भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /फोटोज़
  • /अकेले देखने की भूल न करना... रातों की नींद उड़ा देगी ये 1 घंटा 46 मिनट की रूह कंपा देने वाली हॉरर फिल्म; जुड़वां बहनों की खौफनाक कहानी

अकेले देखने की भूल न करना... रातों की नींद उड़ा देगी ये 1 घंटा 46 मिनट की रूह कंपा देने वाली हॉरर फिल्म; जुड़वां बहनों की खौफनाक कहानी

Written ByVandana Saini
Published: Nov 12, 2026, 08:50 PM IST|Updated: Nov 12, 2026, 09:17 PM IST
joinshare

पिछले कुछ सालों में लोगों के बीच हॉरर फिल्मों का क्रेज काफी तेजी से बढ़ा है. अब दर्शक सिर्फ भूत-प्रेत या डरावने चेहरों वाली पुरानी कहानियां देखकर बोर हो चुके हैं. आजकल लोगों को ऐसी फिल्में ज्यादा पसंद आ रही हैं, जिनमें डर के साथ-साथ डार्क सस्पेंस और मिस्ट्री का तड़का भी हो. यही वजह है कि बड़े पर्दे से लेकर ओटीटी प्लेटफॉर्म तक, हर जगह ऐसी फिल्मों की डिमांड लगातार बढ़ रही है. दर्शकों को अब ऐसी कहानियां अपनी तरफ खींचती हैं, जो उन्हें डराने के साथ-साथ आखिरी सीन तक सीट से बांधे रखें और सस्पेंस सुलझाने पर मजबूर कर दें.

OTT Trending Movie Cerita Lila1/5

हॉरर फिल्मों का बढ़ता क्रेज

आजकल के लोगों को सिर्फ जमस्केयर वाले सीन देखने में मजा नहीं आता, बल्कि वे ऐसी हॉरर फिल्में पसंद करते हैं, जिनकी कहानी में दम हो. लोगों की इसी बदलती पसंद को देखते हुए फिल्ममेकर्स भी अब लोककथाओं और दिमागी डर को मिलाकर कुछ नया करने की कोशिश कर रहे हैं. खासकर एशियाई देशों का हॉरर सिनेमा इन दिनों अपनी एक अलग पहचान बना रहा है, जहां डर के साथ-साथ रिश्तों की उलझनें भी देखने को मिलती हैं. साल 2026 में भी एक ऐसी ही शानदार हॉरर फिल्म रिलीज हुई, जिसने अपनी अलग और अनोखी कहानी से हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींचा.
OTT Trending Movie Cerita Lila2/5

सच्ची घटना पर बनी है इंडोनेशियाई फिल्म

18 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस इंडोनेशियाई फिल्म का नाम ‘सेरिटा लीला’ है. इसे बॉबी प्रासेत्यो ने डायरेक्ट किया है, वहीं इसकी कहानी एरवांटो अल्फादुल्लाह, जिया रेक्सी और सारा विजयांतो ने लिखी है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ये पूरी कहानी सारा विजयांतो के पॉपुलर यूट्यूब चैनल ‘डायरी मिस्टेरी सारा’ में दिखाई गई एक सच्ची और डरावनी घटना से इंस्पायर है. इस वीडियो को यूट्यूब पर लाखों लोग देख चुके हैं. यही वजह थी कि रिलीज होने से पहले ही इस फिल्म को लेकर लोगों में जबरदस्त क्रेज देखने को मिला था और लोग बेसब्री से इसकी रिलीज का वेट कर रहे थे.
OTT Trending Movie Cerita Lila3/5

