैं.