भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /फोटोज़
  • /भगवान कृष्ण के बेटे राजा साम्भ को यहीं मिली थी श्राप से मुक्ति! पटना के उलार सूर्य मंदिर में छायी छठ की रौनक, फोटोज

भगवान कृष्ण के बेटे राजा साम्भ को यहीं मिली थी श्राप से मुक्ति! पटना के उलार सूर्य मंदिर में छायी छठ की रौनक, फोटोज

Edited ByShailendra
Published: Nov 15, 2026, 10:30 AM IST|Updated: Nov 15, 2026, 10:42 AM IST
joinshare
बिहार की राजधानी पटना के दुल्हिनबाजार स्थित मन्नत का मंदिर कहे जाने वाले उलार सूर्य धाम में छठ व्रतियों का आना शुरू हो गया है. श्रद्धालु यहां अपनी पुरानी मन्नतें उतारने पहुंच रहे हैं, तो कई श्रद्धालु नई मन्नतों के साथ इस धाम पर पहुंच रहे हैं.

देश के 12 सूर्य मंदिरों में एक पटना का उलार सूर्य मंदिर है. मान्यता के अनुसार, भगवान कृष्ण के पुत्र राजा साम्भ को ऋषि-मुनियों के श्राप से यहीं मुक्ति मिली थी. यहां मांगी गई हर मन्नत पूरी होती है. देश ही नहीं, बल्कि विदेश से भी छठ व्रती मन्नत मांगने आते हैं. मंदिर परिसर में बने तालाब में स्नान करने से चर्म रोग से भी मुक्ति मिलती है.

Ular Surya Mandir1/9

यहां मांगी गई पूरी होती है हर मन्नत

देश के 12 सूर्य मंदिरों में एक पटना का उलार सूर्य मंदिर है. मान्यता के अनुसार, भगवान कृष्ण के पुत्र राजा साम्भ को ऋषि-मुनियों के श्राप से यहीं मुक्ति मिली थी. यहां मांगी गई हर मन्नत पूरी होती है.
Ular Surya Mandir2/9

मन्नत मांगने आते हैं छठ व्रती

देश ही नहीं, बल्कि विदेश से भी छठ व्रती मन्नत मांगने आते हैं. मंदिर परिसर में बने तालाब में स्नान करने से चर्म रोग से भी मुक्ति मिलती है.
Ular Surya Mandir3/9

पटना के दुल्हिनबाजार स्थित मन्नत का मंदिर

बिहार की राजधानी पटना के दुल्हिनबाजार स्थित मन्नत का मंदिर कहे जाने वाले उलार सूर्य धाम में छठ व्रतियों का आना शुरू हो गया है. श्रद्धालु यहां अपनी पुरानी मन्नतें उतारने पहुंच रहे हैं, तो कई श्रद्धालु नई मन्नतों के साथ इस धाम पर पहुंच रहे हैं.
Ular Surya Mandir4/9

नेटुआ का नाच कराने की भी परंपरा

मान्यता के अनुसार, जो छठ व्रती यहां भगवान भास्कर को अर्घ्य देते हैं, उनकी हर मनोकामना पूर्ण होती है. इसी संकल्प के साथ लोग यहां पहुंचते हैं और भगवान भास्कर की पूजा कर मन्नत मांगते हैं. मन्नत पूरी होने के बाद यहां नेटुआ का नाच कराने की भी परंपरा है.
Ular Surya Mandir5/9

छठ व्रती मन्नत पूरी होने पर सूर्य मंदिर पहुंची हैं

तस्वीर में आप देख सकते हैं कि किस तरह छठ व्रती मन्नत पूरी होने पर सूर्य मंदिर पहुंची हैं और भगवान भास्कर के मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए जा रही हैं. वहीं, कई श्रद्धालु मन्नत पूरी होने के बाद अपने बच्चों का मुंडन कराती हैं, तो कई लोग नेटुआ (लौंडा) का नाच भी करा रहे हैं. छठ व्रती भगवान भास्कर के मंदिर समेत तालाब की परिक्रमा कर रहे हैं और भगवान भास्कर की पूजा-अर्चना करते दिख रहे हैं.
Ular Surya Mandir6/9

मन्नत को उतारने के लिए हम गुजरात के सूरत से यहां पहुंचे

गुजरात के सूरत से पहुंची सोनी गुप्ता बताती हैं कि पुत्र प्राप्ति के लिए हमने मन्नत मांगी थी. भगवान भास्कर ने हमारी पुकार सुनकर हमारी मन्नत पूरी की है. इस मन्नत को उतारने के लिए हम गुजरात के सूरत से यहां पहुंचे हैं.
Ular Surya Mandir7/9

पुत्र के लिए मन्नत मांगी गई

वहीं, पटना से पहुंची गुड़िया देवी बताती हैं कि पुत्र के लिए मन्नत मांगी गई थी, जो आज पूरी हो गई है. इसी को लेकर हम लोग पूरे परिवार के साथ उलार सूर्य मंदिर पहुंचे हैं और यहां भगवान भास्कर को अर्घ्य देंगे.
Ular Surya Mandir8/9

यह एक प्राचीन स्थल

उलार सूर्य मंदिर के महंत अवध बिहारी दास ने बताया कि यह एक प्राचीन स्थल है. यहां आदिकाल से लोग भगवान की आराधना करते आ रहे हैं. जो लोग भी मन्नत मांगते हैं, उन सबकी मनोकामना पूरी होती है. छठ पर्व पर पूरे हिंदुस्तान के साथ-साथ नेपाल से भी लोग भगवान भास्कर की पूजा करने पहुंचते हैं.
Ular Surya Mandir9/9

चर्म रोग से भी मुक्ति मिलती है!

सबसे खास बात यह है कि सूर्य मंदिर प्रांगण में स्थित तालाब में स्नान करने से लोगों को चर्म रोग से भी मुक्ति मिलती है और सच्चे दिल से जो भी मनोकामना मांगी जाती है, वह पूरी हो जाती है. मन्नत का मंदिर कहे जाने वाले उलार सूर्य मंदिर में श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया है. हर कोई अपनी-अपनी मनोकामना के साथ उलार सूर्य मंदिर पहुंच रहा है. कोई पुराने साल की मनोकामना को उतारने आ रहा है, तो कोई नई मनोकामना के साथ एक बार फिर उलार सूर्य मंदिर पहुंच रहा है. रिपोर्ट: इश्तेयाक खान
TAGS:
Patna News

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
सागर में फिर शराब से मौत? दूसरा ICU में लड़ रहा जिंदगी की जंग, आखिर क्या है पूरा मामला?

सागर में फिर शराब से मौत? दूसरा ICU में लड़ रहा जिंदगी की जंग, आखिर क्या है पूरा मामला?

2

दिल्ली के मोती नगर में शोरूम के चेंजिंग रूम में युवती की हत्या, गला रेतकर आरोपी फरार

3

'भगवान बिरसा मुंडा को नमन', पीएम मोदी, राष्ट्रपति मुर्मु समेत दिग्गजों ने झारखंड स्थापना दिवस की दी शुभकामनाएं

4

'रामायण' में तलवार चलाती क्यों दिखीं साई पल्लवी? नितेश तिवारी ने बताई सीता को योद्धा दिखाने की वजह

5

मर्दों की टोली, नारी के हक में बोली: क्यों महिलाओं के लिए सड़कों पर उतरे इस देश के सैकड़ों पुरुष, संसद के बाहर निकाली रैली

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.