दिल्ली के संस्कृति स्कूल के छात्र क्रिश अग्रवाल ने साधारण पंखों को एयर प्यूरीफायर में बदलने वाला सस्ता फिल्टर तैयार किया है. उनके 'प्रोजेक्ट वायु' के लिए उन्हें प्रतिष्ठित डायना अवॉर्ड 2026 से सम्मानित किया गया है.
आज के टाइम में पॉल्यूशन एक बहुत बड़ा सिरदर्द बन चुका है, जिससे हर कोई परेशान है. ऐसे में दिल्ली के एक स्कूल के छात्र ने कुछ ऐसा कर दिखाया है जिसके बारे में जानकर आप भी उसकी तारीफ किए बिना नहीं रह पाएंगे. इस यूथ ने क्लासरूम के साधारण पंखे को ही एक ऐसा जुगाड़ बना दिया जो हवा को एकदम साफ कर देता है.
1/5
क्या है डायना अवॉर्ड?
वेल्स की राजकुमारी डायना की याद में स्थापित यह पुरस्कार दुनिया भर के उन युवाओं को दिया जाता है जो समाज में बदलाव लाने के लिए बेहतरीन काम करते हैं. क्रिश अग्रवाल ने न सिर्फ एक सस्ती तकनीक विकसित की, बल्कि यूथ को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने का काम भी किया है.
2/5
10 हजार से ज्यादा बच्चों को मिल रहा फायदा
शुरुआत में इस प्रोजेक्ट के तहत 295 क्लासरूम्स में 602 फिल्टर लगाए गए थे, जिससे लगभग 8 हजार बच्चों को साफ हवा मिलने लगी थी. डायना अवॉर्ड की वेबसाइट के मुताबिक, अब इस पहल से 10,000 से ज्यादा छात्र फायदा उठा रहे हैं. क्रिश और उनकी टीम अब दिल्ली के 45 और नए स्कूलों में इस तकनीक को ले जाने की तैयारी कर रही है.
3/5
महज 140 रुपये में तैयार होता है एक फिल्टर
मार्केट में मिलने वाले एयर प्यूरीफायर काफी महंगे होते हैं जिन्हें हर स्कूल अफोर्ड नहीं कर सकता. लेकिन क्रिश के इस फिल्टर की मैन्युफैक्चरिंग कॉस्ट सिर्फ 140 रुपये आती है. खास बात यह है कि प्रोजेक्ट वायु की टीम जरूरतमंद स्कूलों को ये फिल्टर बिल्कुल फ्री में देती है. हवा को साफ रखने के लिए इन फिल्टरों को हर महीने चेंज भी किया जाता है. टेस्ट में पाया गया कि यह तकनीक बंद कमरे में सिर्फ 60 मिनट के अंदर PM2.5 के लेवल को 90 परसेंट से ज्यादा कम कर देती है.
4/5
क्या है 'प्रोजेक्ट वायु' और कैसे करता है काम?
डायना अवॉर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट के अनुसार, क्रिश अग्रवाल ने अपने साथी छात्र समर्थ मीटले के साथ मिलकर 'प्रोजेक्ट वायु' की शुरुआत की थी. इस प्रोजेक्ट का मेन मकसद जरूरतमंद स्कूलों में कम कीमत में साफ हवा पहुंचाना था. इसके लिए उन्होंने एक ऐसा इलेक्ट्रोस्टैटिक फिल्टर बनाया जिसे क्लासरूम के सीलिंग फैन पर आसानी से लगाया जा सकता है. जब पंखा चालू होता है, तो यह फिल्टर बैलून की तरह फूल जाता है और हवा में मौजूद जहरीले कणों जैसे PM2.5 को अपने अंदर सोख लेता है.
5/5
साधारण पंखों को एयर प्यूरीफायर में बदलने वाला सस्ता फिल्टर
दिल्ली में बढ़ता प्रदूषण किसी से छिपा नहीं है. इस गंभीर समस्या से निपटने के लिए जहां लोग महंगे एयर प्यूरीफायर खरीदते हैं, वहीं दिल्ली के एक स्कूली छात्र ने बहुत ही आसान और सस्ता तरीका खोज निकाला है. न्यू दिल्ली के संस्कृति स्कूल में पढ़ने वाले क्रिश अग्रवाल ने साधारण क्लासरूम फैन को ही एयर प्यूरीफायर में बदल दिया है. उनके इस शानदार सोशल वर्क और इनोवेशन के लिए उन्हें साल 2026 का प्रतिष्ठित डायना अवॉर्ड दिया गया है.