भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /फोटोज़
  • /उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान की दूसरी शादी: कौन थे दोनों के पहले जीवनसाथी?

उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान की दूसरी शादी: कौन थे दोनों के पहले जीवनसाथी?

Written ByBhoopendra Rai
Published: Oct 31, 2026, 09:31 PM IST|Updated: Oct 31, 2026, 09:45 PM IST
joinshare

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान जीवनसाथी बन गए हैं. दोनों ने अपनी शादी की तस्वीरें शेयर कर फैंस को चौंका दिया है. दोनों की ही यह दूसरी शादी है. उमर जहां कुछ महीने पहले ही अपनी पहली पत्नी से कानूनी रूप से अलग हुए थे, तो वहीं निधि का भी सालों पहले तलाक हो चुका था.

उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान का नया सफर1/8

उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान का नया सफर

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और जानी-मानी पत्रकार निधि राजदान ने शादी रचा ली है. उमर अब्दुल्ला ने 'X' पर शादी की 4 खूबसूरत तस्वीरें साझा करते हुए लिखा 'कल एक नए सफर की शुरुआत हुई.'
दोनों की है यह दूसरी शादी2/8

दोनों की है यह दूसरी शादी

जिंदगी के नए मोड़ पर एक-दूजे का हाथ थामने वाले उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान दोनों की ही यह दूसरी शादी है. दोनों को पिछले कुछ समय से सार्वजनिक कार्यक्रमों में एक साथ देखा जा रहा था.
Omar Abdullah Nidhi Razdan Marriage3/8

निधि का 'Its Done Bro' कैप्शन वायरल

उमर अब्दुल्ला ने जहां भावुक अंदाज में नई शुरुआत की बात कही, तो वहीं निधि ने कूल अंदाज में लिखा "Its Done Bro." शादी जैसे गंभीर मौके पर यह तीन शब्दों वाला बिंदास कैप्शन सोशल मीडिया पर टॉप ट्रेंड बन गया.
कौन हैं निधि राजदान?4/8

कौन हैं निधि राजदान?

निधि राजदान देश की जानी-मानी टीवी पत्रकार हैं, जिनका ताल्लुक जम्मू-कश्मीर के बडगाम से है. कश्मीर और पूर्वोत्तर में अपनी बेहतरीन ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए उन्हें प्रतिष्ठित ‘रामनाथ गोयनका अवॉर्ड’ और जम्मू-कश्मीर सरकार से ‘आउटस्टैंडिंग मीडिया पर्सन अवॉर्ड’ मिल चुका है.
नीलेश मिश्रा से हुई थी पहली शादी5/8

नीलेश मिश्रा से हुई थी पहली शादी

निधि राजदान की पहली शादी साल 2005 में जाने-माने गीतकार, लेखक और पत्रकार नीलेश मिश्रा के साथ हुई थी. हालांकि, यह वैवाहिक रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं टिक सका और साल 2007 में दोनों ने आपसी सहमति से तलाक ले लिया था.
1994 में हुई थी उमर की पहली शादी6/8

1994 में हुई थी उमर की पहली शादी

उमर अब्दुल्ला ने साल 1994 में पायल नाथ के साथ शादी की थी. वक्त के साथ दोनों के रिश्तों में दूरियां आने लगीं और वे साल 2009-2011 से ही अलग रहने लगे थे. इस शादी से उमर अब्दुल्ला के दो बेटे हैं, जो अपनी मां के साथ दिल्ली में रहते हैं.
3 महीने पहले ही सुप्रीम कोर्ट से हुआ तलाक7/8

3 महीने पहले ही सुप्रीम कोर्ट से हुआ तलाक

31 जुलाई 2026 को सुप्रीम कोर्ट ने संविधान के अनुच्छेद 142 के तहत उमर अब्दुल्ला और पायल नाथ के 32 साल पुराने वैवाहिक रिश्ते को खत्म करने की औपचारिक मंजूरी दी थी. दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से सभी पुराने विवादों को सुलझाकर अलग होने का फैसला किया था.
कौन हैं पायल नाथ?8/8

कौन हैं पायल नाथ?

उमर अब्दुल्ला की पहली पत्नी पायल नाथ एक सिख परिवार से ताल्लुक रखती हैं. राजनीति की चकाचौंध से दूर वे एक सफल बिजनेस वूमेन हैं और हॉस्पिटैलिटी, ट्रैवल और टूरिज्म सेक्टर में सक्रिय हैं. दोनों बेटे जमीर और जहीर उन्हीं के साथ दिल्ली में रहते हैं.
TAGS:
Jammu Kashmir News

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
बेटी-रोटी के रिश्तों में दरार! नेपाल में सब्जी बेचने से रोकने पर भारतीय किसान भड़के, बॉर्डर पर घंटों जाम रहा

बेटी-रोटी के रिश्तों में दरार! नेपाल में सब्जी बेचने से रोकने पर भारतीय किसान भड़के, बॉर्डर पर घंटों जाम रहा

2

मकान खरीदा, पैसे नहीं दिए! चेक भी बाउंस: सोनिया आनंद रावत पर लगे गंभीर आरोप, SSP ने बैठाई जांच

3

एक-दो नहीं, 8 खेतों में उगाया जा रहा था गांजा, धार पुलिस ने जब्त की 25 करोड़ की फसल, 4 गिरफ्तार

4

दीपावली से पहले महंगा हुआ कमर्शियल गैस सिलेंडर: 9.50 रुपए हुआ महंगा

5

कॉलेज में टीचर ने खींची एक तस्वीर और बदल गई ऐश्वर्या राय की किस्मत, ऐसे बनीं मिस वर्ल्ड

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.