स्टारकास्ट की दमदार एक्टिंग ने जीता दिल

इस फिल्म में लुटेशा ने ‘तारी’ का किरदार निभाया है, तो वहीं शरीफा दानिश ‘रहमा’ के रोल में दिखी. इनके साथ ही म्येशा लिन ने ‘निया’ का रोल किया है और फिरजाना आलिया ने जुड़वां बहनों ‘लीला’ और ‘लीली’ के किरदार को बड़े ही शानदार तरीके से निभाया है. फिल्म में सारा विजयांतो, विस्नु हरदाना, वानी दरमावन और वफदा सैफान लुबिस जैसे कलाकार भी लीड रोल में नजर आए. यूं तो लोगों को फिल्म के सभी कलाकारों का काम काफी पसंद आया, लेकिन सबसे ज्यादा बात फिरजाना आलिया की हुई. उन्होंने अपनी जबरदस्त एक्टिंग से फिल्म के इमोशनल सीन्स में मानो जान डाल दी है.
OTT Trending Movie Cerita Lila4/5

आखिर क्या है फिल्म की कहानी?

फिल्म की कहानी ‘लीला’ नाम की एक छोटी बच्ची की भटकती हुई आत्मा के ईग-गिर्द घूमती है. वो दर-दर भटक कर अपनी बिछड़ी हुई जुड़वां बहन ‘लीली’ को तलाश रही है. कहानी में असली ट्विस्ट तब आता है जब ‘निया’ अपनी मां ‘तारी’ के साथ एक पुराने घर में शिफ्ट होती है. उन्हें इस बात का जरा भी अंदाजा नहीं होता कि उस घर में पहले से ही लीला की आत्मा का साया है. समय के साथ निया और लीला के बीच दोस्ती हो जाती है, जिसके चलते उस पुराने घर के अतीत से जुड़े कई डरावने सच सामने आने लगते हैं. जैसे-जैसे पर्दा उठता है, ‘रहमा’ नाम की एक बेहद खतरनाक रूह से उनका सामना होता है.
OTT Trending Movie Cerita Lila5/5

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और OTT रिलीज

फिल्म क्रिटिक्स की ओर से इस मूवी को मिक्स रिस्पॉन्स मिला, लेकिन ऑडियंस को ये काफी पसंद आई. IMDb पर इसे 10 में से 5.7 की ठीक-ठाक रेटिंग मिली है. ऑडियंस को फिल्म का डरावना माहौल और जुड़वां बहनों का इमोशनल कनेक्शन खूब पसंद आया. बात अगर बॉक्स ऑफिस की करें तो मेकर्स ने इसका बजट तो नहीं बताया है, पर IMDb के डेटा के हिसाब से इसने दुनियाभर में करीब 2,99,955 डॉलर यानी लगभग 2.5 करोड़ रुपये का बिजनेस किया. अगर आप भी इस फिल्म को देखना चाहते हैं तो घर बैठे इसको ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर हिंदी ऑडियो में आराम से देख सकते हैं.
TAGS:
OTT Trending Movie
Horror Movie
OTT

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
इंग्लैंड के तूफानी बल्लेबाजों को कैसे रोकेंगे कंगारू? पर्थ में पहला ODI, भारत में कब और कहां देखें लाइव?

इंग्लैंड के तूफानी बल्लेबाजों को कैसे रोकेंगे कंगारू? पर्थ में पहला ODI, भारत में कब और कहां देखें लाइव?

2

भोजपुरी स्टार पवन सिंह फिर गैरहाजिर: बलिया फैमिली कोर्ट में नहीं हुए पेश, ज्योति सिंह भड़कीं

3

बच्ची को जन्म देने के 2 घंटे बाद ही बिगड़ी तबीयत, जेके लोन अस्पताल में एक और प्रसूता की मौत, मचा हड़कंप

4

छोटी फिल्म की बड़ी जीत, विनोद कापड़ी की 'पायर' को मिली नई जिंदगी, फिल्म को मिली सिनेमाघरों में जगह

5

रजाई-कंबल निकालने का वक्त आ गया! पहाड़ों पर बर्फबारी से बढ़ी ठिठुरन, इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.