भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /फोटोज़
  • /Horror फिल्मों से कम डरावनी नहीं ये क्राइम-थ्रिलर मूवी, 1 घंटा 53 मिनट तक स्क्रीन से हटा नहीं पाएंगे नजरें; Netflix पर हिंदी में देखें

Horror फिल्मों से कम डरावनी नहीं ये क्राइम-थ्रिलर मूवी, 1 घंटा 53 मिनट तक स्क्रीन से हटा नहीं पाएंगे नजरें; Netflix पर हिंदी में देखें

Written ByVandana Saini
Published: Sep 04, 2026, 01:27 PM IST|Updated: Sep 04, 2026, 02:09 PM IST
joinshare
OTT Must Watch Movie: एक शांत शहर से जब अचानक बच्चे गायब होने लगते हैं, तो बरसों पुराने सीरियल किलर का खौफ दोबारा लौट आया. पिता-बेटे के रिश्तों और दबे हुए राजों के बीच बुनी गई ये क्राइम-थ्रिलर आपको आखिर तक बांधे रखती है. सस्पेंस के शौकीनों के लिए ये एक जबरदस्त और दमदार एक्सपीरियंस लेकर आई है.

हर हफ्ते अलग-अलग ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर ढेरों नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होती हैं. इनमें से कुछ आते ही खूब ट्रेंड करने लगती हैं और सोशल मीडिया पर छा जाती हैं. ऐसे में लोगों के लिए ये समझ पाना काफी मुश्किल हो जाता है कि कौन-सी फिल्म या सीरीज देखने लायक है और कहां समय लगाना सही रहेगा. वीकेंड पर परिवार या दोस्तों के साथ कुछ अच्छा देखने की तलाश हर किसी को होती है. आपकी इसी परेशानी को हल करने के लिए आज हम आपके लिए एक ऐसी फिल्म लेकर आए हैं, जिनको आप आखिर तक देखे बिना बीच में छोड़ नहीं पाएंगे. 

नेटफ्लिक्स पर आए एक डरावनी क्राइम-थ्रिलर मूवी1/5

हाल ही स्ट्रीम हुई एक धांसू क्राइम-थ्रिलर फिल्म

ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर आपको ढेर सारा कंटेंट देखने को मिल जाएगा, जिनमें हॉरर, कॉमेडी, रोमांस, सस्पेंस और एक्शन जैसी हर तरह की फिल्में और वेब सीरीज मौजूद हैं. हालां,कि अगर कोई जॉनर सबसे ज्यादा लोगों को अपनी ओर अट्रैक्ट करता है, तो वो क्राइम-थ्रिलर है. मिस्ट्री, सस्पेंस और चौंका देने वाले ट्विस्ट से भरपूर ऐसी कहानियां लोगों को शुरुआत से आखिर तक बांधे रखती हैं. हाल ही में एक ऐसी ही दिल दहला देने वाली क्राइम-थ्रिलर फिल्म की खूब चर्चा हो रही है. फिल्म की कहानी में कई ऐसे मोड़ हैं, जो हर कुछ मिनट में लोगों के शक की दिशा बदल देते हैं. यही वजह है कि यह फिल्म इन दिनों लोगों की वॉचलिस्ट में तेजी से जगह बना रही है.
नेटफ्लिक्स पर आए एक डरावनी क्राइम-थ्रिलर मूवी2/5

फिर लौटा बरसों पुराने सीरियल किलर का खौफ

इस फिल्म की कहानी एक पिता और उसके मासूम बेटे की जिंदगी के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनके साथ अचानक कुछ अजीब और खौफनाक घटनाएं घटने लगती हैं. एक शांत और छोटे से शहर से जब अचानक बच्चे मिस्टीरियस तरीके से गायब होने लगते हैं, तो पुलिस महकमे के होश उड़ जाते हैं. ये पूरी वारदात एक पुराने सीरियल किलर के तौर-तरीकों की याद दिलाती है, जिसे कानून सालों पहले सलाखों के पीछे भेज चुका था. जैसे-जैसे जांच की सुई आगे बढ़ती है, कई पुराने और डरावने राज सामने आने लगते हैं. रिश्तों के दर्द और जबरदस्त सस्पेंस से भरी इस धमाकेदार क्राइम-थ्रिलर फिल्म का नाम ‘द व्हिस्पर मैन’ है.
नेटफ्लिक्स पर आए एक डरावनी क्राइम-थ्रिलर मूवी3/5

