)
राजस्थान में एक बार फिर से क्रिकेट से लेकर बॉलीवुड के सितारे चमक रहे हैं. क्रिकेट के सरताज से लेकर फिल्मी गलियारों की हस्तियां अपने शाही लुक से लोगों का दिल जीत रहे हैं. दरअसल, पूर्व क्रिकेटर जहीर खान के साले और अभिनेत्री सागरिका घाटगे के भाई शिवजीत घाटगे की शाही शादी चर्चा में है. जयपुर के चौमूं स्थित 5-स्टार होटल में आयोजित इस समारोह में बॉलीवुड और क्रिकेट जगत की कई हस्तियां शामिल हुईं. शादी के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. हालांकि, सबसे ज्यादा ध्यान दूल्हे की बहन सागरिका घाटगे और उनके पति, पूर्व क्रिकेटर जहीर खान ने खींचा.
भाई की आरती उतारती दिखीं सागरिका
शादी से सामने आए एक वीडियो में सागरिका घाटगे अपने भाई शिवजीत घाटगे की आरती उतारती नजर आ रही हैं. पारंपरिक रस्म के दौरान वह खुश दिखाई दीं. इस मौके पर सागरिका साड़ी में सजी हुई थीं और उनका अंदाज शाही नजर आ रहा था. समारोह के दौरान सागरिका की मौजूदगी और पारंपरिक रस्मों में उनकी भागीदारी लोगों का ध्यान खींच रही है.
पिंक साफे में जहीर खान का रॉयल लुक
साले की शादी में जहीर खान भी देसी और शाही अंदाज में पहुंचे. उन्होंने ब्लैक बंदगला शेरवानी के साथ सफेद पायजामा पहना था. सिर पर बंधा पिंक कलर का साफा उनके लुक को खास बना रहा था. शादी के वीडियो और तस्वीरों में जहीर का यह रॉयल अंदाज खूब पसंद किया जा रहा है.
सागरिका के साड़ी लुक ने खींचा ध्यान
भाई की शादी के लिए सागरिका ने शिमरी साटन-सिल्क लुक वाली साड़ी चुनी. साड़ी का फैब्रिक और क्लासी अंदाज उनके लुक को रॉयल टच दे रहा था. इसके साथ उन्होंने मिनिमल जूलरी पहनी और बालों को क्लासिक बन में स्टाइल किया. उनका पूरा लुक सादगी और शाही अंदाज का मेल नजर आया.
शिवजीत घाटगे और पल्लवी विवाह के बंधन में बंध गए. दोनों की शादी पारंपरिक महाराष्ट्रीयन रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुई. शादी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दूल्हा-दुल्हन मंडप में विवाह की रस्में निभाते नजर आ रहे हैं. जयपुर के शाही माहौल में आयोजित इस समारोह में पारंपरिक परंपराओं और परिवार के खास पलों की खूबसूरत झलक देखने को मिली. शादी में एक से बढ़कर एक मजेदार एक्टिविटीज की गईं. इनमें रस्साकशीं भी शामिल है.
राजस्थान की शाही धरती पर फिर गूंजी शहनाई! क्रिकेट के दिग्गजों और फिल्मी सितारों की मौजूदगी में हुई सागरिका के भाई की ग्रैंड वेडिंग @ImZaheer #sagrikaghatge https://t.co/4vcHObfvUU
— Sandhya Yadav ✒️ (@Journosandhya) November 17, 2026
बेटे फतेहसिंह भी दिखे ट्रेडिशनल अंदाज में
शादी के जश्न में सागरिका और जहीर खान के बेटे फतेहसिंह भी शामिल हुए. वह ट्रेडिशनल कपड़ों में नजर आए और उनका लुक पसंद आया.

क्रिकेट और बॉलीवुड की हस्तियां पहुंचीं
इस शाही समारोह में क्रिकेट जगत से आशीष नेहरा, अजीत अगरकर और पार्थिव पटेल समेत कई पूर्व क्रिकेटर पहुंचे. आशीष नेहरा अपने परिवार के साथ समारोह में शामिल हुए. वहीं, बॉलीवुड से 'चक दे इंडिया' फेम अभिनेत्री विद्या मालवड़े भी शादी में पहुंचीं. जयपुर के चौमूं में हुए इस समारोह के वीडियो और तस्वीरें लगातार सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे हैं.
Reporter- Pradeep Soni