भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /फोटोज़
  • /रहा नहीं गया... शादी तय थी, पहले ही दुल्हन से मिलने पहुंच गया दूल्हा, घरवालों ने पकड़ा और फिर

रहा नहीं गया... शादी तय थी, पहले ही दुल्हन से मिलने पहुंच गया दूल्हा, घरवालों ने पकड़ा और फिर

Written ByRanjana Kahar
Published: Nov 29, 2026, 12:26 IST|Updated: Nov 29, 2026, 12:40 IST
joinshare

बिहार के लखीसराय जिले के बड़हिया में देर शाम एक बेहद अनोखी और चौंकाने वाली घटना घटी, जिसने वहां मौजूद सभी लोगों को हैरान कर दिया. बताया जा रहा है कि एक युवक अपनी शादी से पहले होने वाली दुल्हन से मिलने के लिए चुपके से श्रीधर सेवा आश्रम पहुंचा था. उसने सोचा था कि किसी को पता नहीं चलेगा, लेकिन दुल्हन के परिवार वालों ने उसे देख लिया और रंगे हाथों पकड़ लिया. इसके तुरंत बाद वहां भारी हंगामा मच गया और अफरा-तफरी की स्थिति पैदा हो गई.
 

bihar news1/5

पहले ही दुल्हन से मिलने पहुंच गया दूल्हा

पूरा मामला लखीसराय के बड़हिया नगर क्षेत्र स्थित श्रीधर सेवाआश्रम का है. यहां देर शाम एक अजीब स्थिति पैदा हो गई, जब अपनी होने वाली दुल्हन से मिलने आए एक युवक को लड़की के परिजनों ने पकड़ लिया. दोनों की शादी 15 मार्च को तय थी. शादी से पहले की यह मुलाकात एक अलग मोड़ पर आ गई और मामला इतना बढ़ गया कि शादी पर ही सवाल खड़े हो गए.
bihar2/5

मचा हंगामा

जानकारी के अनुसार, वह युवक अपनी होने वाली पत्नी से मिलने आया था. इस दौरान लड़की के परिवार वालों ने उसे देख लिया और पकड़ लिया. इसके बाद वहां हंगामा मच गया.
bihar3/5

घरवालों ने पकड़ा तो भर दी मांग

इस मामले की सूचना पुलिस को दी गई. बताया जा रहा है कि पुलिस के पहुंचने से पहले ही उस युवक ने युवती के माथे पर सिंदूर लगा दिया. इस घटना के दौरान काफी देर तक श्रीधर सेवा आश्रम में अफरा-तफरी का माहौल रहा.
bihar4/5

पुलिस दोनों को ले गई थाने

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को थाने ले गई. मिली जानकारी के अनुसार, लड़की की पहचान डुमरी निवासी रंजीत तांती की बेटी निशा कुमारी के रूप में हुई है. युवक की पहचान मोकामा निवासी अनु प्रसाद के बेटे सुमित कुमार के रूप में हुई है.
bihar5/5

अफरा-तफरी का माहौल

घटनाक्रम के दौरान आश्रम परिसर में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा. सुमित टाइल्स और मार्बल के ठेकेदार के रूप में काम करता है. फिलहाल, पुलिस पूरे मामले के बारे में जानकारी जुटा रही है.
TAGS:
Bihar News

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
माफिया घोषित करने का क्या आधार है? इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यूपी सरकार से मांगा जवाब

माफिया घोषित करने का क्या आधार है? इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यूपी सरकार से मांगा जवाब

2

टैक्सी में सफर या फ्री शॉपिंग? बैंकॉक के ड्राइवर ने कैब को बना दिया मिनी मार्ट; कॉफी से लेकर मेकअप तक सब कुछ मुफ्त

3

बीच सड़क.. चलती स्कूटी पर रोमांस कर रहा कपल, भोपाल का खतरनाक 'किसिंग सीन' वायरल

4

कोटा में 'सफेद सिल्वर' की चमक! ऑफ सीजन में भी लहसुन के दामों में उछाल

5

Mann Ki Baat: पाकिस्तान को रौंदकर सैफ चैंपियन बनी टीम इंडिया को पीएम मोदी ने सराहा, लक्ष्य-सिंधु का भी किया जिक्र

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.