भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /फोटोज़
  • /ललित मोदी संग इटली में पोज देते हुए दिखे अनिल कपूर, ये 3 स्टार्स भी पार्टी में आए नजर; Photos वायरल

ललित मोदी संग इटली में पोज देते हुए दिखे अनिल कपूर, ये 3 स्टार्स भी पार्टी में आए नजर; Photos वायरल

Written ByAlkesh Kushwaha
Published: Nov 17, 2026, 12:13 IST|Updated: Nov 17, 2026, 12:27 IST
joinshare
इटली के फ्लोरेंस में ललित मोदी के साथ अनिल कपूर, संजय कपूर और चंकी पांडे की तस्वीरें वायरल हो रही हैं. इस डिनर पार्टी में महीप कपूर और भावना पांडे भी नजर आईं. जानिए इस खास मुलाकात की पूरी डिटेल.

बॉलीवुड सितारों की लाइफस्टाइल और उनकी पार्टियां हमेशा ही सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी रहती हैं. इस बार इंटरनेट पर कुछ ऐसी तस्वीरें सामने आई हैं, जिन्होंने हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है. इटली के खूबसूरत शहर फ्लोरेंस से कुछ लेटेस्ट फोटोज वायरल हो रही हैं, जिनमें अनिल कपूर, संजय कपूर और चंकी पांडे एक साथ नजर आ रहे हैं. खास बात यह है कि इस गैदरिंग में इनके साथ ललित मोदी भी दिखाई दे रहे 

lalit modi dinner party1/5

फ्लोरेंस के मशहूर रेस्टोरेंट में हुई मुलाकात

सोशल मीडिया पर सामने आई ये तस्वीरें फ्लोरेंस के पॉपुलर रेस्टोरेंट 'ला जियोस्ट्रा' की हैं. इन फोटोज को देखकर साफ पता चल रहा है कि सभी ने मिलकर एक शानदार शाम बिताई है. रेस्टोरेंट के होस्ट सोल्दानो कुंज डी'असबर्गो लोरेना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इन तस्वीरों को शेयर करते हुए मेहमानों का शुक्रिया अदा किया. उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा कि जब बॉलीवुड का ग्लैमर फ्लोरेंस की रूह से मिलता है, तो कुछ ऐसा ही नजारा होता है. उन्होंने आगे कहा कि भारतीय सिनेमा और कल्चर के असली आइकन्स के साथ यह एक बेहद खास शाम थी. टेबल पर शेयर की गई मुस्कान, टोस्ट और यादों के लिए उन्होंने सभी को थैंक्यू भी कहा.
lalit modi dinner party2/5

पत्नियां भी रहीं पार्टी में शामिल

इस खास डिनर में सिर्फ ये चार लोग ही नहीं थे, बल्कि संजय कपूर की पत्नी महीप कपूर और चंकी पांडे की पत्नी भावना पांडे भी मौजूद थीं. बता दें कि महीप और भावना काफी अच्छी दोस्त हैं और नेटफ्लिक्स के फेमस रियलिटी शो 'फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स' से दोनों को घर-घर में पहचान मिली है.
lalit modi dinner party3/5

भाइयों के रिश्ते पर बोले थे संजय कपूर

कपूर परिवार की बॉन्डिंग हमेशा से ही फैंस को काफी पसंद आती है. एक इंटरव्यू के दौरान संजय कपूर ने अपने बड़े भाइयों अनिल कपूर और बोनी कपूर के साथ अपने रिश्ते पर खुलकर बात की थी. उन्होंने बताया था कि अनिल और बोनी की उम्र में सिर्फ 13 महीने का फर्क है, इसलिए वे दोनों एक-दूसरे के सबसे ज्यादा करीब हैं और परिवार के इंजन की तरह काम करते हैं. संजय ने मजाकिया अंदाज में कहा कि वह घर में सबसे छोटे हैं, लेकिन ऐसा नहीं है कि वह भाइयों के पैर पड़ते हैं या उन्हें भाईसाब कहते हैं. वह अनिल को सीधे नाम लेकर ही बुलाते हैं, मगर दिल में दोनों के लिए बहुत इज्जत है. संजय के मुताबिक, वह अपने भाइयों के साथ दोस्त की तरह नहीं रह सकते, बल्कि वह अपने भतीजों अर्जुन और मोहित के ज्यादा करीब हैं.
lalit modi dinner party4/5

संजय कपूर और चंकी पांडे की दोस्ती

वहीं संजय कपूर और चंकी पांडे की दोस्ती भी बॉलीवुड में काफी पुरानी और पक्की मानी जाती है. हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि कपूर ब्रदर्स, चंकी पांडे और ललित मोदी किसी काम के सिलसिले में इटली पहुंचे हैं या फिर यह सिर्फ एक पर्सनल वेकेशन और कैजुअल गेट-टुगेदर है.
lalit modi dinner party5/5

60 साल की भाईचारे की मिसाल

इससे पहले करीब दो साल पहले तीनों भाइयों ने अपने भाईचारे के 60 साल पूरे होने का जश्न मनाया था. उस वक्त संजय कपूर ने सोशल मीडिया पर दो तस्वीरें शेयर की थीं, जिनमें पहली फोटो में अनिल, बोनी और संजय कैमरे के लिए पोज दे रहे थे और दूसरी उनकी जवानी के दिनों की थ्रोबैक फोटो थी. इसके साथ संजय ने कैप्शन में लिखा था कि 60 साल से ज्यादा का भाईचारा, प्यार और दोस्ती, उम्र तो बस एक नंबर है, इसे छिपाएं नहीं बल्कि फ्लॉन्ट करें. फिलहाल, इटली की इन नई तस्वीरों ने फैंस को एक्साइटेड कर दिया है और लोग कमेंट बॉक्स में तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.
TAGS:
Bollywood News

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
चतरा के प्रतापपुर में जंगल से मिली जली हुई लाश, देखकर कांप जाएगी रूह

चतरा के प्रतापपुर में जंगल से मिली जली हुई लाश, देखकर कांप जाएगी रूह

2

पिंक साफे में जहीर खान का 'रॉयल स्वैग', तो साड़ी में सागरिका ने लूटी महफिल, साले की शादी के इनसाइड Videos ने मचाया तहलका

3

भारत छोड़ते समय रो पड़ा अमेरिकी कपल: 5 हफ्ते की यात्रा के बाद VIDEO में बयां किया अपना दर्द; कही दिल छू लेने वाली बात

4

राजस्थान मौसम अपडेट: अगले एक सप्ताह मौसम रहेगा शुष्क, 4 डिग्री तक गिरेगा तापमान

5

बिग बॉस 20 में छिड़ी नई जंग: मनीष गोयल की पत्नी ने काजी तौकीर को लिया आड़े हाथों, लंबे-चौड़े पोस्ट से जमकर लताड़ा

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.