थैंक्सगिविंग पर बेटी और परिवार संग जश्न मनाते हुए सिंगर निक जोनास को अपनी पत्नी और एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की याद सताई. एक तरफ निक अपनों के साथ वक्त बिता रहे हैं, तो वहीं इस समय प्रियंका ऑस्ट्रेलिया में 'ब्लूफ्लाई' की शूटिंग में बिजी हैं.
1/5
निक जोनस पोस्ट
ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा और पॉपुलर सिंगर-एक्टर निक जोनास के बीच का प्यार अक्सर सोशल मीडिया पर फैंस का दिल जीत लेता है. इन दिनों काम के सिलसिले में दोनों के बीच भले ही मीलों की दूरी हो, लेकिन उनके दिलों की नजदीकियां हर मौके पर साफ झलकती हैं. हाल ही में थैंक्सगिविंग के खास मौके पर निक जोनास ने अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनास और परिवार के लोगों के साथ त्योहार का जश्न मनाया. संडे को निक ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई प्यारी तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें वो अपनों के साथ बेहतरीन समय बिताते दिखे.
2/5
'जान' प्रियंका को किया मिस
इन तस्वीरों में गिटार की धुन छेड़ने से लेकर शानदार दावत का लुत्फ उठाने और एक खूबसूरत फैमिली फोटो के लिए पोज देने तक सभी फोटोज ने फैंस का ध्यान खींच लिया. पोस्ट के साथ निक ने एक इमोशनल कैप्शन लिखा, 'बहुत सारा थैंक्स...! अपनी 'जान' प्रियंका चोपड़ा को बहुत याद कर रहा हूं, जो इस समय ऑस्ट्रेलिया में अपने काम से धूम मचा रही हैं.'
3/5
'ब्लूफ्लाई' की शूटिंग में बिजी प्रियंका चोपड़ा
जहां एक ओर निक जोनास फैमिली संग थैंक्सगिविंग की खुशियां बांट रहे थे, वहीं प्रियंका चोपड़ा फिलहाल ऑस्ट्रेलिया में अपनी अपकमिंग साइंस-फिक्शन एक्शन थ्रिलर 'ब्लूफ्लाई' की शूटिंग में जुटी हुई हैं. इस फिल्म का निर्देशन 'प्रिडेटर्स' फेम निमरॉड अंतल कर रहे हैं, जबकि इसकी स्क्रिप्ट डेविड फ्रिगेरियो, विलियम युबांक और कार्लाइल युबांक ने मिलकर तैयार की है. फिल्म को लेकर ऑडियंस में अभी से काफी एक्साइटमेंट देखी जा रही है, क्योंकि इसका कॉन्सेप्ट बेहद अलग है.
4/5
बिजी शेड्यूल के बीच बेटी मालती संग खास पल
बिजी शूटिंग शेड्यूल के बावजूद, प्रियंका चोपड़ा अपनी लाडली बेटी मालती के लिए समय निकालना नहीं भूलतीं. हाल ही में जब दोनों ऑस्ट्रेलिया के एक चिड़ियाघर घूमने पहुंचे, तो वहां मालती ने एक एनाकोंडा को छूने की हिम्मत दिखाई. बेटी के इस निडर अंदाज को देखकर प्रियंका बेहद गर्व महसूस करती नजर आईं और उन्होंने मालती को 'सबसे बहादुर बच्ची' कहा. मां-बेटी के ये प्यारे मूमेंट फैंस के बीच खूब पसंद किए जाते हैं.
5/5
निक-प्रियंका की लव स्टोरी और फिर शादी
निक जोनास और प्रियंका चोपड़ा की लव स्टोरी भी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं है. सोशल मीडिया पर हुई शुरुआती बातचीत से शुरू हुआ इनका रिश्ता धीरे-धीरे गहरे प्यार में बदला और साल 2018 में दोनों ने जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में शाही अंदाज में शादी रचाई. अलग ट्रैडिशन्स और बिजी करियर के बावजूद, निक और प्रियंका हमेशा एक-दूसरे का हौसला बढ़ाते दिखते हैं यही आपसी समझ और अपनापन इस जोड़ी को दुनिया के सबसे फेवरेट कपल्स में शुमार करता है.