भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /फोटोज़
  • /बिहार में बाढ़ का कहर: 11 जिलों की 201 पंचायतें जलमग्न, NDRF-SDRF की 34 टीमें तैनात

बिहार में बाढ़ का कहर: 11 जिलों की 201 पंचायतें जलमग्न, NDRF-SDRF की 34 टीमें तैनात

Edited ByShailendra
Published: Sep 05, 2026, 05:03 PM IST|Updated: Sep 05, 2026, 05:12 PM IST
joinshare
बाढ़ प्रभावित लोगों को दो समय गर्म भोजन उपलब्ध कराने के लिए विभिन्न जिलों में कुल 38 सामुदायिक रसोई केंद्रों का संचालन किया जा रहा है, जहां अब तक लगभग 1.21 लाख लोगों को भोजन (थाली) कराया गया है . इसके अतिरिक्त वैशाली जिले में 1 राहत शिविर भी संचालित किया जा रहा है, जहां लगभग 326 बाढ़ पीड़ित शरणार्थियों के लिए आवासन, भोजन और चिकित्सा इत्यादि की मुकम्मल व्यवस्था की गई है.

बिहार में नदियों के बढ़े जलस्तर और बाढ़ की स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार आपदा प्रबंधन विभाग पूरी तरह से मुस्तैद है और प्रभावित क्षेत्रों में त्वरित राहत और बचाव कार्य चलाए जा रहे हैं . राज्य के 11 जिलों पटना, भोजपुर, सारण, वैशाली, भागलपुर, बेगूसराय, बक्सर, समस्तीपुर, मुंगेर, कटिहार और अरवल के कुल 50 प्रखंडों की 201 पंचायतों में लगभग 10.26 लाख की आबादी बाढ़ से प्रभावित हुई है . इस आपदा से निपटने और लोगों को राहत पहुंचाने के लिए प्रशासन की ओर से युद्ध स्तर पर कदम उठाए गए हैं.

प्रभावित क्षेत्रों में त्वरित राहत और बचाव कार्य1/6

प्रशासन की ओर से युद्ध स्तर पर कदम उठाए गए

बिहार में नदियों के बढ़े जलस्तर और बाढ़ की स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार आपदा प्रबंधन विभाग पूरी तरह से मुस्तैद है और प्रभावित क्षेत्रों में त्वरित राहत और बचाव कार्य चलाए जा रहे हैं . राज्य के 11 जिलों पटना, भोजपुर, सारण, वैशाली, भागलपुर, बेगूसराय, बक्सर, समस्तीपुर, मुंगेर, कटिहार और अरवल के कुल 50 प्रखंडों की 201 पंचायतों में लगभग 10.26 लाख की आबादी बाढ़ से प्रभावित हुई है . इस आपदा से निपटने और लोगों को राहत पहुंचाने के लिए प्रशासन की ओर से युद्ध स्तर पर कदम उठाए गए हैं.
राहत बचाव कार्य जारी2/6

सड़क से निकाला जा रहा बाढ़ का पानी

बाढ़ पीड़ितों को सुलभ स्वास्थ्य सुविधा और सुरक्षित आवागमन प्रदान करने के लिए प्रभावित क्षेत्रों में 50 चिकित्सा शिविर, 19 वोट एम्बुलेंस और 36 पशु चिकित्सा शिविर संचालित किए जा रहे हैं. विस्थापित और प्रभावित आबादी के निष्क्रमण और आवागमन को सुगम बनाने के लिए कुल 858 नावों का परिचालन कराया जा रहा है. इसके साथ ही प्रभावित परिवारों के बीच अब तक लगभग 12,000 से अधिक पॉलीथीन शीट और लगभग 2300 ड्राई राशन पैकेट का वितरण किया जा चुका है.
मुकम्मल व्यवस्था की गई3/6

लगभग 326 बाढ़ पीड़ित शरणार्थियों के लिए आवासन

बाढ़ प्रभावित लोगों को दो समय गर्म भोजन उपलब्ध कराने के लिए विभिन्न जिलों में कुल 38 सामुदायिक रसोई केंद्रों का संचालन किया जा रहा है, जहां अब तक लगभग 1.21 लाख लोगों को भोजन (थाली) कराया गया है. इसके अतिरिक्त वैशाली जिले में 1 राहत शिविर भी संचालित किया जा रहा है, जहां लगभग 326 बाढ़ पीड़ित शरणार्थियों के लिए आवासन, भोजन और चिकित्सा इत्यादि की मुकम्मल व्यवस्था की गई है.
खतरनाक घाट जाने से लोगों को रोका गया4/6

