छठ महापर्व में मिट्टी के चूल्हे का अपना अलग महत्व है. मान्यता और परंपरा के अनुसार, छठ का प्रसाद पूरी शुद्धता और पवित्रता के साथ तैयार किया जाता है. इसके लिए मिट्टी के नए चूल्हे का इस्तेमाल किया जाता है. चूल्हे में गोइठे की आंच और आम की लकड़ियों का इस्तेमाल इस परंपरा को और खास बनाता है.
लोक आस्था का महापर्व छठ, जहां आस्था के साथ-साथ शुद्धता और पवित्रता का भी विशेष महत्व है. इस महापर्व में बनने वाला प्रसाद सिर्फ एक व्यंजन नहीं, बल्कि करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था, विश्वास और सदियों पुरानी परंपरा का प्रतीक है. यही वजह है कि आधुनिकता के इस दौर में भी छठ का महाप्रसाद पारंपरिक मिट्टी के चूल्हे पर ही तैयार किया जाता है.
1/7
शुद्धता और पवित्रता का भी विशेष महत्व
लोक आस्था का महापर्व छठ, जहां आस्था के साथ-साथ शुद्धता और पवित्रता का भी विशेष महत्व है. इस महापर्व में बनने वाला प्रसाद सिर्फ एक व्यंजन नहीं, बल्कि करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था, विश्वास और सदियों पुरानी परंपरा का प्रतीक है. यही वजह है कि आधुनिकता के इस दौर में भी छठ का महाप्रसाद पारंपरिक मिट्टी के चूल्हे पर ही तैयार किया जाता है.
2/7
छठ मइयां का व्रत करने से मिलता है पुण्य
छठ व्रती लालती देवी का कहना है कि आम की लकड़ी मिट्टी का चूल्हा पर्व में शुभ माना जाता है. मिट्टी का चूल्हे पर और आम की लकड़ी से छठ का प्रसाद बनाने की परंपरा पूर्वजों से चली आ रही है. छठ मइयां का व्रत करने से पुण्य मिलता है.
3/7
हमारी संस्कृति, संस्कार और विरासत का भी महापर्व
यही तो छठ महापर्व की खूबसूरती है, जहां आधुनिकता के बीच भी परंपराओं की जड़ें मजबूत हैं. मिट्टी के चूल्हे को आकार देती महिलाओं के हाथ और छठ के पारंपरिक गीतों की गूंज बता रही है कि यह पर्व सिर्फ पूजा नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, संस्कार और विरासत का भी महापर्व है.
4/7
छठ महापर्व की यह परंपरा आज भी बरकरार
समय बदला, रहन-सहन बदला और रसोई के तौर-तरीके भी बदल गए, लेकिन छठ महापर्व की यह परंपरा आज भी बरकरार है. मिट्टी के चूल्हे पर बनने वाला ठेकुआ और अन्य प्रसाद सिर्फ स्वाद नहीं, बल्कि पीढ़ियों से चली आ रही आस्था और संस्कृति की पहचान है.
5/7
छठ का प्रसाद पूरी शुद्धता और पवित्रता के साथ तैयार किया जाता
दरसअल, छठ महापर्व में मिट्टी के चूल्हे का अपना अलग महत्व है. मान्यता और परंपरा के अनुसार, छठ का प्रसाद पूरी शुद्धता और पवित्रता के साथ तैयार किया जाता है. इसके लिए मिट्टी के नए चूल्हे का इस्तेमाल किया जाता है. चूल्हे में गोइठे की आंच और आम की लकड़ियों का इस्तेमाल इस परंपरा को और खास बनाता है.
6/7
इसी मिट्टी के चूल्हे पर छठ का बनता है प्रसाद
मिट्टी का चूल्हा बना रहीं छठ व्रती महिलाओं का कहना है कि चूल्हा बनाते समय यहीं पर छठी माइयां का गीत गाया जाता है. इसी मिट्टी के चूल्हे पर छठ का प्रसाद बनता है.
7/7
छठ महापर्व में मिट्टी के चूल्हे का अपना अलग महत्व
तस्वीरों में दिख रही ये महिलाएं छठ महापर्व की तैयारियों में जुटी हैं. कोई मिट्टी को आकार देकर चूल्हा बना रही है, तो कोई छठ की पारंपरिक तैयारियों को पूरा करने में लगी है. साथ ही माहौल में गूंज रहे छठ के पारंपरिक गीत पर्व की आस्था और भक्ति को और खास बना रहे हैं.
रिपोर्ट: इश्तेयाक खान