Dwidwadash Yog 2026 Effect On Rashi: बुध-शुक्र का द्विद्वादश दृष्टि योग 11 सितंबर 2026 को बन रहा है जिससे 4 राशि के लोगों को शुभ फल प्राप्त हो सकते हैं. प्रेम संबंध बेहतर हो सकते हैं और व्यापार में लाभ हो सकता है.
Dwidwadash Yog 11 September 2026: बुध और शुक्र एक दूसरे से एक तय स्थिति में आकर एक योग का निर्माण करने वाले हैं. 11 सितंबर 2026, शुक्रवार को बुध और शुक्र एक दूसरे से 30° पर आएंगे. जिससे द्विद्वादश दृष्टि योग बनेगा. इस योग से 4 राशि के लोगों को विशेष लाभ हो सकता है.
1/6
कन्या राशि
कन्या राशि के लोगों के लिए यह योग भाग्य चमकाने वाला सिद्ध हो सकता है. रुके हुए कार्यों में सफलता मिलेगी. अपनी सूझबूझ से बुरे हालातों को पार कर पाएंगे. व्यापार में बड़े धन लाभ से आर्थिक स्थिति सुधरेगी. नई नौकरी की तलाश पूरी होगी. प्रेम संबंध में चल रहा टकराव दूर होगा.
(डिस्क्लेमर- यह सामग्री पारंपरिक ज्योतिषीय मान्यताओं एवं ग्रह गोचर की व्याख्याओं पर आधारित है. इसे सामान्य सूचना के रूप में देखें, न कि किसी निश्चित परिणाम या भविष्यवाणी के दावे के रूप में. किसी भी व्यक्ति पर ग्रह गोचर का प्रभाव उसकी जन्म कुंडली में ग्रहों की स्थिति, दशा, अंतर्दशा तथा अन्य ज्योतिषीय कारकों के आधार पर अलग-अलग हो सकता है.)
2/6
सिंह राशि
सिंह राशि वालों का सम्मान बढ़ेगा. ऑफिस में भी पद बढ़ सकता है. बिजनेस में बड़े लाभ से मन प्रसन्न रहेगा. रुका हुआ धन पाने में सफल होंगे. अपनी समझ के दम पर अपने काम पूरे कर पाएंगे. नौकरी मिलने के भी योग बन रहे हैं. प्रेम संबंध पहले से अच्छा होगा. पुराने कर्ज से मुक्ति मिल सकती है.
3/6
मिथुन राशि
मिथुन राशि के लोगों के लिए द्विद्वादश दृष्टि योग अति शुभ सिद्ध होगा. नए बिजनेस को शुरू करने के लिए समय अच्छा है. आय के कई रास्ते खुलेंगे. पुराने निवेश से बड़ा लाभ प्राप्त होगा. प्रेम जीवन में चल रहीं परेशानियों का अंत होगा. किसी बड़ी परेशानी को अपनी बुद्धि के बल पर सुलझा सकेंगे.
4/6
वृष राशि
वृष राशि के लोगों के लिए द्विद्वादश दृष्टि योग विशेष फलदायी सिद्ध होगा. बड़ी बिजनेस डील फाइनल होने की संभावना है. आर्थिक स्थिति सुधरेगी और बड़े निर्णय लेने का आत्मविश्वास आएगा. प्रेम संबंध में गहराई आएगी और आगे का रास्ता खुलेगा. पुराने विवाद का अंत कर पाने में कामयाब होंगे.
5/6
बुध-शुक्र का योग
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार एक-दूसरे से जब भी दो ग्रह दूसरे व बारहवें भाव में हों तो द्विद्वादश योग बनता है. बुध-शुक्र का यह योग कुछ दिनों से लेकर कुछ हफ्तों तक सक्रिय रह सकता है. इस योग के बनने से 4 राशि के जातकों को विशेष लाभ हो सकता है. व्यापार में लाभ से लेकर जीवन के अनेक पहलुओं में सफलता के रास्ते खुल सकते हैं. आइए जानें वो 4 लकी राशियां कौन सी है जिसके जातकों के लिए बुध-शुक्र का यह योग विशेष परिणाम दे सकता है.
6/6
द्विद्वादश दृष्टि योग
Dwidwadash Yog 11 September 2026: वाणी, बुद्धि व व्यापार के कारक बुध और धन, प्रेम व वैभव के कारक शुक्र एक दूसरे से एक तय स्थिति में आकर शक्तिशाली योग का निर्माण करने वाले हैं. 11 सितंबर 2026, शुक्रवार को प्रातः 02:57 बजे बुध और शुक्र एक दूसरे से 30° पर आकर द्विद्वादश दृष्टि योग बनाएंगे.