)
World News : अमेरिका में जस्टिस डिपार्टमेंट (DOJ) ने ईरान समर्थित 3 लोगों के खिलाफ अमेरिका और यूरोप में कई साजिशों में शामिल होने के आरोप तय किए हैं. विभाग का आरोप है कि ये लोग अमेरिका और यूरोप में कई आतंकी गतिविधी में शामिल थे. जस्टिस डिपार्टमोंट के मुताबिक, इन ईरानी एजेंट्स ने UK के एक एयर फोर्स बेस पर आतंकी साजिश रची थी, साथ ही ये सितंबर 2026 में UK के RAF फेयरफोर्ड के पास हुई एक बड़ी घटना में भी शामिल थे. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात थी.
इस मामले में ईरानी-इराकी नागरिक मोहम्मद बाकर साद दाऊद अल सादी, ईरानी नागरिक मोहसेन मोहजेरी और एक इराकी नागरिक मोहम्मद अली अल-हसानी के खिलाफ मैनहट्टन फेडरल कोर्ट में जारी एक चार्जशीट में आरोप तय किए गए थे. तीनों में से अल-सादी अकेला कस्टडी में है. उस पर पहले भी US फेडरल कोर्ट में चार्ज लगाया गया था.
FBI डायरेक्टर काश पटेल ने अपने 'X' हैंडल पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा,' ईरान समर्थित 3 लोगों पर 8 मामलों में आरोप तय किए गए हैं. इन पर अमेरिका और यूरोप में लगभग 20 आतंकवादी हमलों और हमलों की कोशिशों में शामिल होने का आरोप है. इनमें अमेरिकी सैनिकों वाले एक मिलिट्री बेस को निशाना बनाने की नाकाम साजिश भी शामिल है. सिर्फ 21 महीनों में, हमने 1,300 से अधिक आतंकवादियों की गतिविधियों को रोका है और विदेशी आतंकवादी संगठनों (FTO) से जुड़े लगभग 7,000 लोगों को गिरफ्तार किया है, जो 1,057 प्रतिशत की वृद्धि है. हम उन लोगों के खिलाफ लगातार कार्रवाई करते रहेंगे जो अमेरिकियों और हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा हैं.'
जस्टिस डिपार्टमेंट ने इन आरोपियों पर काताएब हिज्बुल्लाह और ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स के सपोर्ट में करीब 20 हमलों और हमलों की कोशिशों में शामिल होने का आरोप लगाया है.
Three Iranian-backed operatives have been indicted on eight counts for their alleged roles in nearly 20 terrorist attacks and attempted attacks across the U.S. and Europe — including a foiled plot targeting a military base housing American troops. In just 21 months, we’ve disrupted more than 1,300 terrorists and made nearly 7,000 FTO-related arrests — a 1,057% increase. We will continue to relentlessly pursue those who threaten Americans and our national security. — DKP 🇺🇸
— FBI Director Kash Patel (@FBIDirectorKash) November 11, 2026
कहा जाता है कि इस नेटवर्क ने ईरान युद्ध शुरू होने के बाद यूरोपियन यहूदी समुदायों के खिलाफ आतंकवादी हमलों में मदद की, जिनमें अप्रैल में लंदन में 2 यहूदी लोगों पर चाकू से हमला और लंदन के एक सिनेगॉग में आग लगाना शामिल था. आरोप है कि आरोपियों ने लाइव वीडियो कॉल के दौरान हमलावरों को आदेश दिए और बाद में प्रोपेगैंडा फुटेज बांटे.
अप्रैल 2026 में अल सादी, अल हसनी और मोहजेरी दूसरे अनजान लोगों के साथ एक कमरे में एक हमलावर के साथ फेसटाइम कॉल पर थे, जो लंदन में एक यहूदी चैरिटी पर फायरबॉम्बिंग कर रहा था.
जस्टिस डिपार्टमेंट के मुताबिक, एक दिन बाद अल हसानी ने एक ऐसे व्यक्ति के साथ वीडियो कॉल पर बात की, जो लंदन के एक सिनेगॉग पर हमला कर रहा था. अल हसानी ने हमलावर से कहा कि इसे क्रिसमस ट्री की तरह जलाओ, फिर उस व्यक्ति ने एक विस्फोटक जलाया और उसे इमारत पर फेंक दिया. आरोप पत्र में कहा गया कि हमलों के बाद नेटवर्क ने फुटेज को प्रोपेगैंडा के तौर पर बांटा.
साजिशों में RAF फेयरफील्ड पर हमले की कोशिश शामिल थी. यह एक ब्रिटिश एयरबेस था, जहां अमेरिकी सेना तेनात थीं. इसके अलावा आरोपी न्यूयॉर्क में एक सिनेगॉग पर बमबारी की कोशिश में भी शामिल थे. अल सादी ने न्यूयॉर्क में जेल में रहते हुए रिश्तेदारों के साथ कोडेड मैसेज के जरिए दूसरे 2 आरोपियों के साथ हमलों को कोऑर्डिनेट करने की कोशिश की, ताकि यह निर्देश दिया जा सके कि हमले करने वालों के पास पैसे पहुंच जाएं.
न्यूयॉर्क में US अटॉर्नी जेमी मैकडोनाल्ड ने इसको लेकर कहा,' इन आरोपियों ने ईरान से जुड़े आतंकवादी संगठनों की तरफ से आतंक का एक कैंपेन चलाने में मदद की, जिसमें यूरोप और अमेरिका में यहूदी समुदायों और ब्रिटिश मिलिट्री बेस, RAF फेयरफोर्ड को निशाना बनाया गया, जहां अमेरिकी सैनिक रहते हैं. उन्होंने कहा कि ईरान और ईरान के सपोर्ट वाले आतंकवादी समूहों से अमेरिका और हमारे साथियों को जो खतरा है, वह मनगढ़ंत नहीं बिल्कुल सच है.