App

'देश में उड़ान भरने के लिए विमानों की भारी किल्लत, भारत को 1000 नए प्लेन की जरूरत'

देश में विमानों की भारी किल्लत पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि देश की एविएशन इंडस्ट्री की जरूरत को पूरा करने के लिए जल्द से जल्द 2000 से ज्यादा प्लेन्स की जरूरत है. आपको बता दें दिग्गज एयरलाइंस ने पहले ही 1200 प्लेन का ऑर्डर किया हुआ है.

'देश में उड़ान भरने के लिए विमानों की भारी किल्लत, भारत को 1000 नए प्लेन की जरूरत'

अगर आप अक्सर फ्लाइट से सफर करते हैं तो यह खबर आपसे जुड़ी है. देश का एविएशन सेक्टर अजीब दौर से गुजर रहा है. एक तरफ देश में फ्लाइट से सफर करने वालों की संख्या बढ़ रही है तो दूसरी तरफ विमानों की कमी ने एयरलाइंस की नींद उड़ा दी है. हालात यह है कि जरूरत को पूरा करने के लिए भारत को 1000 और नए विमानों के ऑर्डर देने की तैयारी करनी पड़ रही है. इसका खुलासा केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने अपने मिस्र दौरे के दौरान मीडिया से बातचीत में की है.

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल दो दिन के मिस्र दौरे पर हैं. उनका यह दौरा दोनों देशों के बीच ट्रेड, इन्वेस्टमेंट और आर्थिक रिश्तों को मजबूत करने के लिए हो रहा है. मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने देश के एविएशन सेक्टर के हालात को बया किया. उन्होंने साफ कहा कि भारत और मिस्र के बीच एयर कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की जरूरत है. मौजूदा समय केवल इजिप्टएयर (EgyptAir) ही दोनों देशों के बीच डायरेक्ट फ्लाइट्स का संचालन करती है. भारत के बेड़े में जैसे-जैसे नए विमान शामिल होंगे, वैसे-वैसे मिस्र के लिए भी फ्लाइट की संख्या बढ़ाना संभव हो पाएगा.

1200 प्लेन की पहले से बुकिंग

देश की बड़ी एयरलाइंस इंडिगो (IndiGo) और एयर इंडिया (Air India) पहले ही एयरबस (Airbus) और बोइंग जैसी दिग्गज मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों को 1200 से ज्यादा विमानों का ऑर्डर दे चुकी हैं. इसके बावजूद देश में विमानों की संख्या कम पड़ रही है. पीयूष गोयल ने आंकड़ों के बारे में जिक्र करते हुए बताया कि देश की जरूरत को पूरा करने के लिए 2,000 से ज्यादा विमानों की जरूरत है. इस कारण सरकार 1,000 नए विमानों के लिए ऑर्डर देने की पूरी तैयारी कर चुकी है.

टाइमली डिलीवरी को लेकर फंसा पेंच

केवल विमानों का ऑर्डर देना ही सही नहीं है, सबसे बड़ा पेंच टाइमली डिलीवरी को लेकर फंसा है. विमान बनाने वाली कंपनियों के पास पहले से ही पेंडिंग ऑर्डर्स का अंबार लगा हुआ है. यही कारण है कि नई डिलीवरी मिलने में काफी समय लग जाता है. सरकार भी अब एक्टिव मोड में है और एयरक्राफ्ट मैन्युफैक्चरर्स पर लगातार दबाव बना रही है और भारत की सप्लाई चेन तेज करने के लिए कह रही है. यदि प्लेन्स की समय पर डिलीवरी नहीं मिली तो देश में बढ़ते एयर ट्रैफिक को संभालना मुश्किल हो जाएगा.

भारत इस समय दुनिया के सबसे तेजी से बढ़ने वाले सिविल एविएशन मार्केट में से एक है. टियर-2 और टियर-3 सिटी के लोग अब ट्रेन या बस की बजाय फ्लाइट से सफर करने को तवज्जो दे रहे हैं. मिडल क्लास की बढ़ती इनकम के कारण फ्लाइट का क्रेज बढ़ा है. पैसेंजर्स की तरफ से बढ़ रही डिमांड के कारण एयरलाइंस को अपना नेटवर्क बढ़ाने के लिए एयरक्राफ्ट की जरूरत है. 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Kriyanshu Saraswat

Kriyanshu Saraswat

क्रियांशु सारस्वत वरिष्ठ बिजनेस जर्नलिस्ट (Business Journalist) हैं, उन्हें डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 17 साल का अनुभव है. मौजूदा समय में वह Zee News (Hindi) की डिजिटल टीम में बतौर 'असिस्टेंट न्यूज एडिटर' कार्यरत हैं. क्रियांशु को बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, टैक्सेशन, कमोडिटी और सरकारी योजनाओं आदि से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में महारथ हासिल है. Zee News से पहले क्रियांशु ने टाइम्स इंटरनेट, हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण और अमर उजाला की वेबसाइट में अहम संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं. इस दौरान क्रियांशु ने ऑटो, टेक्नोलॉजी और लाइफस्‍टाइल लीड की जिम्मेदारी संभाली है. अभी क्रियांशु बिजनेस लीड हैं. यूपी से ताल्‍लुक रखने वाले क्र‍ियांशु पत्रकार‍िता में पोस्ट ग्रेजुएट हैं.
Read More