भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /फोटोज़
  • /900 विकेट का कीर्तिमान: भारतीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दिग्गज गेंदबाज, टॉप-6 में शमी की एंट्री

900 विकेट का कीर्तिमान: भारतीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दिग्गज गेंदबाज, टॉप-6 में शमी की एंट्री

Written ByRitesh Kumar
Published: Sep 01, 2026, 12:48 PM IST|Updated: Sep 01, 2026, 01:22 PM IST
joinshare

स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को भले ही टीम इंडिया में जगह नहीं मिल रही है, लेकिन वो बार-बार ये बता रहे हैं कि उनमें अभी बहुत जान बाकी है. दलीप ट्रॉफी 2026 में ईस्ट जोन की तरफ से खेलते हुए उन्होंने एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है. शमी ने पेशेवर क्रिकेट में 900 विकेट पूरे कर लिए हैं. इस महान क्लब में शामिल होने वाले वो छठे भारतीय तेज गेंदबाज बने हैं. पूर्व दिग्गज कपिल देव और जहीर खान इस क्लब में शीर्ष पर हैं.
 

shami1/4

टीम इंडिया में नहीं मिल रही जगह

शानदार रिकॉर्ड के बावजूद चयनकर्ता मोहम्मद शमी को लगातार नजरअंदाज कर रहे हैं. 36 वर्षीय तेज गेंदबाज की फिटनेस को लेकर सवाल उठाए जाते हैं. हालांकि, शमी डोमेस्टिक क्रिकेट में एक्टिव हैं और अपनी पूरी ताकत झोंक रहे हैं. शमी ने भारत के लिए आखिरी मैच 9 मार्च, 2025 को खेला था.
shami2/4

मोहम्मद शमी का करियर

मोहम्मद शमी के करियर की बात करें तो उन्होंने टेस्ट में 229, ODI में 206 और T20I में 27 विकेट चटकाए हैं. फर्स्ट क्लास क्रिकेट में शमी के नाम अब तक 377 विकेट है. लिस्ट ए में उन्होंने 283 और टी20 क्रिकेट में 238 विकेट हासिल किए हैं.
Mohammed shami3/4

कपिल देव सबसे आगे

पेशेवर क्रिकेट (फर्स्ट क्लास, लिस्ट ए और टी20) में बतौर भारतीय तेज गेंदबाज सबसे ज्यादा 1170 विकेट कपिल देव ने चटकाए हैं. 1168 विकेट के साथ जहीर खान दूसरे स्थान पर हैं. सौराष्ट्र के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट 941 विकेट के साथ तीसरे स्थान पर हैं. पूर्व स्टार पेसर जवागल श्रीनाथ (940 विकेट) चौथे और कर्नाटक के पूर्व कप्तान विनय कुमार 923 विकेट के साथ पांचवें स्थान पर हैं. पेशेवर क्रिकेट में 900 विकेट लेने वालों के क्लब में अब मोहम्मद शमी की एंट्री हो चुकी है.
Mohammed shami4/4

मोहम्मद शमी के 900 विकेट पूरे

मोहम्मद शमी ने दलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल में ईस्ट जोन की तरफ से खेलते हुए सेंट्रल जोन के बल्लेबाज आर्यन जुयाल को आउट कर 900 विकेट के पहाड़ को छुआ. पेशेवर क्रिकेट में सबसे अधिक विकेट लेने वाले भारतीयों में सबसे आगे पूर्व महान ऑलराउंडर कपिल देव हैं.
TAGS:
Mohammed Shami

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
प्यार के लिए पिता का कत्ल: बेटी ने प्रेमी संग रची खौफनाक साजिश, इटावा में खूनी खेल

प्यार के लिए पिता का कत्ल: बेटी ने प्रेमी संग रची खौफनाक साजिश, इटावा में खूनी खेल

2

टाटा कम्युनिकेशंस का बड़ा दांव, 450 मिलियन डॉलर निवेश से बिछाएगी 10000 KM का फाइबर नेटवर्क, जानिए क्या है कंपनी का पूरा प्लान?

3

ड्रैगन की छाती पर तोप, समंदर में मिसाइलों को चकमा देने वाला सिस्टम, चुप रहकर PAK-चीन से निपटने की महातैयारी कर रहा भारत

4

खड़गे के बयान पर जयपुर में बवाल: कांग्रेस कार्यालय घेरने निकले BJP कार्यकर्ता, पुलिस से झड़प

5

जोधपुर में ऑटो पार्ट्स दुकान में चोरी का खुलासा: 2 आरोपी गिरफ्तार, 14 तोला सोना बरामद

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.