भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /फोटोज़
  • /पांच साल का साथ और 'M+M' की नई शुरुआत! शादी की तस्वीरें शेयर कर माइली साइरस ने फैंस को दिया बड़ा सरप्राइज

पांच साल का साथ और 'M+M' की नई शुरुआत! शादी की तस्वीरें शेयर कर माइली साइरस ने फैंस को दिया बड़ा सरप्राइज

Written ByJyoti Rajput
Published: Nov 23, 2026, 13:09 IST|Updated: Nov 23, 2026, 13:42 IST
joinshare

'पार्टी इन द यूएसए' सिंगर माइली साइरस 21 नवंबर, 2026 को अपने लॉन्गटर्म बायफ्रेंड मैक्स मोरांडो के साथ शादी के बंधन में बंध गई हैं. पॉप स्टार ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर वेडिंग की ऑफिशियल ब्लैक-एंड-व्हाइट फोटोज शेयर की हैं. इन तस्वीरों में कपल के रोमांटिक पलों, परिवार की मौजूदगी और खास वेन्यू के साथ उनकी ब्लाइंड डेट वाली लव स्टोरी भी चर्चा में है.

miley and maxx wedding photos1/5

माइली की नई शुरुआत

ग्लोबल पॉप स्टार माइली साइरस ने अपनी नई जिंदगी के नए सफर की शुरुआत कर दी है. अपने 34वें जन्मदिन से महज दो दिन पहले, 21 नवंबर, 2026 को उन्होंने कैलिफोर्निया के पाम स्प्रिंग्स में एक प्राइवेट सेरेमनी के दौरान अपने पांच साल पुराने पार्टनर मैक्स मोरांडो के साथ शादी रचा ली है. इस खास मौके की ऑफिशियल ब्लैक-एंड-व्हाइट तस्वीरें रविवार को माइली ने अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर कीं, जिनके साथ उन्होंने 'M + M 11.21.26' लिखकर अपने प्यार और इस यादगार तारीख का जश्न मनाया.
miley and maxx romantic photos2/5

तस्वीरों में दिखी रोमांस और परिवार की झलक

पॉप स्टार द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए फोटो कैरोसेल में ये जोड़ी बेहद खुश और एक-दूसरे के प्यार में डूबी नजर आ रही है. पहली ही तस्वीर में 28 साल के मैक्स मोरांडो अपनी दुल्हन माइली के गाल पर प्यार से किस करते दिख रहे हैं, जबकि फ्रेम में फूलों का कॉलर पहने एक प्यारा गोल्डन रिट्रीवर भी दिखाई दे रहा है. एक दूसरी तस्वीर के बैकग्राउंड में माइली की मां त्रिशा साइरस और बहन नोआ साइरस नजर आ रही हैं. हालांकि तस्वीरों में उनके पिता बिली रे साइरस दिखाई नहीं दिए, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक वो अपनी पार्टनर और एक्ट्रेस लिज हर्ले के साथ इस शादी में शामिल हुए थे.
miley second wedding photos3/5

खास आउटफिट्स और खास वेन्यू ने बढ़ाई रौनक

अपनी वेडिंग में ग्रैमी विनर सिंगर माइली साइरस बेहद क्लासी अंदाज में नजर आईं. उन्होंने सेंट लॉरेंट के लिए एंथनी वैकारेलो द्वारा डिजाइन की गई सफेद सिल्क ड्रेस पहनी थी, जबकि दूल्हे बने ड्रमर मैक्स मोरांडो ने उसी फैशन हाउस के काले सूट में 'आई डू' कहा. खबरों के मुताबिक, ये शादी जिस रिसॉर्ट में हुई है, वो कभी पॉपुलर सिंगर फ्रैंक सिनात्रा का हुआ करता था. तस्वीरें सामने आते ही माइली की बहन ब्रांडी साइरस, सिंगर डोएची और मशहूर फैशन डिजाइनर डोनाटेला वर्साचे समेत कई सेलेब्स ने कमेंट कर उन्हें शुभकामनाएं दीं.
miley and maxx love story4/5

एक ब्लाइंड डेट से शुरू हुई थी लव स्टोरी

माइली और मैक्स की मुलाकात किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं रही है. साल 2023 में ब्रिटिश वोग को दिए एक इंटरव्यू में माइली ने खुद बताया था कि उन दोनों की पहली मुलाकात एक ब्लाइंड डेट पर हुई थी. लॉस एंजिल्स के बैंड 'लिली' में ड्रमर के तौर पर काम करने वाले मैक्स मोरांडो साल 2022 में एक इवेंट 'माइलीज न्यू ईयर्स ईव पार्टी' का भी हिस्सा बने थे, जिसे खुद माइली ने होस्ट किया था और जिसमें डॉली पार्टन और डेविड बायर्न जैसे कलाकार भी शामिल हुए थे.
miley and liam 5/5

लियाम हेम्सवर्थ से पहली शादी और फिर तलाक

मैक्स मोरांडो से पहले माइली साइरस की जिंदगी में ऑस्ट्रेलियाई एक्टर लियाम हेम्सवर्थ के साथ एक लंबा और फेमस रिश्ता रहा है. 'पार्टी इन द यूएसए' और 'व्रेकिंग बॉल' जैसे सुपरहिट गाने देने वाली माइली और 'हंगर गेम्स' फेम लियाम करीब एक दशक तक एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में रहे थे. दोनों ने साल 2018 में शादी की थी, लेकिन पर्सनल इश्यूज के चलते ये रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल पाया और साल 2019 में दोनों ने अलग होने का फैसला करते हुए तलाक ले लिया था.
TAGS:
Hollywood News

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
'पहले लखनऊ पर कब्जा, फिर लाल किले पर फहराएंगे हरा झंडा', AIMIM प्रवक्ता का बयान

'पहले लखनऊ पर कब्जा, फिर लाल किले पर फहराएंगे हरा झंडा', AIMIM प्रवक्ता का बयान

2

बच्चे की कस्टडी पर माता-पिता न लड़ें 'ईगो' की जंग, दिल्ली हाईकोर्ट ने क्यों कही ये बात?

3

चुनावी चौसर सजी, बीजेपी ने टीम चुनी, पंजाब में राज्य चुनाव समिति का गठन, जानें किन दिग्गजों को मिली जगह

4

UBON ने लॉन्च किया दमदार आवाज वाला पार्टी स्पीकर, वायरलेस माइक और RGB लाइट के साथ मिलेगी 7 घंटे की बैटरी

5

15000 करोड़ की मदद, 8 समझौतों पर दस्तखत...'सनातन' की पटरी पर दौड़ी भारत-नेपाल दोस्ती की रेलगाड़ी

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.