फेमस नॉवेल से इंस्पायर्ड है ये सस्पेंस कहानी

ये साल 2026 की एक अमेरिकी क्राइम थ्रिलर फिल्म है, जिसे जाने-माने डायरेक्टर जेम्स ऐशक्रॉफ्ट ने बहुत संजीदगी से डायरेक्ट किया है. ये पूरी कहानी राइटर एलेक्स नॉर्थ की एक बेहद पॉपुलर नॉवेल ‘द व्हिस्पर मैन’ के पन्नों से पर्दे पर उतारी गई है. फिल्म में लीड रोल में रॉबर्ट डी नीरो, एडम स्कॉट, मिशेल मोनाघन, हैमिश लिंकलेटर, ओवेन टीग, विल ब्रिल और एक्सटन लुका पोर्टो जैसे शानदार कलाकारों की टोल साथ नजर आ रही है. इस फिल्म को 28 अगस्त, 2026 को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया गया था. लगभग 114 मिनट (1 घंटा 53 मिनट) की इस फिल्म को AGBO के बैनर तले बनाया गया है.
नेटफ्लिक्स पर आए एक डरावनी क्राइम-थ्रिलर मूवी4/5

कलाकारों की दमदार अदाकारी और मिली-जुली राय

अगर फिल्म क्रिटिक्स और लोगों की राय देखें तो इस प्रोजेक्ट को मिला-जुला, लेकिन काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. इंटरनेट मूवी डेटाबेस यानी IMDb पर इसे 10 में से करीब 6.2 की अच्छी रेटिंग दी गई है. बहुत से क्रिटिक्स ने इसके डार्क-हैवी एटमॉस्फेयर, मिस्ट्री और लीड स्टार्स के काम की जमकर तारीफ की है. खासतौर से रॉबर्ट डी नीरो और एडम स्कॉट के संजीदा अभिनय ने लोगों पर गहरा असर छोड़ा है. हालांकि, कुछ लोगों का कहना है कि कहानी कुछ मोड़ों पर थोड़ी ढीली पड़ती है, फिर भी थ्रिलर के शौकीनों के लिए ये एक अच्छा एक्सपीरियंस साबित होती है, जिसमें काफी सारे ट्विस्ट भरे पड़े हैं.
नेटफ्लिक्स पर आए एक डरावनी क्राइम-थ्रिलर मूवी5/5

भारी-भरकम बजट और ऑनलाइन देखने का ऑप्शन

फिल्म के प्रोडक्शन की बात करें तो इसे लगभग 50 मिलियन अमेरिकी डॉलर के बड़े बजट में तैयार किया गया है, जो भारतीय रुपये में करीब 415 करोड़ के आसपास बैठता है. चूंकि इसे सीधे नेटफ्लिक्स पर ही स्ट्रीम किया गया था, इसलिए इसका कोई बॉक्स ऑफिस कलेक्शन या सिनेमाघरों की ऑफिशियल कमाई का आंकड़े मौजूद नहीं है. अगर आप इस हफ्ते मिस्ट्री और डर का रोमांच एक साथ महसूस करना चाहते हैं, तो ये फिल्म आपके लिए एक शानदार ऑप्शन साबित हो सकती है. आप इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर आराम से हिंदी भाषा में देख सकते हैं और सस्पेंस का मजा ले सकते हैं.
TAGS:
OTT Trending Movie

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
ID चेकिंग सख्त, पैपराजी की एंट्री कम: बॉलीवुड की दिवाली पार्टियों में बढ़ी सुरक्षा, टाइगर श्रॉफ फायरिंग का असर

ID चेकिंग सख्त, पैपराजी की एंट्री कम: बॉलीवुड की दिवाली पार्टियों में बढ़ी सुरक्षा, टाइगर श्रॉफ फायरिंग का असर

2

चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का बिहार पर दिखेगा असर, 28 अक्टूबर से बारिश के आसार, 29 को पूरे राज्य में 'ऑरेंज अलर्ट'

3

PM मोदी के पिता पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: गजेंद्र सिंह शेखावत और अतुल भंसाली ने कांग्रेस को घेरा

4

SBI-PNB-HDFC में 16 दिन नहीं होगा काम! चेक करें नवंबर में कब-कब बंद रहेंगे बैंक?

5

एटम बम का घमंड धड़ाम: भारत की परमाणु पावर से 'जिन्नालैंड' में हड़कंप; बिलबिला उठे सियासतदान

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.