भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /फोटोज़
  • /भारतीय मूल की विनी रमन के प्यार में 'क्लीन बोल्ड' हुए थे मैक्सवेल, बेहद फिल्मी है 'बिग शो' की लव स्टोरी

भारतीय मूल की विनी रमन के प्यार में 'क्लीन बोल्ड' हुए थे मैक्सवेल, बेहद फिल्मी है 'बिग शो' की लव स्टोरी

Written ByRitesh Kumar
Published: Nov 03, 2026, 01:04 PM IST|Updated: Nov 03, 2026, 01:19 PM IST
joinshare

ऑस्ट्रेलिया के स्टार क्रिकेटर ग्लेन मैक्सवेल ने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया है. 'बिग शो' के नाम से मशहूर मैक्सवेल के 16 सालों के अंतरराष्ट्रीय करियर में कई उतार-चढ़ाव आए. उन्होंने अपने दम पर कई मैचों में ऑस्ट्रेलिया को जीत दिलाई, जबकि कई बार विलेन भी साबित हुए. ग्लेन मैक्सवेल ने भारतीय मूल की लड़ी विनी रमन के साथ मार्च, 2022 में शादी की.
 

Who is Glenn Maxwell Wife1/5

कौन हैं मैक्सवेल की वाइफ

स्टार क्रिकेटर ग्लेन मैक्सवेल की पत्नी का नाम विनी रमन है. वो भारतीय मूल की एक क्लिनिकल फार्मासिस्ट हैं, जो मेलबर्न में रहती हैं. 3 मार्च 1993 को ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में जन्मीं विनी, अपने हाई-प्रोफाइल पारिवारिक जीवन के साथ-साथ अपने पेशेवर मेडिकल करियर को भी बखूबी संभाल रही हैं. विनी रमन एक दक्षिण भारतीय तमिल ब्राह्मण परिवार से हैं. उनके माता-पिता, वेंकट रमन और विजयलक्ष्मी रमन, मूल रूप से तमिलनाडु के चेन्नई से ऑस्ट्रेलिया जाकर बस गए थे. उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई परिवेश और पारंपरिक भारतीय संस्कृति, दोनों के बीच संतुलन बनाते हुए अपना जीवन बिताया है.
Glenn Maxwell and Vini Raman2/5

कब और कैसे हुई मैक्सवेल और विनी की मुलाकात?

ग्लेन मैक्सवेल और विनी रमन की पहली मुलाकात 2013 के आखिर में 'मेलबर्न स्टार्स' के एक कार्यक्रम में हुई थी. कई सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद, फरवरी 2020 में उनकी सगाई हो गई. इसके बाद 2022 में दोनों क्रिश्चियन और ब्राह्मण परंपरा के अनुसार शादी के बंधन में बंधे.
Glenn Maxwell Marriage3/5

दो तरीकों से शादी

मैक्सवेल और विनी ने मार्च 2022 में दो अलग-अलग रीति-रिवाजों से शादी की. पहले 18 मार्च को मेलबर्न में क्रिश्चियन रीति-रिवाज से शादी हुई और फिर 27 मार्च को पूरे तमिल हिंदू रीति-रिवाजों के साथ विवाह संपन्न हुआ. ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर को हिंदू दूल्हे के पोशाक में देख फैंस बेहद खुश हुए. मैक्सवेल उन चुनिंदा विदेशी खिलाड़ियों में से एक हैं, जिन्हें भारतीय फैंस बहुत प्यार करते हैं.
Glenn Maxwell Child4/5

दो बच्चों के माता-पिता

मैक्सवेल और विनी रमन के घर 11 सितंबर, 2013 को एक नन्हा मेहमान आया. ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ने बेटे का नाम लोगन रखा. 2026 में दोनों की खुशी डबल हो गई. विनी रमन ने बेटी को जन्म दिया और उनका परिवार पूरा हो गया. मैक्सवेल ने बेटी का नाम माइया रखा.
Glenn Maxwell IPL Stats5/5

आईपीएल में फ्लॉप रहे 'बिग शो'

ग्लेन मैक्सवेल ने विनी रमन से शादी कर इंडियन कनेक्शन तो बना लिया, लेकिन इंडियन प्रीमियर लीग में वो कभी उतना प्रभाव नहीं छोड़ सके. ऐसे नहीं है कि उन्हें मौके नहीं मिले. फ्रेंचाइजियों ने उनपर बंपर पैसा लुटाया, लेकिन मैक्सवेल ने बार-बार उनका दिल तोड़ा. पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के साथ 1-1 सीजन को छोड़ दें तो मैक्सवेल का आईपीएल करियर पूरी तरह से फ्लॉप रहा. स्टार बल्लेबाज ने IPL में 141 मुकाबले खेले. 23.88 की औसत से वो सिर्फ 2819 रन बना सके. आईपीएल 2025 में वो पंजाब किंग्स का हिस्सा थे, जहां उन्होंने 8.00 की शर्मनाक औसत से 6 पारियों में सिर्फ 48 रन बनाए.
TAGS:
Cricket

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
20 फीट नीचे गिरी SUV, कार के उड़े परखच्चे: सीट बेल्ट ने बचाई 2 भाइयों की जान,  जा रहे थे उज्जैन

20 फीट नीचे गिरी SUV, कार के उड़े परखच्चे: सीट बेल्ट ने बचाई 2 भाइयों की जान, जा रहे थे उज्जैन

2

पीड़ितों ने एक-दूसरे की जमापूंजी दांव पर लगाई! एक ऐप से लगा लाखों लोगों को लगा 1200 करोड़ का चूना; कहानी फर्जी SD Pay की

3

'हमेशा के लिए प्रदर्शन स्थल को कब्जा करके नहीं रख सकते, किसान-ट्रेड यूनियन कहां जाएंगे?', प्रदर्शनकारियों से बोला सुप्रीम कोर्ट

4

'हिसुआ मेरा बगीचा है, फूल तोड़ने वाले का हाथ तोड़ दूंगा', विधायक अनिल सिंह की अपराधियों को खुली चेतावनी

5

38 सीटों वाली बस में 92 बच्चे ठूंस-ठूंस कर भरे, ट्रैफिक पुलिस ने काटा 10,000 का चालान

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.