एसडीआरएफ को भेजा

संभावित खतरों से निपटने और त्वरित राहत व बचाव कार्य के लिए राज्य में एनडीआरएफ की 07 और एसडीआरएफ की 27 टीमों को विभिन्न प्रभावित जिलों में तैनात किया गया है. पटना के गांधीघाट (50.57 मीटर), बंका घाट (49.45 मीटर) और पंडारक (43.79 मीटर) में गंगा नदी का जलस्तर सर्वोच्च जलस्तर (एचएफएल) से ऊपर बह रहा है, जबकि गंडक, कोसी, बूढ़ी गंडक, पुनपुन और घाघरा नदी विभिन्न स्थानों पर खतरे के निशान से ऊपर हैं. सारण जिले के माही नदी में त्रिलोकचक में 20 मीटर में तटबंध क्षतिग्रस्त हुआ है. मौके पर एसडीआरएफ को भेजा गया है.
1.21 लाख लोगों को कराया भोजन5/6

पटना नगर निगम के 6 अंचलों में कुल 94 पंप

वाल्मीकिनगर बराज पर गंडक नदी का जलस्राव 1.26 लाख क्यूसेक, बीरपुर बराज पर कोसी का जलस्राव 1.77 लाख क्यूसेक और इन्द्रपुरी बराज पर सोन नदी का जलस्राव 3.07 लाख क्यूसेक दर्ज किया गया है. बिहार मौसम सेवा केंद्र की ओर से अगले 2 दिनों में राज्य के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम एवं कुछ स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना जताए जाने के मद्देनजर आपदा प्रबंधन विभाग पूरी स्थिति पर लगातार और सूक्ष्म निगरानी रखे हुए है. जलजमाव रोकने के लिए पटना मे आज बारिश के क्रम में पटना शहर के सभी 56 डीपीएस चालू हैं और पटना नगर निगम के 6 अंचलों में कुल 94 पंप (7.5 एचपी–83 एचपी) अतिरिक्त भी जल निकासी के लिए कार्यरत हैं.
पटना और दानापुर कैनाल में डिस्चार्ज बंद6/6

हेल्पलाइन नंबर 1070 पर सम्पर्क करें

पटना और दानापुर कैनाल में जल संसाधन विभाग द्वारा डिस्चार्ज बंद किया जा रहा है ताकि शहर की जल निकासी पर दवाब न पड़े . विभिन्न छोटे 13 नालों पर गंगा से बैक फ्लों रोकने के लिए स्लूस गेट बंद कर दिए गए हैं और नालों से जल निकासी के लिए पटना नगर निगम द्वारा पंप सेट लगाए जा रहे हैं. किसी भी आपातकालीन स्थिति में आपदा प्रबंधन विभाग के राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र (SEOC) के हेल्पलाइन नंबर 1070 पर सम्पर्क करें.
TAGS:
Bihar Flood

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
'रेड डायरी' में 250 लोगों के नाम, 32 हजार लोगों से पूछताछ, संदेह के घेरे में क्यों आए दुर्ग के लोग?

'रेड डायरी' में 250 लोगों के नाम, 32 हजार लोगों से पूछताछ, संदेह के घेरे में क्यों आए दुर्ग के लोग?

2

ललन सिंह मौन, अनंत सिंह Gone: वोटिंग से पहले तय हो गई थी कार्रवाई, MLC नतीजों से पहले हो गया निष्कासन

3

एक गलत गाड़ी, अनजान शहर और 16 दिन की तलाश! ChatGPT-Google की मदद से घर लौटीं 70 साल की रजाक बी

4

मौका पर चौका मारने अनंत सिंह से मिलने पहुंचीं नीतू सिंह, कांग्रेस के पाले में लाने की कोशिश तो नहीं!

5

दिल्ली के कारोबार पर संकट! आखिर व्यापारियों को क्यों सता रहा ₹10000 करोड़ तक के नुकसान का डर?

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.