Melania Trump and Peng Liyuan Photos: चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग अपनी तीन दिवसीय राजकीय यात्रा पर अमेरिका में हैं. उनके साथ उनकी पत्नी पेंग लियुआन भी यूएस पहुंची हैं. जिनपिंग दंपति का राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप ने प्रोटोकॉल तोड़कर हवाई अड्डे पर स्वागत किया.
Melania Trump and Peng Liyuan Photos: चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग अपनी तीन दिवसीय राजकीय यात्रा पर अमेरिका में हैं. उनके साथ उनकी पत्नी पेंग लियुआन भी यूएस पहुंची हैं. जिनपिंग दंपति का राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप ने प्रोटोकॉल तोड़कर हवाई अड्डे पर स्वागत किया. दोनों महिलाओं का व्यक्तित्व बेहद खास है. वे जब भी पब्लिक में नजर आती हैं तो बड़ी खबर बन जाती है.
1/10
'फर्स्ट लेडीज' में से एक मॉडल और दूसरी सिंगर
दोनों 'फर्स्ट लेडीज' में से एक मॉडल और दूसरी सिंगर हैं. दोनों महिलाओं की कहानी काफी दिलचस्प है. मेलानिया ट्रंप ग्लैमरस मॉडलिंग बैकग्राउंड से आती हैं, जबकि पेंग लियुआन प्रसिद्ध लोक गायिका रही हैं. ये दोनों महिलाएं इस वक्त दुनिया की सबसे चर्चित और अपने-अपने मुल्कों में प्रभावशाली फर्स्ट लेडी हैं.
2/10
शांत स्वभाव की हैं मेलानिया ट्रंप
मेलानिया का स्वभाव शांत है. वे रिजर्व नेचर की हैं और अक्सर सामाजिक पहलों में नजर आती रहती हैं. वहीं, पेंग लियुआन WHO के साथ वैश्विक स्वास्थ्य अभियानों में योगदान दिखती हुई कई बार नजर आई हैं.
3/10
मॉडल से लेकर फर्स्ट लेडी तक का सफर
मेलानिया ट्रंप का जन्म स्लोवेनिया में हुआ था. उन्होंने दुनिया के सबसे बड़े फैशन हब में मॉडल के रूप में करियर शुरू हुआ था. पेरिस और मिलान जैसे फैशन राजधानियों में मॉडलिंग करने के बाद उन्होंने अपनी खास पहचान बनाई. ट्रंप से शादी के बाद भी उनका यह स्टाइलिश और ग्रेसफुल अंदाज सार्वजनिक छवि का एक अहम हिस्सा रहा है.
4/10
कम बोलना पसंद करती हैं मेलानिया
मेलानिया को अक्सर एक रिजर्व और कम बोलने वाली महिला के रूप में जाना जाता है, जो मीडिया की चकाचौंध से थोड़ा दूर रहना पसंद करती हैं. उन्होंने अपने पारिवारिक जीवन और बेटे बैरन ट्रंप की परवरिश को हमेशा प्राथमिकता दी है. उनकी यह रहस्यमयी और शांत प्रकृति उन्हें अन्य राजनीतिक हस्तियों से अलग और अनूठा व्यक्तित्व प्रदान करती है.
5/10
सामाजिक कार्यों में रखती हैं दिलचस्पी
फर्स्ट लेडी के रूप में मेलानिया लगातार बच्चों के कल्याण और साइबरबुलिंग के खिलाफ आवाज उठाती रही हैं. उन्होंने लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए 'बी बेस्ट' (Be Best) अभियान की शुरुआत की. मेलानिया ने सार्वनिक मंचों पर बच्चों के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य की रक्षा के लिए अपनी आवाज लगातार उठाई है.
6/10
कूटनीतिक मंचों पर बनी रहीं पति का साया
वैश्विक मंचों पर मेलानिया अपने पति डोनाल्ड ट्रंप का साया रही हैं. अपनी शालीनता और गरिमा से कूटनीतिक रिश्तों को मजबूती दी है. विदेशी दौरों और राजकीय बैठकों में उनकी परिपक्वता, शालीन वेशभूषा और मेहमाननवाजी ने हमेशा अंतरराष्ट्रीय मीडिया का ध्यान आकर्षित किया है. जिससे अमेरिका की सॉफ्ट पावर को नया आयाम मिला है.
7/10
प्रसिद्ध लोक गायिका से चीन की ताकतवर 'फर्स्ट लेडी' तक
चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की पत्नी पेंग लियुआन चीन की एक बेहद लोकप्रिय और प्रतिष्ठित लोक गायिका हैं. राष्ट्रपति शी जिनपिंग से विवाह करने से पहले ही वे चीन के राष्ट्रीय टेलीविजन पर एक जाना-पहचाना नाम बन चुकी थीं. वे अपनी देशभक्तिपूर्ण और सुरीली गायकी के लिए देश भर में करोड़ों दिलों पर राज करती थीं.
8/10
पीपुल्स लिबरेशन आर्मी में ऊंचा ओहदा
पेंग लियुआन प्रसिद्ध गायिका होने के साथ सैन्य अधिकारी भी हैं. वे चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) में मेजर जनरल के रैंक तक पहुंचने वाली महिला हैं. उन्होंने अपने संगीत के जरिए सेना के जवानों का हौसला बढ़ाया है. सैन्य पृष्ठभूमि और कला का यह अनूठा मेल उनके व्यक्तित्व को बेहद अनुशासित बनाता है.
9/10
वैश्विक मंच पर चीन का सांस्कृतिक चेहरा
पेंग लियुआन को चीन की "सॉफ्ट पावर" का सबसे बड़ा प्रतीक माना जाता है. जब वे राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ विदेशी दौरों पर जाती हैं, तो अपने मिलनसार स्वभाव, अंग्रेजी में कुशल संवाद और पारंपरिक चीनी फैशन सेंस से वैश्विक नेताओं और जनता को गहराई से प्रभावित करती हैं.
10/10
स्वास्थ्य और मानवाधिकार क्षेत्र में सक्रियता
संगीत के अलावा, पेंग विश्व स्वास्थ्य संगठन की टीबी और एचआईवी/एड्स की सद्भावना राजदूत रही हैं. उन्होंने चीन में स्वास्थ्य शिक्षा, महिलाओं के अधिकारों और बच्चों की शिक्षा के सुधार के लिए कई बड़े अभियानों का नेतृत्व किया है, जिससे उनकी एक करुणामयी और परोपकारी छवि उभरी है.