)
क्रिकेटर युजवेंद्र चहल के बाद अब मोहम्मद शमी को लेकर बड़ी खबर आ रही है. बताया जा रहा है कि मोहम्मद शमी ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की है. बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चे के अध्यक्ष कुंवर बासित अली ने मोहम्मद शमी की नितिन नबीन से दिल्ली में मुलाकात कराई. बीती रात दिल्ली में नितिन नबीन के दफ्तर में यह मुलाकात हुई.
मोहम्मद शमी की इस मुलाकात की वजह अभी सामने नहीं आई है. हालांकि, कई राजनीतिक एक्सपर्ट्स कह रहे हैं कि वो भाजपा की सदस्यता ले सकते हैं और पार्टी उन्हें अमरोहा से टिकट दे सकती है, लेकिन इस संबंध में कोई भी आधिकारिक बयान अभी नहीं आया है.
इससे पहले क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने भी राजनीति में एंट्री की थी. 21 नवंबर 2026 को उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की दामन थामा था. उन्हें OBC मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है. उनका नाम दिल्ली से शामिल किया गया है.
मोहम्मद शमी फिलहाल इंटरनेशनल क्रिकेट से बाहर चल रहे हैं. इसके अलावा 6 नवंबर 2026 को उन्होंने टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया था. वनडे और T20I में उनकी जगह नहीं बन पा रही है. उन्होंने टेस्ट क्रिकेट से सन्यास को लेकर एक भावुक पोस्ट किया था.
सफेद जर्सी को अलविदा कह रहा हूं, लेकिन उससे जुड़ी यादों को कभी नहीं. जब पहली बार भारत की टेस्ट जर्सी पहनी थी, तब सिर्फ एक सपना था- अपने देश के लिए कुछ कर दिखाने का. इसके बाद हर विकेट, हर संघर्ष, हर चोट और हर वापसी ने मुझे कुछ न कुछ सिखाया. टेस्ट क्रिकेट मेरे लिए सिर्फ एक फॉर्मेट नहीं, बल्कि मेरी जिंदगी का बेहद खास हिस्सा रहा है. आज भारी मन और अनगिनत खूबसूरत यादों के साथ मैं टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला कर रहा हूं...मैदान पर मेरी आखिरी टेस्ट गेंद भले ही फेंकी जा चुकी हो, लेकिन भारत के लिए खेलने का गर्व हमेशा मेरे दिल में जिंदा रहेगा.
| Format | Matches | Wickets | Best Bowling |
|---|---|---|---|
| Test | 64 | 229 | 6/56 |
| ODI | 108 | 206 | 7/57 |
| T20I | 25 | 27 | 3/15 |
| IPL | 132 | 145 | 4/11 |
खबर अपडेट की जा रही है